Tag: #APG Varsity

  • Deepa of APG University became Miss Farewell & Ritesh Sharma  Mr. Farewell

    Deepa of APG University became Miss Farewell & Ritesh Sharma Mr. Farewell

    APG Shimla University organised a farewell party, junior students presented cultural programmes in honour of the students who are passing out

    Shimla, May 30
    APG Shimla University organised a farewell party under the aegis of Dean Dr. Neelam Rattan Sharma Student Welfare department and Dr. Maninder Kaur in the university auditorium on Friday. On this occasion, the junior students bid farewell to the senior students i.e. the students who are passing out with wonderful cultural programmes. APG Shimla University Vice- Chancellor Prof. Dr. R. S. Chauhan attended the farewell party programme as the chief guest, while APG Shimla University Chancellor Engineer Suman Vikrant, Vice-Chancellor Prof. Dr. Ramesh Chauhan were present as special guests. Chief guest Vice Chancellor R. S. Chauhan and special guests inaugurated the programme by lighting a lamp at the feet of Maa Saraswati. Vice-Chancellor Chauhan said in his statement that in this farewell party, the students are bidding farewell to their seniors happily by displaying their abilities and knowledge and wishing them a happy future. Vice Chancellor Chauhan congratulated all his students for the successful organisation of this farewell and wished them good luck for moving in new paths and new directions. Vice-Chancellor Chauhan wished the students a bright future and said that every end is a sign of a new beginning. Wherever our students go, they should bring glory to their university, their parents, teachers and their region with their knowledge and values. Vice Chancellor Chauhan said that students should strive to learn continuously and improve their skills. Always be dedicated to your work and work with honesty. Vice Chancellor Chauhan said that the key to success is dedication and honesty, which will help students to move ahead in life.
    Chief Guest Vice-Chancellor Prof. R.S. Chauhan on behalf of the university also honoured selected graduate and post graduate students of various streams, who are passing out by presenting them Certificate of Excellence, memento and trophy, who have performed excellently in various sports competitions, cultural programmes and studies along with academic activities during their studies. On this occasion, Chancellor Engineer Suman Vikrant said that values ​​are very important in student life. Values ​​bring positive changes in a person’s thoughts, conduct and behavior. Values ​​develop morality, discipline and social responsibility in a person and students learn a lot from the university and college. Also, values ​​have special importance in personal life. Juniors are bidding farewell to their seniors and wishing them well for their future. This is their emotional attachment. On this occasion, the junior students of the university entertained the students, teachers, guests and audience with cultural presentations, film songs, Pahadi songs, poetry recitation, dance, drama, ramp walk competition and Pahadi Naati in honor of the passing out students and till late evening, junior and passed out students were seen dancing in the university campus to film songs like ‘Kabhi Alvida Na Kehna’ played by DJ. The passing out students also got emotional while sharing their wonderful moments spent at APG Shimla University. Miss Farewell and Mr. Farewell competitions were also organized on this occasion. Pragati Singh Raj remained Miss Farewell, Ritesh Sharma remained Mr. Farewell, while Shubham selected as Mr. Personality and Deepa as Miss Personality Farewell.
    During the farewell party program, Registrar of APG Shimla University Prof. Dr. R.L. Sharma, Academic Dean Prof. Dr. Anand Mohan Sharma, Controller of Examinations Afzal Khan, Dean Engineering and Technology Prof. Dr. Ankit Thakurr, Head of Commerce Department Dr. Monica Verma, Head of Law Department Dr. Bhavana Verma, Media Incharge Dr. Vijayshree, Executive Officer Jyotsna Sharma and professors of all faculties were present.

  • एपीजी शिमला विश्वविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का सफलतापूर्वक समापन 

    एपीजी शिमला विश्वविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का सफलतापूर्वक समापन 

     

    दुनिया भर के 250 से अधिक शिक्षाविदों, शोधकर्ताओं, पेशेवरों, शोधार्थियों और छात्रों ने प्रस्तुत किए शोधपत्र

    शिमला, 23 मई

    एपीजी शिमला विश्वविद्यालय ने शुक्रवार को अपने प्रतिष्ठित दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन विज्ञान और प्रौद्योगिकी में आर्टिफीशियल इंटेलीजेंस (एआई) में नवाचार का शानदार सफलता के साथ समापन किया। हाइब्रिड प्रारूप में आयोजित इस अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में दुनिया भर के 250 से अधिक शिक्षाविदों, शोधकर्ताओं, पेशेवरों, शोधार्थियों और छात्रों ने मुख्य विषय एआई-संचालित विज्ञान और प्रौद्योगिकी के माध्यम से भविष्य को नए नवाचारों द्वारा आकार देना के तहत भाग लिया।

    इस अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन के पहले चरण का उद्घाटन मुख्य अतिथि रहीं पूनम ठाकुर सहायक आयुक्त।राज्य कर और उत्पाद शुल्क जिला शिमला द्वारा किया गया। अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में विज्ञान, तकनीकी और एआई से संबंधित नवाचारों पर शोधपत्र, एआई के उपयोग पर व्याख्यान, भाषण, तकनीकी सत्र और पैनल चर्चाएँ शामिल रहीं। एपीजी शिमला विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. डॉ. राजिंदर सिंह चौहान ने सम्मेलन में पधारे मुख्य अतिथि, वशिष्ठ अतिथि, शोधार्थियों, शिक्षकों, छात्रों और प्रतिभागियों स्वागत किया और अपने उद्बोधन के माध्यम से इस अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन के उद्देश्य, स्वास्थ्य सेवा से लेकर फोरेंसिक विज्ञान तक कई विषयों में आर्टिफीशियल इंटेलीजेंस (एआई ) की परिवर्तनकारी एवं मानव विकास में विज्ञान, तकनीकी और नवाचारों की भूमिका को रेखांकित करते हुए इस कार्यक्रम की शुरुआत की।

