बिलासपुर की बेटी डॉ. दीक्षा को शोध में बड़ी सफलता, दांतों से खोलेगी उम्र का राज

हिमाचल के बिलासपुर शहर के व्यवसायी राज सांख्यान व सुषमा सांख्यान की बेटी डॉ. दीक्षा सांख्यान को शोध में बड़ी सफलता मिली है। इससे उम्र की जांच करना आसान होगा, क्योंकि दांत ही उम्र का राज खोलेंगे।
डॉ. दीक्षा संख्यान चंडीगढ़ में पंजाब यूनिवर्सिटी के एंथ्रोपोलॉजी विभाग में शोध कर रही हैं। उन्होंने बच्चे से अधेड़ लोगों की आयु का पता केवल मात्र दांत की जांच से लगाया है। तीन साल तक चले इस शोध के दौरान डॉ दीक्षा ने चंडीगढ़, पंजाब, हिमाचल व हरियाणा के 720 लोगों के दांतो को वैज्ञानिक तरीके से तैयार मशीन द्वारा स्कैन किया।
शोध से इस क्षेत्र के लोगों का दांतो के जरिए जांच का डेटाबेस भी तैयार हो गया है। मृत व्यक्ति की आयु भी इससे पता लग जाएगी। डॉ. दीक्षा सांख्यान ने पंजाब यूनिवर्सिटी के एंथ्रोपोलॉजी विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉक्टर जेएस सहरावत के निर्देशन में यह शोध किया है।