Tag: BJP government’s

  • भाजपा सरकार के आठ साल पर कांग्रेस ने पूछे चार सवाल

    भाजपा सरकार के आठ साल पर कांग्रेस ने पूछे चार सवाल

    हिमाचल प्रदेश कांग्रेस चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष और स्क्रीनिंग कमेटी के सदस्य सुखविंद्र सुक्खू ने केंद्र सरकार के आठ साल पूरा होने पर चार सवाल पूछे हैं। उन्होंने मंगलवार को शिमला में मनाए जा रहे भाजपा के जश्न पर निशाना साधा है। कहा कि मोदी शिमला आ रहे हैं तो प्रदेश को कुछ सौगात देकर जाएं। पिछले दौरों की तरह सपने न दिखाएं। हिमाचल की जनता के साथ किया कोई भी वादा पूरा नहीं किया है। प्रधानमंत्री बताएं कि महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी कम करने के लिए क्या किया। सेब पर आयात शुल्क कब बढ़ेगा? हाटी समुदाय को एसटी का दर्जा कब दिया जाएगा। मोदी इस पर भी अपनी चुप्पी तोड़ें।

     

     

     

     

    सुक्खू ने कहा कि प्रदेश को विशेष आर्थिक पैकेज दें। प्रदेश में घोषित फोरलेन के लिए केंद्र सरकार जल्द बजट दे। आसमान छूती महंगाई कब कम होगी? गैस सिलिंडर 1,000 रुपये के पार हो चुका है। पेट्रो पदार्थों की कीमतें 100 रुपये के आसपास हैं। हिमाचल सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है। पुलिस भर्ती पेपर लीक में करोड़ों रुपये की डील हुई है। पुलिस के पास से ही पेपर लीक हो गया। स्वास्थ्य विभाग में कोविड काल में करोड़ों का भ्रष्टाचार हुआ। राजीव बिंदल को कुर्सी तक गंवानी पड़ी। सरकार भ्रष्टाचार में डूबी है। भ्रष्ट नेताओं पर कब कार्रवाई करेंगे?

    UPSC Result: वरिष्ठ भाजपा नेता की बेटी ने बढ़ाया प्रदेश का मान, पहले ही प्रयास में हासिल की दीक्षा जोशी ने 19वीं रैंक

    संघ लोक सेवा आयोग UPSC ने सिविल सेवा परीक्षा 2021 का परिणाम जारी कर दिया है। वरिष्ठ भाजपा नेता व भाजपा प्रवक्ता सुरेश जोशी की बेटी इस परीक्षा को पास कर प्रदेश का मान बढ़ाया है।

     

     

    सुक्खू ने कहा कि बेरोजगारों को रोजगार कब मिलेगा? हिमाचल में 12 लाख से अधिक बेरोजगार हैं। प्रदेश सरकार रोजगार देने में विफल रही। डबल इंजन की सरकार बताए कि बेरोजगारों को रोजगार कब तक मिलेगा। सेब की खेती करने वाले किसानों को वादे के बावजूद आज तक राहत क्यों नहीं दी? क्यों सेब पर आयात शुल्क नहीं बढ़ाया। हाटी समुदाय को आज तक एसटी का दर्जा नहीं दिया।

     

    मोदी सरकार के आठ साल बीत गए, अच्छे दिन कब आएंगे : राठौर

    अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता कुलदीप राठौर ने कहा कि विधानसभा चुनाव करीब आते देख मोदी सरकार आठ साल पूरे होने का जश्न हिमाचल में मना रही है। जनता से महंगाई कम करने और युवाओं को दो करोड़ नौकरियां देने के झूठे वादे करने के लिए प्रधानमंत्री को देश से माफी मांगनी चाहिए। कहा कि जनता जानना चाहती है कि आठ साल बीत गए हैं और अच्छे दिन कब आएंगे?

     

    विदेशी सेब पर शत-प्रतिशत आयात शुल्क नहीं लगाया। उन्होंने कहा कि पीएम हिमाचल के लिए बड़ा वित्तीय पैकेज घोषित करें। युवाओं को रोजगार देना तो दूर, युवाओं की छंटनी कर दी गई। प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने दो जून को सभी प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक बुलाई है। इसमें विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति बनाई जाएगी।

  • Delhi have a total of 1030 schools and they do not have principals in 745 and vice principals in 416 schools : Jamwal

    Delhi have a total of 1030 schools and they do not have principals in 745 and vice principals in 416 schools : Jamwal

    Shimla, BJP State general secretary and political advisor to chief minister Trilok Jamwal said that Aam Aadmi Party leaders are only showing mirages to the people of himachal.

    AAP leaders like Deputy Chief minister Manish Sisodia should stop misguiding people through his statements and dialogue with his workers.