    इस अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन के उल्लेखनीय सत्रों में प्रो. डॉ.विन्नी शर्मा, डॉ. आशीष शर्मा, डॉ. करण सिंह, श्री अमन ठाकुर, डॉ. कृष्ण मोदी और डॉ. राहुल प्रियदर्शी जैसे प्रख्यात अनुसंधानकर्ताओं और विद्वानों का योगदान शामिल रहा। वहीं एपीजी शिमला विश्वविद्यालय की ओर से डीन एकेडमिक्स प्रो. डॉ. आनंद मोहन शर्मा, डीन इंजीनियरिंग प्रो. डॉ. अंकित ठाकुर, सम्मेलन के अध्यक्ष प्रो. डॉ. बीएस चौहान और डॉ. मनिंदर कौर और सम्मेलन के संयोजक ललित कुमार, सौरव सैनी और अतुल कुमार दुबे के शानदार नेतृत्व में फोरेंसिक टेक्नोलॉजी टीम ने सम्मेलन के सफल आयोजन में महत्वपूर्ण योगदान दिया, वहीं सम्मेलन के छात्र-समन्वयकों, शिक्षकों और स्वयंसेवकों ने भी सम्मेलन के सफ़ल आयोजन के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सम्मेलन का मुख्य आकर्षण फोरेंसिक इंडिया संस्थान के साथ साझेदारी थी। इस संस्थान की ओर से फोरेंसिक जांच और साइबर अपराध विश्लेषण में एआई के एकीकरण के बारे में महत्वपूर्ण चर्चा की गई। इस अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन के दौरान एपीजी शिमला विश्वविद्यालय के चांसलर इंजीनियर सुमन विक्रांत, रजिस्ट्रार प्रो. डॉ.आर.एल. शर्मा, परीक्षा नियंत्रक अफजल खान, डीन स्टूडेंट वेलफेयर डॉ. नीलम शर्मा, एसोसिएट डीन ऑफ लॉ डॉ. अमनदीप कौर चौहान और पत्रकारिता विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. प्यार सिंह और विभिन्न संकायों के विभागाध्यक्ष और प्राध्यापक शामिल रहे। अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में पंजाब विश्वविद्यालय पटियाला, हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला, चंडीगढ़ विश्वविद्यालय, चितकारा विश्वविद्यालय, लवली प्रोफेशनल विश्वविद्यालय और अन्य कई प्रतिष्ठित संस्थानों के शोधकर्ताओं ने भी भाग लिया, जिससे नवाचार पर संवाद और शैक्षणिक आदान-प्रदान से छात्रों को भविष्य में किए जाने वाले नवाचारों के लिए बल मिला। वहीं कॉर्पोरेट प्रायोजकों की ओर से एसजेवीएन लिमिटेड और अल्ट्राटेक सीमेंट के समर्थन ने कार्यक्रम के सुचारू संचालन को सक्षम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके संरक्षण ने स्पीकर जुड़ाव, रसद समर्थन और प्रतिस्पर्धी प्रस्तुतियों के माध्यम से उत्कृष्ट शोध को मान्यता देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

    सम्मेलन के समापन सत्र के दौरान सर्वश्रेष्ठ विज्ञान-पोस्टर प्रस्तुतियों, शोध-मॉडल और शोधपत्र प्रस्तुत करने वाले शोधार्थियों, विशेषज्ञों और मुख्य वक्ताओं को चांसलर इंजीनियर सुमन विक्रांत ने प्रमाणपत्र एवं पुरस्कार प्रदान किए। चांसलर सुमन विक्रांत ने विश्वविद्यालय की दूरदर्शी पहलों की सराहना की और राष्ट्रीय विकास में जिम्मेदार एआई से संबंधित नवाचारों के महत्व पर जोर दिया। चांसलर इंजीनियर सुमन विक्रांत ने न केवल भविष्य की प्रौद्योगिकियों को आकार देने में एआई की बढ़ती प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला, बल्कि वैश्विक शैक्षणिक सहयोग और सामाजिक, आर्थिक, मानव विकास एवं राष्ट्र उन्नति के लिए एपीजी शिमला विश्वविद्यालय की नवाचारों के प्रति प्रतिबद्धता को भी रेखांकित किया। कार्यक्रम का समापन स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के डीन प्रोफेसर डॉ. अंकित ठाकुर द्वारा दिए गए धन्यवाद प्रस्ताव के साथ हुआ, जिसके बाद राष्ट्रगान और एक समूह फोटोग्राफ हुआ।

  • Journalism Students of APG Shimla University Celebrates World Radio Day

    Journalism Students of APG Shimla University Celebrates World Radio Day

    Shimla, February 14

    The journalism students of APG Shimla University celebrated World Radio Day with great enthusiasm and fervor on Thursday. The event was organized by the Department of Journalism and Mass Communication to mark the importance of radio as a medium of Mass communication. The students showcased their skills and creativity through various programs, including radio plays, news bulletins, and talk shows. They also highlighted the significance of radio in promoting social change, education, and entertainment. The event began with a discussion on the history and evolution of radio, followed by a panel discussion on the role of radio in modern times. The students also presented their own radio shows on their APG University campus radio, which included interviews with experts, debates, and music programs. Dr. Pyar Singh, Head of the Department of Journalism and Mass Communication, said, “World Radio Day is a celebration of the power of radio to bring people together and promote social change. We are proud to see our students showcasing their talents and creativity through this medium.”

