Tag: 6 vehicles

  • केलांग-उदयपुर मार्ग पर शांशा नाले में आई बाढ़, बीआरओ ने रोकी वाहनों की आवाजाही

    केलांग-उदयपुर मार्ग पर शांशा नाले में आई बाढ़, बीआरओ ने रोकी वाहनों की आवाजाही

    हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति जिले में केलांग-उदयपुर मार्ग पर स्थित शांशा पुल एक बार फिर खतरे की जद में आ गया है। घाटी में पिछले चार-पांच दिनों में एकाएक तापमान बढ़ने से ग्लेशियरों के पिघलने से शांशा नाले में शनिवार को बाढ़ आ गई। गत वर्ष भी जुलाई में जाहलमा, शांशा और तोजिग नाला में बाढ़ आने से किसानों की फसलों को भारी नुकसान हुआ था।

    इस बाढ़ में शांशा पुल भी क्षतिग्रस्त हो गया था। अब एक साल बाद फिर शनिवार को शांशा नाले ने बाढ़ जैसा भयानक रूप ले लिया। पुल खतरे की जद में आ गया है। इन दिनों पट्टन घाटी में मटर सहित सब्जी का सीजन जोरों से चल रहा है। शांशा नाले के रौद्र रूप ने सभी की चिंता में डाल दिया है। बाढ़ से पुल को नुकसान हुआ है और बीआरओ ने पुल से वाहनों की आवाजाही को रोक दिया है।

    उदयपुर उपमंडल की मयाड़ घाटी में ग्लेशियर पिघलने लगे हैं। इससे नालों में अचानक बाढ़ आने लगी है। इससे घाटीवासी सहम गए हैं।  उदयपुर के करपट घोट नाला, शकोली नाला और चांगुट के भिंगी नाले में शनिवार को बाढ़ आने से मलबा ग्रामीणों के खेतों में पानी घुस गया तथा सड़क को भी नुकसान पहुंचा है। इसके कारण संपर्क मार्गों पर यातायात भी बाधित।

  • कुल्लू के तांदी-संसारी मार्ग पर हिमस्खलन से 6 वाहन फंसे

    कुल्लू के तांदी-संसारी मार्ग पर हिमस्खलन से 6 वाहन फंसे

    कुल्लू,07मार्च

    रोहली में हिमस्खलन व कडूनाले में भूस्खलन होने से 6 वाहन फंस गए हैं। रोहली और कडूनाले में 10 कि.मी. के बीच फंसे लोगों को रैस्क्यू करने के लिए उदयपुर से टीम पहुंच गई है। बी.आर.ओ. टीम ने मौके पर पहुंच कर सड़क बहाली शुरू कर दी है।

    अटल टनल रोहतांग के बाद रोहली में हिमस्खलन हुआ है, जबकि कडूनाले के पास भूस्खलन से मार्ग अवरुद्ध हुआ है। हालांकि हिमस्खलन होने से कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ है, लेकिन राहगीरों की दिक्कत बढ़ी है। बी.आर.ओ. ने 12 घंटे बाद केलांग को मनाली से जोड़ दिया है, जबकि तांदी-संसारी मार्ग की बहाली जारी है। डी.जी.आर.ई. ने भी हिमस्खलन तथा मौसम विभाग ने आज यैलो अलर्ट जारी कर हिमापत की आशंका जताई है। मनाली व लाहौल में सुबह से बादल छाए हुए हैं, लेकिन घाटी में शाम तक हिमपात नहीं हो रहा था तथा वाहनों की आवाजाही सुचारू है। रोहली के पास हिमस्खलन व कडूनाले के पास भूस्खलन होने से तांदी-संसारी मार्ग अवरुद्ध चल रहा है। प्रशासन ने अधिसूचना जारी कर स्थानीय लोगों को फोर व्हील ड्राइव वाहनों सहित टाटा सूमो (जंजीरों के साथ) ही सफर करने की सलाह दी है। पर्यटक भी फोर व्हील ड्राइव वाहनों में ही आ-जा सकते हैं।