    He said sisodia is a political tourist in Himachal and he is coming to himachal only for a vacation.

    Lately sisodia levied baseless allegations on our government in himachal. But the reality is a mirror image.

    Himachal is on second place in terms of education standards whereas delhi is on eleventh position.

    He said since 2015 till 2021 , 16 schools in Delhi have been closed down.

    Delhi have a total of 1030 schools and they do not have principals in 745 and vice principals in 416 schools.

    The fact is that in their education system 16834 posts are vacant.

    He said that in 9th class every year more than one lakh students fail.

    What kind of an education model does he wants to bring in himachal.

    Himachal provides scholarship to their students with a budgetary provision of Rs 15 crores but delhi government provides loan to students. AAP government in delhi has given loan to 348 students for Delhi higher education and skill development.

    He said that AAP spends more budget on Advertisements rather than development.

    In the budget allocation of 20% for education 40% of their budget gets lapse.

    AAP is a party with double standards, people of himachal know the truth and they have decided not to join such an unethical party.

  • कसुंपटी भाजपा ने बजट को बताया विकासोन्मुखी एवं ऐतिहासिक

    कसुंपटी भाजपा ने बजट को बताया विकासोन्मुखी एवं ऐतिहासिक

    शिमला 5 मार्च । मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा वित्त वर्ष 2022-23 के लिए प्रस्तुत वार्षिक बजट को सक्षम गुडिया बोर्ड की उपाध्यक्षा रूपा शर्मा, कुसंपटी भाजपा मंडल अध्यक्ष जितेन्द्र भोटका और भाजपा नेत्री विजय ज्योति सेन ने विकासोन्मुखी एवं ऐतिहासिक बताया है । बजट में गरीब कल्याण, किसान, बागवान, युवा, महिला सहित सभी वर्गों का ध्यान रखकर बनाया गया है। यह बजट संपूर्ण रूप से सभी वर्गों के लोगों के लिए अत्यंत लाभप्रद और कल्याणकारी है।

    उन्होंने कहा की वृद्धा अवस्था पैंशन की पात्रता के लिए 60 वर्ष की आयु से उपर के प्रत्येक व्यक्ति के लिए आय सीमा को समाप्त करना अत्यंत शानदार और ऐतिहासिक कदम है। वर्ष 2022-23 में सामाजिक सुरक्षा पैंशन योजना से करीब 7.50 लाख पात्र लोग लाभान्वित होंगे । उन्होने बताया कि कि सामाजिक सुरक्षा पैंशन पर जो पहले 450 करोड़ रुपये व्यय होता था वह अब 1300 करोड़ रुपये हो जाएगा अर्थात गरीब वर्ग के कल्याण की दिशा में आज तक के इतिहास का यह सबसे बड़ा कदम है और हिमाचल की कुल जनसंख्या के 10 प्रतिशत लोग, समाज कल्याण पैंशन के दायरे में आ जाएंगे।

    जितेन्द्र भोटका ने कहा की मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आंगनबाड़ी, आशा वर्कर, पंचायत चैकीदार, राजस्व चैकीदार, नंबरदार, वाटर कैरियर, मल्टी पपर्ज वर्कर, पैरा पंप और फिटर, दिहाड़ीदार वर्कर आदि के मानदेय में बड़ी वृद्धि करके प्रदेश के गरीब वर्ग की मदद की है। साथ ही आउट सोर्स कर्मचारियों का न्यूनतम वेतन 10,500 करने की घोषणा, पंचायती राज प्रतिनिधियों के मानदेय बढ़ाना, जिला परिषद अध्यक्ष एवं मेम्बर, बीडीसी अध्यक्ष और मेम्बर के मानदेय बढ़ाना, प्रधान, उप प्रधान, वार्ड मैम्बर का मानदेय बढ़ाना, महापौर नगर निगम अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, नगर परिषद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और वार्ड सदस्यों के मानदेय में आशातीत वृद्धि की गई है।

    उन्होने बताया कि सीएम जयराम ठाकुर ने पेयजल शिक्षा, स्वास्थ्य सुविधा, सड़क आदि के विस्तार के लिए पर्याप्त धन का प्रावधान किया है अर्थात यह गरीब कल्याण का बजट है, किसान, बागवान, युवा और महिला विकास का बजट है। इस बजट से प्रदेश में विकास की एक नई इबारत लिखी जाएगी ।

  • धानमंत्री नरेंद्र मोदी यूक्रेन में फंसे भारतीय विद्यार्थियों के लिए चिंतित : अविनाश राय खन्ना

    धानमंत्री नरेंद्र मोदी यूक्रेन में फंसे भारतीय विद्यार्थियों के लिए चिंतित : अविनाश राय खन्ना