    The event was attended by faculty members Dr. Vijayshree, Ashwani Sharma, students, and guests from the media industry. The students were awarded certificates and prizes for their outstanding performances. “World Radio Day is celebrated on February 13 every year to mark the importance of radio as a medium of communication.

    It was proclaimed by the United Nations General Assembly in 2011 and is celebrated by radio stations and organizations around the world”, said Dr. Singh. The journalism students of APG Shimla University have been actively involved in promoting the use of radio as a medium of Mass communication and have been producing their own radio shows on APG Shimla varsity’s radio and programs on various topics.

  • एपीजी शिमला विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों को सुखी जीवन जीने की कला पर दिया व्याख्यान

    एपीजी शिमला विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों को सुखी जीवन जीने की कला पर दिया व्याख्यान

    शिमला, मई 7
    मनुष्य के जन्म से लेकर मृत्यु तक बहुत सारे संघर्ष होते रहते हैं। कुछ लोग जीवन जीते हैं, कुछ जीवन बिताते हैं। कुछ उसको काटते हैं तो कुछ का जीवन यों ही काल बीतने के साथ बीत जाता है। हरेक का जीने का अंदाज और माध्यम अलग-अलग है। रह-रहकर सवाल कौंधता है कि किस तरह से और कैसा जीवन जीएं! जिंदगी का गणित गणना की तरह परिणामी नहीं होता और बहुधा उसे हल करने का प्रयास होता है। मंगलवार को इसी तरह जीवन से जुड़े सही और सुखी जीवन जीने की कला विषय पर एपीजी शिमला विश्वविद्यालय की सभागार में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय संस्थान पानीपत हरियाणा से पधारे आध्यात्मिक गुरु भारतभूषण ने विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों और शिक्षकों को व्याख्यान दिया।
    व्याख्यान से पूर्व एपीजी शिमला विश्वविद्यालय के चांसलर इंजीनियर सुमन विक्रांत, प्रो-चांसलर प्रो. डॉ. रमेश चौहान, रजिस्ट्रार डॉ. अंकित ठाकुर और डीन एकेडेमिक्स प्रो. डॉ. आनंद मोहन शर्मा ने आध्यात्मिक गुरु भारतभूषण का पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया। आध्यात्मिक गुरु भारतभूषण के व्यख्यान से पहले प्रो-चांसलर पूर्व में वाईस-चांसलर रहे प्रो. डॉ. रमेश चौहान ने आध्यात्मिक गुरु भारतभूषण का एपीजी विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों और शिक्षकों को कर्मसाधना व विद्यासाधना के साथ आध्यात्मिक ज्ञान से जीवन में सफलता और हमेशा सुखी और निरोग व बुराइयों से मुक्त जीवन जीने के प्रेरक प्रसंग बताने के लिए विश्वविद्यालय में पधारने के लिए उनका धन्यवाद किया।
    आध्यात्मिक गुरु भारतभूषण ने विद्यार्थियों और शिक्षकों को हमेशा सुखी व प्रसन्नचित जीवन जीने की कला के कई गुर सिखाए जिनमें सात मुख्य गुर बताए। उन्होंने कहा कि हम हर किसी काम को करने के लिए स्ट्रेस में रहते हैं या कभी कहते हैं स्ट्रेस मत लेना, ,क्या यह कहने मात्र से स्ट्रेस खत्म हो जाएगा? भारतभूषण ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि वास्तव में जीवन एक रेस है, जिसमे सद्भावना, साकारात्मक सोच और साकारात्मक दृष्टिकोण से ही एक दूसरे को खुशी मिल सकती है। भौतिक तरक्की के चक्कर मे हम अपनी खुशी खो बैठते है, जबकि खुशी मन की स्तिथि पर निर्भर करती है। उन्होंने कहा कि आधुनिकता की दौड़ में हम आज इंद्रियों के गुलाम हो गए हैं। साधनों के ऊपर निर्भर हो गए हैं। हमें साधनों का गुलाम नहीं बल्कि उनका मालिक बनना है। तभी हम आध्यात्मिक सुख की ओर जा सकते हैं और यही आध्यामिकता का चमत्कार भी है। यह सब संकल्प से सिद्धि की ओर जाकर ही हो सकता है। परमात्मा और आत्मा के गूढ रहस्य को उजागर करते हुए भारतभूषण ने कहा कि हम अपनी आत्मा को शक्तिशाली बनाने के लिए हर विपरीत स्थिति में भी शांत और स्थिर मन और चित को बनाए रखें। हमें कोई भी कष्ट दे या बद् दुआ दे परंतु हम उसे बद दुआ देने की बजाय उसे दुआ दें और दुआ रूपी मरहम से बददुआ के घांव को सहलाएं और भरें। क्योंकि मनुष्य के संस्कार किसी को दुख देने वाले नहीं हैं। उन्होंने कहा कि परमात्मा से आत्मा का मिलन ही आध्यात्मिक योग है और इसके लिए हमें जीवन में शुद्ध संस्कारों और साकारात्मक मन का निर्वहन करना होगा और तन-मन और अन्न-जल की शुद्धता का ध्यान रखना होगा। उन्होंने कहा कि आज के घोर कलयुग में मनुष्य अपनी आत्मिक स्थिति से विमुख होकर सोल कॉन्शियस हो गए हैं, सामने वाले से उसका ओहदा देखकर उससे बात करते हैं, यही हमारे अशांत व दुखी होने का कारण है। आज विश्व में राष्ट्रों के बीच लड़ाई का यही मुख्य कारण भी है।
    उन्होंने कहा कि अच्छी सोच के साकारात्मक शास्त्र द्वारा मनुष्य के में नाकारात्मक सोच को खत्म किया जा सकता है, जैसे कि सोच, बोल व कर्म में हम करेंगे वही व्यवहार के रूप में हमारे सामने आएगा इसलिए यह प्रश्न निराधार है कि मेरे साथ ऐसा क्यों हुआ। उन्होंने सभी विद्यार्थियों और शिक्षकों से अनुरोध किया कि अपनो को व स्वयं को खुश रखने व शांत रखने के लिए आध्यात्मिक योग का अभ्यास करें और साकारात्मक दृष्टिकोण रखने से सफलतापूर्ण और हमेशा खुशहाल जीवन जिएं। कार्यक्रम के अंत में एपीजी शिमला विश्वविद्यालय के डीन एकेडेमिक्स प्रो. डॉ. आनंद मोहन ने धन्यवाद ज्ञापन देते हुए कहा कि आध्यात्मिक गुरु भारतभूषण के द्वारा व्याख्यान में प्रेरक व जीवन जीने के सदविचार, सद व्यवहार, सदगुण विद्यार्थियों सहित आम मनुष्य के लिए हमेशा सुखी जीवन जीने का संदेश देते हैं और आज की आपाधापी में आज मानवजाति को ऐसे गुणो को ग्रहण करने की जरूरत है।

