ग्वाल थाई ट्रक यूनियन के प्रधान की ओर से समस्त देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
Tag: #Bilaspur Himachal Pradesh Girl

लाडली फाउंडेशन ने बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत
शिमला
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान नैहरिया अंब की छात्राओं ने लिया भाग।
लाडली फाउंडेशन जिला ऊना द्वारा महिला सशक्तिकरण एवं बेटियों की सुरक्षा हेतु हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ किया गया। हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान नैहरिया अंब में की गई। लाडली फाउंडेशन के पदाधिकारीयों सोनिया मल्होत्रा , नवदीप राणा कंचन रायजादा नेहा , राधा ठाकुर ने बताया कि लाडली फाउंडेशन की प्रदेश अध्यक्ष शालू अख्तर के दिशा निर्देश हिमाचल प्रदेश के विभिन्न जिलों में बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत की गई है। इसी कड़ी में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान नैहरिया अंब के प्रधानाचार्य इंजीनियर प्रवेश शर्मा की अध्यक्षता में लाडली फाउंडेशन के पदाधिकारीयों ने राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान नैहरिया अंब के छात्राओं ने हस्ताक्षर अभियान में भाग लिया। लाडली फाउंडेशन के पदाधिकारी सोनिया मल्होत्रा नवदीप राणा कंचन रायजादा नेहा , राधा ठाकुर ने बताया कि बेटियों को शिक्षा एवं सुरक्षा उपलब्ध करवाना यह एक नैतिक जिम्मेदारी है। यह हमें सिखाती है कि बेटियां किसी से कम नहीं हैं और उन्हें हर अवसर पर समान अधिकार मिलना चाहिए। यदि हम बेटियों को सम्मान देंगे, तो वे न केवल अपने परिवार का बल्कि पूरे देश का भविष्य उज्जवल बनाएंगी।

बिलासपुर की निशा देवी ने जीता नेशनल विंटर गेम्स में गोल्ड मेडल
हिमाचल प्रदेश के जिला बिलासपुर की निशा शर्मा ने नेशनल विंटर गेम में गोल्ड मेडल जीता है। यहखेलो इंडिया नेशनल विंटर गेम्स 2023 जम्मू कश्मीर के गुलमर्ग में आयोजित की गई थीं।
बिलासपुर की निशा देवी ने स्नोशूज गेम में 400 मीटर रेस में गोल्ड मेडल जीतकर हिमाचल का नाम किया रोशन।हिमाचल प्रदेश स्नोशूज एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संतोष शर्मा एवं राज्य महासचिव सराज अख्तर ने गोल्ड मेडल विजेता निशा देवी शर्मा को बधाई दी है।
निशा देवी शर्मा हिमाचल प्रदेश के जिला बिलासपुर के गांव मलयवार की निवासी है। खेलो इंडिया तीसरे नेशनल विंटर गेम्स में गोल्ड मेडल विजेता निशा देवी ने गोल्ड मेडल जीतने का श्रेय हिमाचल प्रदेश टीम के टीम मैनेजर एवं चीफ कोच इशान अख्तर एवं सहयोगी कोच चेतन शर्मा को दिया।
हिमाचल प्रदेश स्नोशूज एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संतोष शर्मा , राज्य महासचिव सराज अख्तर एवं बिलासपुर जिला स्नोशूज एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष रशील चंद एवं जिला उपाध्यक्ष हुक्म चंदेल ने कहा कि गोल्ड मेडल विजेता निशा देवी शर्मा का बिलासपुर पहुंचने पर भव्य स्वागत किया जाएगा एवं मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू एवं खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह से शिष्टाचार भेंट की जाएगी।