    शिमला, 1मार्च
    भाजपा हिमाचल प्रदेश प्रभारी  वह पंजाब के पूर्व राज्यसभा सांसद अविनाश राय खन्ना ने कहा कि माननीय प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों को वापस लाने के लिए सभी प्रयास कर रही है। उन्होंने बताया कि रोमानियाई सीमाओं तक पहुंचने वाले छात्रों के साथ यहां पहले से ही 5 उड़ानें उतर चुकी हैं।
    पोलैंड और स्लोवेकिया की सीमाओं में भी सुविधाएं बनाई जा रही हैं। खन्ना ने बताया कि मंत्री हरदीप पुरी, ज्योतिरादित्य सिंधिया, क्रिएन रिजेजू, जनरल वी.के. सिंह व्यक्तिगत रूप से निकासी और एयरलिफ्टिंग प्रक्रिया की निगरानी के लिए वहां जा रहे हैं।
    इस मौके पर यूक्रेन में फंसे छात्रों के परिवारों को खन्ना ने अपील की कि वे हौसला बनाए रखें। भारत सरकार निरंतर अपने लोगों को यूक्रेन से निकालने के लिए प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार के साथ-साथ भाजपा का हर नेता व कार्यकर्ता यूक्रेन में फंसे छात्रों के परिवारों के साथ खड़ा है खन्ना ने कहा की निसंदेह जल्द ही भारत सरकार यूक्रेन में फंसे छात्रों को वहां से सकुशल निकाल लेगी।
  • प्राइवेट क्लीनिक नहीं करेंगे फ्लू के लक्षण वाले मरीजों का इलाज, यह है वजह

    प्राइवेट क्लीनिक नहीं करेंगे फ्लू के लक्षण वाले मरीजों का इलाज, यह है वजह

    उपमंडल करसोग में कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए अब प्रशासन ने कई नई दिशा निर्देश निकाले है। उपमंडल के सभी प्राइवेट क्लीनिकों और निजी अस्पतालों को आदेश जारी किए गए हैं कि वे फ्लू और कोविड के लक्षण वाले किसी भी मरीज का इलाज नहीं करेंगे। अगर इस तरह के लक्षणों वाला कोई भी मरीज प्राइवेट क्लिनिक में आता है तो उसे सबसे पहले सरकारी स्वास्थ्य संस्थान में कोविड टेस्ट के लिए भेजना होगा। यहां से नेगेटिव रिपोर्ट आने पर ही प्राइवेट क्लिनिक और अस्पताल ऐसे मरीजों का इलाज कर सकेंगे।

    हालांकि अब प्राइवेट व निजी अस्पताल अपने स्तर पर भी रेपिड किट के माध्यम से कोविड के टेस्ट कर सकेंगे। प्रशासन के ध्यान में आया है कि फ्लू और कोविड के लक्षण होने पर मरीज सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में नहीं जा रहे है, क्योंकि यहां लक्षण होने पर पहले मरीज का कोविड टेस्ट लिया जाता है, उसके बाद ही आगे का इलाज शुरू किया जाता है, लेकिन टेस्ट से बचने के लिए मरीज सीधे प्राइवेट क्लिनिक में जा रहे हैं जहां बिना कोविड टेस्ट लिए ही ऐसे लोगों का इलाज किया जा रहा है। इससे कोविड संभावित लोगों को टेसिं्टग के माध्यम से ट्रेस करने का अभियान प्रभावित हो रहा है। इसको देखते हुए प्रशासन ने सख्त कदम उठाएं हैं। ताकि उपमंडल में कोविड की टेसिं्टग भी बढ़ सके। इससे कोरोना पर भी काबू पाया जा सकता है। एसडीएम सन्नी शर्मा ने बताया कि कोविड 19 की सही तस्वीर सामने लाने के लिए प्राइवेट क्लीनिकों और अस्पतालों को फ्लू और कोविड के लक्षण वाले मरीजों का इलाज बिना कोरोना नेगेटिव रिपोर्ट के नहीं करने के आदेश जारी किए गए हैं।

    उन्होंने कहा इस तरह के लक्षण वाले मरीजों को पहले सरकारी स्वास्थ्य संस्थान में टेसिं्टग के लिए भेजना होगा। यहां से नेगेटिव रिपोर्ट मिलने पर ही प्राइवेट क्लिनिक और अस्पताल ऐसे मरीजों का इलाज कर सकेंगे।

  • भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के पिता की तबियत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

    भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के पिता की तबियत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

    भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के पिता की तबियत बिगड़ी। सूत्रों के अनुसार जेपी नड्डा के पिता जी को बिलासपुर में एक निजी अस्पताल एनआर में इमरजेंसी वार्ड में भर्ती करवाया गया है।

    अभी डॉक्टरों की निगारानी में है।

  • Increase in  Covid 19 cases shows the seriousness of  BJP led HP government :Khimta

    Increase in Covid 19 cases shows the seriousness of BJP led HP government :Khimta

    Himachal Pradesh Congress Committee, Incharge organization Rajneesh Kimta addressed a press conference taking a dig at Himachal government saying, The apple season is in full swing but the government of Himachal seems least bothered. Due to the monsoon, there are a lot of places especially in rural areas (small link roads )where landslides are taking place and trucks loaded with Apple cartons have to wait for long on roads due to which the apple farmers are facing heavy losses.