  • विश्व फार्मेसी दिवस पर एपीजी शिमला विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर आयोजित

    विश्व फार्मेसी दिवस पर एपीजी शिमला विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर आयोजित

     

    शिमला, सितंबर 25

    एपीजी शिमला विश्वविद्यालय परिसर में स्कूल ऑफ फार्मेसी और इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज शिमला की ब्लड बैंक के संयुक्त तत्त्वाधान में विश्व फार्मेसी दिवस के उपलक्ष्य पर विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रक्तदान शिविर का सुभारम्भ एपीजी शिमला विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति व चेयरमैन प्रो. डॉ. आर.के. चौधरी ने किया, जबकि एपीजी शिमला विश्वविद्यालय के चांसलर इंजीनियर सुमन विक्रांत और प्रो-चांसलर प्रो. डॉ. रमेश चौहान, कुलसचिव डॉ. अनिल कुमार पाल, डीन अकैडमिक प्रो. डॉ. आनंदमोहन शर्मा भी रक्तदान शिविर में पहुंचकर रक्तदानियों से भेंटकर उनका इस महादान के लिए आभार जताया। विश्वविद्यालय चेयरमैन प्रो. आर.के. चौधरी ने स्वयं रक्तदान कर रक्तदान महादान का संदेश दिया।

    यह कार्यक्रम सुबह 11:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक चला और इसमें एपीजी शिमला विश्वविद्यालय के इछुक छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, कर्मचारियों और स्थानीय निवासियों ने रक्तदान करने में भाग लिया और बालिका छात्राओं ने भी रक्तदान में जागरूकता दिखाई। रक्तदान शिविर में इन्दिरा गांधी मेडिकल कॉलेज शिमला से डॉक्टर विपाशा व्यास, स्टाफ नर्स व सिस्टर निशिता और उनके सहयोगी कमलजीत और मेडराम ने सफलतापूर्वक रक्तदान शिविर में रक्तदाताओं से रक्तदान करवाने में अपना बहुमूल्य सहयोग दिया। इस रक्तदान शिविर में डॉक्टरों की टीम ने रक्तदाताओं के रक्त-ग्रुप की जाँच कर रक्तदान करवाया। रक्तदान शिविर में 41 यूनिट रक्त इक्ट्ठा किया गया। डॉक्टरों बताया कि स्वस्थ लोगों द्वारा रक्त दान करने से दिल की सेहत में सुधार, दिल की बीमारियों और स्ट्रोक के खतरे को कम माना जाता है। खून में आयरन की ज्यादा मात्रा दिल के दौरे के खतरे को बढ़ा सकती है। नियमित रूप से रक्तदान करने से आयरन की अतिरिक्त मात्रा नियंत्रित हो जाती है। जो दिल की सेहत के लिए अच्छी है।

    विश्वविद्यालय के चेयरमैन प्रो. डॉ. आर.के. चौधरी ने बताया कि कई बार मरीजों के शरीर में खून की मात्रा इतनी कम हो जाती है कि उन्हें किसी और व्यक्ति से ब्लड लेने की आवश्यकता पड़ जाती है। ऐसी ही इमरजेंसी स्थिति में खून की आपूर्ति के लिए लोगों को रक्तदान करने के लिए आगे आना चाहिए। इससे जरुरत मंद की मदद हो सकेगी। प्रो. चौधरी ने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई महादान नहीं हैं क्योंकि यह जरूरमंद व खून की कमी से जुझरहे लोगों की जान बचाने में मदद करता है और यही मानवधर्म भी है।प्रो. डॉ. आर.के. चौधरी ने स्कूल ऑफ फार्मेसी के रक्तदान शिविर आयोजित करने के प्रयासों की सराहना करते हुए विश्व फार्मेसी दिवस की सुभकामनाएँ भी दीं और इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज की डॉक्टरों की टीम को उनके योगदान के लिए धन्यवाद किया।

    प्रो. चौधरी ने कहा कि एपीजी शिमला विश्वविद्यालय प्रशासन नियमित रूप से मानव सेवा के लिए अपने छात्रों, कर्मचारियों और स्थानीय निवासियों के चिकित्सा लाभ के लिए निःशुल्क मेडिकल शिविर आयोजित करता आ रहा है और पहले भी कई रक्तदान शिविर और कोविड काल के दौरान टीकाकरण अभियान आयोजित कर चुका है।

  • एपीजी शिमला विश्वविद्यलय में नए शैक्षणिक सत्र का आगाज़, परिसर में छाई रौनक

    एपीजी शिमला विश्वविद्यलय में नए शैक्षणिक सत्र का आगाज़, परिसर में छाई रौनक

     

    पहले दिन 60 फीसदी तक रही विद्यार्थियों की उपस्थिति

    एसबीआई फाउंडेशन के प्रेसिडेंट व सीएलटी इंडिया के प्रसिद्ध कार्यकारी अधिकारी बैंकर निक्सन जोसफ ने बतौर मुख्यातिथि की शिरकत, विद्यार्थियों को पढ़ाया सफल जीवन का पाठ

     

    शिमला, अगस्त 2

    राजधानी शिमला के स्थानीय एपीजी शिमला विश्वविद्यलय में बुधवार से नए शैक्षणिक सत्र व नियमित कक्षाएं शुरू हो गई है। पहले दिन नए और पुराने विद्यार्थियों की 60 फीसदी हाज़िरी रही। नियमित कक्षाओं से पहले एपीजी शिमला विश्वविद्यलय के कुलपति प्रो. डॉ. आर.एस. चौहान की अध्यक्षता में स्नातक और परास्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश लेने विद्यार्थियों के लिए परिचय सत्र का आयोजन किया गया। एपीजी शिमला विश्वविद्यलय के कुलपति प्रो. चौहान ने विश्वविद्यलय के सभागार में मौजूद प्रथम वर्ष में प्रवेश लेने वाले सभी विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। प्रो. चौहान ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि वे जीवन का लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़े। नए विद्यार्थियों को सुभकामनाएँ देते हुए कुलपति प्रो. आर.एस. चौहान ने कहा वैश्विक स्पर्धा और टेक्नोलॉजी के इस युग में जीवन की चुनौतियों में युवाओं को जीवन जीने का मूलमंत्र सिखाना है और यह बेहतर शिक्षा और मानव जीवन के मूल्यों को अपनाने से संभव है। प्रो. चौहान ने विद्यार्थियों से कहा कि एपीजी शिमला विश्वविद्यलय विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य को संवारने के लिए वचनबद्ध है और विद्यार्थियों को गुणात्मक शिक्षा के साथ उन्हें जीवन मूल्यों से भी अवगत करवाना है ताकि वे सही मायनों में बेहतर इंसान के साथ-साथ चरित्रवान, ईमानदार, कर्मयोगी और देश के बेहतर नागरिक बन सकें। प्रो. आर.एस. चौहान ने कहा कि एपीजी शिमला विश्वविद्यलय को आदर्श व सेंटर ऑफ एक्सीलेंस विश्वविद्यलय बनाना है, यह विद्यार्थियों और प्राध्यापकगण के सार्थक प्रयास, सृजनात्मक, अनुसंधान और नए नवाचारों का विद्यार्थीवर्ग में बेहतर शिक्षा के माध्यम से संभव है और इसके लिए अपडेटेड पाठ्यक्रम, ज्ञानशक्ति, सशक्तिकरण, आत्मविश्वास की शक्ति, कम्युनिकेशन स्किल और इस दिशा में पूरी ताकत के साथ मेहनत करना पहला महत्त्वपूर्ण कार्य है।

    विद्यार्थियों से प्रो. चौहान ने कहा कि गुणात्मक व सभ्याचारक गतिविधियों, विद्यार्थियों की जॉब-प्लेसमेंट और जॉब क्रेटर्स बनाने पर विश्वविद्यालय के शिक्षकों और मैनेजमेंट का ज़ोर होगा ताकि विद्यार्थी प्रतिस्पर्धा के युग में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकें। उन्होंने कहा कि एपीजी शिमला विश्वविद्यालय आप सभी विद्यार्थियों से सिर्फ़ यह चाहता है कि आपने जिस उद्देश्य से एपीजी शिमला विश्वविद्यलय में नामांकन लिया है उस उद्देश्य को पूरा करने में विश्वविद्यालय के शिक्षकगण आप की हर ज़रूरत को पूरा करने और हर क्षेत्र में पारंगत बनाने के लिए तत्पर हैं। एपीजी शिमला विश्वविद्यलय में अध्ययन के दौरान आप अपने आस पास होने वाली शिक्षा के क्षेत्र में हो रहे बदलावों, नवाचारों को समझने का प्रयास करें और अपने शिक्षकों एवं सहपाठियों से उनकी अच्छी बातें को शिक्षण ही नहीं बल्कि उन्हें आत्मसात् करें ताकि आप अपने लक्ष्य को प्राप्त करने में सफल हों और कर्मसाधना करते हुए ईश्वर से सफल इंसान बनने की प्रार्थना करें और अपने माता-पिता को न भूलें। नए शैक्षणिक सत्र व छात्र-परिचय कार्यक्रम में भारतीय स्टेट बैंक ऑफ इंडिया फाउंडेशन व सीएलटी इंडिया के कार्यकारी प्रसिद्ध भारतीय बैंकर निक्सन जोसफ ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। कुलपति प्रो. चौहान ने निक्सन जोसफ का कार्यक्रम में पधारने और विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करने के लिए धन्यवाद किया। निक्सन जोसफ ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में सफलता का मूल आधार मजबूत इच्छा शक्ति और सकारात्मक सोच है । जिसने इस मंत्र को आचरण में ढाल लिया वह हर क्षेत्र में सफल होता है। निक्सन जोसफ ने विद्यार्थियों को कठिन परिस्थितियों में जीवन जीने का पाठ सिखाया कि जीवन पहले और महत्त्वपूर्ण और मन की शांति पहली शर्त है और यह तभी हो सकता है जब लोग मानसिक संतुलन के साथ महान जीवन मूल्यों को जीवन में उतारने में कामयाब हो और इस कामयाबी के लिए सही तालीम और पवित्र विचार चाहिए। निक्सन का यह प्रेरक संदेश है खासकर युवाओं को कठिन परिस्थितियों से मुकाबला करने के लिए काफी प्रेरणादायक रहा कि कैसे जीवन में आगे बढ़ें। उन्होंने कहा कि जीवन जीना एक कला है। सकारात्मक सोच, कड़ी मेहनत से आसानी से जीवन के हर क्षेत्र में सफलता हासिल की जा सकती हैं पर आपको कड़ी मेहनत करने से रुकना नहीं हैं और मंजिल तक का पूरा सफर कर जीवन के हर क्षेत्र में सफलताओं को पाना है और दूसरों को भी प्रेरित करना हैं। बैंकर निक्सन जोसफ ने छात्रों से अपनी सफलताओं और जीवन के अनुभवों को भी सांझा करते हुए कहा कि वह एक छोटे से बैंक अधिकारी से अपनी मेहनत और सकारात्मक सोच के बल पर एस बीआई के प्रेजिडेंट व सीओओ बनकर लोगों को सोशल-बैंकिंग से जोड़ा और ग्रामीण युवाओं को बैंकिंग के जरिए जोड़कर उन्हें जीवन में आगे बढ़ने का मूलमंत्र भी दिया कि किस तरह सामाजिक व वितीय सिस्टम को जनहित में मेहनत और सकारात्मक सोच के साथ उन्नत किया । निक्सन ने छात्रों से आग्रह किया कि वे समुदाय विकास के लिए डिजिटल इनफार्मेशन के द्वारा लोगों को सही दिशा की ओर प्रेरित करने के लिए आगे आएं। उन्होंने कहा कि वह एथलीट नहीं थे फिर भी अधेड़ उम्र में एसबीआई की मैराथन दौड़ में भाग लेने का निश्चय कर आगे बढ़ा और भारत के पहले ऐसे बैंकर बनें। निक्सन ने छात्रों को जीवन की परिस्थितियों से लगातार सीखने को कहा कि आपको कैसे आगे बढ़ना है पर आपके अन्दर जज्ज्बा और सकारात्मक सोच भी होनी चाहिए। जोसफ ने कहा कि उन्हें बैंकिंग में उनकी सार्वजनिक उत्कृष्ट सेवाओं को देखते हुए उन्हें डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम पुरस्कार और डॉ. कलाम मेमोरियल इग्नाइटेड माइंड अवार्ड से पुरष्कृत किया जा चुका हैं जिसके पीछे कठिन परिश्रम और सकारात्मक सोच थी। निक्सन ने छात्रों को एसबीआई की ‘युथ फ़ॉर इंडिया फेलोशिप’ कार्यक्रम के तहत जुड़ने के लिए भी प्रेरित किया कि वे ग्रामीण विकास परियोजनाओं पर काम करने के लिए भागीदार बन सकतें हैँ जिसके लिए हर साल एक सौ युवाओं का इसके लिए चयन किया जाता है। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि गूगल पढ़ने की बजाय किताबें पद्गने की आदत अपनाएं, लिखने और बोलने का अभ्यास करें ताकि विद्यार्थियों की कम्युनिकेशन स्किल में विकास हो और इससे ही सही नेतृत्व के गुण भी विकसित होते हैं। उन्होंने कहा कि प्रतिदिन कुछ नया नवाचार पर काम करें जिससे सामाजिक विकास करने और आत्मनिर्भर बनने के लिए कुछ नया सीखें। उन्होंने कहा कि आज के युवा ग्रामीण विकास और निर्धारित मानव विकास के लिए लोगों को प्रेरित करें और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए बैकिंग क्षेत्र और उत्पादन एजेंसियों से जोड़ें जिसमे जीवन के प्रति उनका दृष्टिकोण सकारात्मक सोच वाला हो जाएगा। शिक्षा ऐसे हासिल करें कि विद्यार्थी जॉब क्रेटर्स बनें न कि जॉब सीकर। छात्र-परिचय के बाद विद्यार्थियों ने विश्वविद्यलय के सभी विभागों का दौरा किया और अपनी-अपनी कक्षाओं और प्राध्यापक गण से परिचय कराया गया और कैंपस में पूरा दिन नए पुराने विद्यार्थियों की रौनक छाई रही।

    कार्यक्रम के दौरान एपीजी शिमला विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार डॉ. अनिल कुमार पॉल, डीन अकैडमिक प्रो. डॉ. आनंद मोहन, परीक्षा नियंत्रक अफ़ज़ल खान, डीन विज्ञान विभाग डॉ. रोहिणी धरेला, विभागाध्यक्ष विज्ञान विभाग डॉ. मनिंदर कौर, विभागाध्यक्ष पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग प्रो. डॉ. अश्वनी शर्मा, पैरामेडिकल विभाग की विभागाध्यक्ष व कार्यक्रम की संचालिका डॉ. प्राची वैद, डीन स्टूडेंट वेलफेयर डॉ. नीलम शर्मा और सभी विभागों के शिक्षक, गैर-शिक्षक कर्मचारी व अधिकारी उपस्थित रहे।

     

  • जिओ 5 जी लॉन्च करने वाला हिमाचल का पहला विश्वविद्यालय बना एपीजी शिमला विश्ववविद्यालय

    जिओ 5 जी लॉन्च करने वाला हिमाचल का पहला विश्वविद्यालय बना एपीजी शिमला विश्ववविद्यालय

     

    जिओ 5-जी सेवा से हर क्षेत्र में होंगें क्रांतिकारी बदलाव, जिओ 5-जी सेवा लॉन्चिंग समारोह के अवसर पर बोले एपीजी विश्वविद्यालय के चांसलर इंजीनियर सुमन विक्रांत

    शिमला, मई 31

    जियो मोबाइल फोन कंपनी ने बुधवार को एपीजी शिमला विश्ववविद्यालय के सभागार में प्राध्याकों, प्रोफेसरों, विद्यार्थियों और कर्मचारियों और जिओ के कार्यकारी अधिकारियों और टेक्नीशियन की टीम की उपस्थिति में जिओ ट्रू 5 -जी (Jio True 5G ) सर्विस लॉन्च की गई जिसका शुभारंभ व श्रीगणेश एपीजी शिमला विश्ववविद्यालय के चांसलर इंजीनियर सुमन विक्रांत ने सरस्वती वंदना व दीप प्रज्वलित कर किया। इस 5-जी सेवा समारोह के दौरान जिओ के कार्यकारी अधिकारी और एपीजी शिमला विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक अफ़ज़ल खान विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस जिओ ट्रू 5 -जी के लॉन्च से एपीजी शिमला विश्ववविद्यालय के विद्यार्थियों, शिक्षकों और प्रबंधन अधिकारियों, कार्यकारी अधिकारियों और स्मार्ट शैक्षणिक गतिविधियों के लिए फायदा होगा। यह बता दें कि इस 5-जी सर्विस से जुड़ने वाला एपीजी शिमला विश्ववविद्यालय हिमाचल प्रदेश का प्रथम व एकमात्र निजी विश्ववविद्यालय बन गया है। जिओ कंपनी के कार्यकारी अधिकारियों ने बताया कि विश्ववविद्यालय कैंपस में बिना किसी अतिरिक्त कीमत के 1 जीबीपीएस+ स्पीड तक अनलिमिटेड डेटा शिक्षकों, विद्यार्थियों और कार्यालय से संबंधित कार्यों से लेकर अध्ययन और शिक्षण क्रियाकलापों को बेहतर बनाने के लिए प्रदान किया जाएगा। जिओ ट्रू 5-जी सर्विस लॉन्चिंग समारोह के उपरांत चांसलर इंजीनियर सुमन विक्रांत ने जिओ 5-जी के कार्यकारी अधिकारियों का एपीजी शिमला विश्ववविद्यालय के लिए 5-जी सर्विस प्रदान करने के लिए आभार जताते हुए और विश्ववविद्यालय सभागार में उपस्थित सभी शिक्षकों और विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि जियो की अभूतपूर्व 5-जी सेवाएं एपीजी शिमला विश्ववविद्यालय कैंपस में क्रांतिकारी बदलाव लाएंगी, छात्रों, शिक्षकों और कर्मचारियों को अद्वितीय कनेक्टिविटी के साथ सशक्त बनाएंगी और विभिन्न क्षेत्रों में प्रगति का मार्ग प्रशस्त करेंगी। चांसलर सुमन विक्रांत और जिओ के कार्यकारी अधिकारी नीलेश भट्ट ने विद्यार्थियों और शिक्षकों से संवाद करते हुए कहा कि जिओ विश्वविद्यालय के परिसर में 5G सेवाओं को रोल आउट करने वाला पहला और एकमात्र ऑपरेटर है, जो विश्वविद्यालय के हर कोने को कवर करता है, जिसमें इसके सभी शैक्षणिक संकाय ब्लॉक, विभाग, हॉल, हॉस्टल, ईटिंग जॉइंट, क्लासरूम, फन जोन, खेल सुविधाएं, प्रशिक्षण केंद्र, प्रयोगशालाएं और अनुसंधान शामिल हैं।

    चांसलर सुमन विक्रांत ने कहा कि विश्वविद्यालय में 5 जी की हाई स्पीड नेटवर्क सेवाओं से सभी लाभान्वित होंगे। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की पहल पर 5जी सेवा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुछ महीने पहले देश प्रदेश की आर्थिकी, संचार, शिक्षा, टेक्नोलॉजी, मनोरंजन, स्वास्थ्य और कृषि से लेकर हर क्षेत्र में सुदृढ़ विकास के लिए विकसित देशों की तरह एडवांस्ड 5-जी इंटरनेट सेवा की शुरुआत की थी और हिमाचल में यह सेवा एक-दो कस्बों में उपलब्ध है जबकि शिक्षण संस्थानों में एपीजी शिमला विश्ववविद्यालय पहला विश्ववविद्यालय है जो इस आधुनिक 5 जी सेवा से जुड़ गया है।

    चांसलर इंजीनियर सुमन विक्रांत ने कहा कि एपीजी शिमला विश्ववविद्यालय के कैंपस में जियो ट्रू 5जी सर्विस शुरू होने से हमारे स्टूडेंट्स और स्टाफ को क्रांतिकारी जियो 5जी टेक्नोलॉजी तक पहुंच हासिल होगी। यह सीखने-सिखाने की प्रक्रिया को सुगम बनाएगा क्योंकि यह उन्हें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), वर्चुअल रियलिटी, गेमिंग, ऑटोमेशन, ई-गवर्नेंस, हेल्थकेयर, आईटी और उभरते क्षेत्रों में सीखने और अनुसंधान के मामले में असंख्य अवसरों से लैस करेगा। इंजीनियर सुमन विक्रांत ने कहा कि एपीजी शिमला विश्ववविद्यालय हमेशा अपने शिक्षकों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों को अद्यतन रखने और वैश्विक मानकों के अनुरूप रखने के लिए सर्वश्रेष्ठ करने में विश्वास करता है और विद्यार्थियों को सीखने का सबसे अच्छा माहौल और सभी आवश्यक उपकरण प्रदान करने के लिए लगातार प्रयास करता है। जिओ ट्रू 5-जी लॉन्चिंग समारोह के अवसर पर बड़ी संख्या में अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहकर जी-5 की सेवाओं के लाभों के बारे में जाना।

  • International football player Krishna Kumar Ekka will motivate the students of APG Shimla varsity to promote sports

    International football player Krishna Kumar Ekka will motivate the students of APG Shimla varsity to promote sports

     

    Assured to prepare best football players in the campus

    Shimla, May 8

    Sports are an essential part of education. The aim of good education is the physical, mental and moral development of the students. In the same tune, on the lines of the Fit India Mission and University Khelo Mission being run by the Government of India, the local APG Shimla University of the capital Shimla, APS Sports Training Pvt Ltd company on Monday collaborated jointly to engage students of APG Shimla varsity in sports activities along with their studies. In this context, a memorandum of understanding has been agreed and signed to join and promote sports spirts among students with the aim of all-round development of the students. Engineer Suman Vikrant, Chancellor of APG Shimla University, said that it is noteworthy that APG Shimla University from the new academic session is introducing value-based alternatives to the main points of physical education in the academic curriculum of the University to keep the students physically and mentally fit along with their studies in the campus. He said, and it is worth mentioning that international football player and coach Krishna Kumar Ekka will create better football players along with making the university students aware of the football game and for other sports under APS Sports Training Company to keep the students physically and mentally fit, moreover, experts in sports and other sports activities will be involved and to develop the sports sense in the students and the qualities of becoming good citizens along with becoming better sportsmen. In this context, APG Sports Club at the university level will be constituted, Chancellor Suman Vikrant said. “Under this sports club students can be kept away from increasing drug abuse and pyre-like intoxication in the society by associating students with various sports along with studies”, said Suman Vikrant. He added more tha “Memorandum of Understanding” signed with APG Shimla University to promote sports activities in the university, to create awareness about health, to get rid of depression and tension among the youth, and to keep students away from increasing drug abuse and to keep them mentally and physically fit. Later, international football player and coach Krishna Kumar Ekka, who has brought laurels to India at the national and international level, also interacted with the students in the auditorium of APG Shimla on various aspects related to sports, especially football game and career related to sports. Krishna Kumar Ekka assured the students that APG Shimla University would prepare the students interested in football in a better way and they would also be selected to play for various football clubs. He said that sportspersons who perform well at the state, national and international levels also get an opportunity to get jobs from the government in government service. He said that sports should be taken up along with studies in order to remain physically and mentally healthy as only healthy people lead the society and the nation towards progress. APS Sports and Training Company Director Sunil Kumar and his colleague Sarita also addressed the students that APG Sports and Training Company and APG Shimla university are committed to promote sports activities for the well-being of the students. He said that being associated with sports keeps a person away from addictions.

  • APG Varsity student gets selected for Summer Research Fellowship at the Indian National Science Academy

    APG Varsity student gets selected for Summer Research Fellowship at the Indian National Science Academy

    Shimla, March 22

    Mridav Thapa, a student of forensic science at the School of Paramedical Sciences at AP Goyal Shimla University, has been selected for the Science Academy’s Summer Research Fellowship Program 2023 for students and faculties, organized by the Indian National Science Academy in New Delhi. Dr. Prachi Vaid, chairperson of School of Paramedical Sciences, told on Wednesday that Indian National Science Academy in New Delhi, National Academy of Sciences Allahabad and Indian Academy of Sciences Bengaluru’s joint collaborative effort to bring students from across the country for research experiences and internships at prestigious institutions after the selection of prodigious teachers and students. Dr. Prachi Vaid added that at present time, out of 126 teachers and students from across the country, Mridav Thapa, a student of Forensic Science, is selected by Prof. Jayshree Das Sharma of the Department of Biological Sciences of Indian Institute of Science Education and Research, Kolkata.

    Dr. Vaid said that student Mridav Thapa have been selected to work in the lab of Prof. and scientist Jayshree Das Sharma.

    “Prof. Jayshree Das Sharma hoped from student Mridav to work on Alzheimer’s disease and other neurological disorders.” told Dr. Prachi Vaid chairperson of paremedical sciences of APG varsity.

    Dr. Vaid said that Prof. Jayshree Das Sharma will collaborate with student Mridav Thapa for research as Professor Sharma conducts research on post-Covid neurological disorders. Dr. Vaid added more that the student Mridav Thapa will also receive Research Fellowship amount and he will be subsumed on ‘”Summer Internship” of two months.

    Pro-Chancellor of APG Shimla University, Prof. Dr. Ramesh Chauhan appreciated student Mridav Thapa on his success and selection for research fellowship among top 126 students/teachers across India. Appreciating Mridav’s effort, Pro-Chancellor Prof. Ramesh Chauhan said that the work done with hard work and honesty always leads to the height of success. Pro-Chancellor Prof. Ramesh Chauhan wished student Mridav Thapa for his continue success in future research efforts even after completing his graduation in Forensic Science from the APG Shimla University.

    “The inclusion of students in such national level research based internships under his research fellowship program is provided to the meritorious students by the Indian National Science Academy on behalf of the Government of India, which provides scientific outlook to the meritorious students in the field of science. It provides a golden opportunity to do innovations and research with new approach’, said Pro-chancellor prof. Dr. Ramesh Chauhan.

    Pro-chancellor Prof. Ramesh Chauhan congratulated all faculties Nitin Pandey, Atul Dubey including chairperson Dr. Prachi Vaid, Dr. Maninder Kaur head of the forensic department and dean sciences Prof. Dr. Rohini Dhrela on the success of science student Mridav Thapa. Prof. Chauhan exhorted all faculties to keep motivating students to research areas and innovations even in future.