     

    Almost 3 lakh families which further multiplies to expectedly 15 lakh people of the state are horticulturists and produce apples and are dependent on it for their living. The state government had promised compensation to affected people due to the snow disaster earlier this year which amounted to total losses of more than 200 crore but nothing has been done with regard to it and it also appears to be an add to the list of jumlas by the state government. He said that the central government has decreased the import duties from 55 percent to 20 percent, which is directly affecting the sale of Indian apples, ruining the entire hard work of farmers by indirectly attacking the livelihood of our farmers. Both governments in centre as well as state are anti farmers. Kimta said that the input on maintaining apple orchards are tirelessly increasing day by day and the government has stopped the subsidies on fertiliser which is a defective move by government. Adding to it Kimta has said that moreover, the increase in 60 percent to 300 percent rates of fertilisers and insecticides is an addition of burden to our horticulturists & farmers. The immense increases of more than 35 percent in rates of trays and cartons have jolted the apple producers, despite of the fact that the minister for horticulture had assured the people of the state for no rise in rates of it. He questioned the state government saying , for what reason the World Bank Funds for Horticulture has been decreased from 1170 crores to 600 crores, despite the fact that the major population is horticulturists and the money could be a helping hand with facet to new development in the field of horticulture development.

     

    Rajneesh Kimta has censured the decision of removing the Chief Secretary of Himachal Mr. Anil Khachi by State government saying, it is very disheartening for every Himachali especially rural Pahari as, in peer pressure of One of the senior cabinet ministers chief secretary was removed. it is a rare matter that somebody from Himachal gets the chance to be at the zenith  bureaucratic post of state. Strongly condemning this decision of Himachal Government Kimta said, The government will have to face its repercussions in coming elections

     

    Kimta Congratulated the Olympic gold medallist Neeraj Chopra for his fantabulous performance making the entire country proud. He showed concern for the youth of Himachal as in past 4 years of BJP led Himachal government, there is not a single initiative which was taken up by this government in field of sports for upliftment and rise in sports activities, opening up sports academy. Giving boast to sports and encouragement of young lads could save the future of diligent youths of state from indulging in drugs. Now that the Sports minister also hails from Himachal, Kimta has asked the state government to initiate and be more focused on uplifting of sports in state.

     

    Concerned about the COVID-19 situation in state and rise in cases, Kimta said that the state government is again taking this up lightly and the preparedness for 3rd wave is not up to the mark . Kimta said, Himachal is topping the list of increase percentage of cases per week with a whooping increase of 64 % which is alarming and shows the seriousness of this BJP led HP government pertaining COVID

    General Secretary Rajneesh Kimta was accompanied by State Media Coordinator I.N Mehta, Spokesperson Pradeep Verma, Abhishek Rana, Aman Sethi, Kushal jethi and State Media Panelist’s Monita Chauhan and Saurav Chauhan.

  • रिज मैदान पर लगेगी वीरभद्र सिंह की प्रतिमा; ‘कांग्रेस’ के प्रस्ताव को BJP की भी मंजूरी

    शिमला: राजधानी शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की प्रतिमा लगेगी। इसका फैसला शिमला नगर निगम की मासिक बैठक में लिया गया। इस बैठक में शिमला शहर से जुड़े और भी कई फैसले लिए गए लेकिन सबसे अहम था राजा साहब की मूर्ती लगवाई जाएगी।

    बता दें कि शिमला के दौलत सिंह पार्क में पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की प्रतिमा लगाई जाएगी। शिमला नगर निगम भाजपा शासित है लेकिन प्रतिमा का ये प्रस्ताव कांग्रेस की पार्षद सिमी नंदा ने रखा था।

    इस प्रस्ताव पर कांग्रेस के साथ भाजपा के पार्षदों ने भी अपनी सहमति दी। ध्वनिमत से निगम के सदन नेसे ये प्रस्ताव पारित कर दिया। गौरतलब है कि कांग्रेस के अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर सहित अन्य नेता लगातार ही इसकी मांग कर रहे थे।

  • प्रदेश में निजी शिक्षा के फर्जी डिग्री बाड़े को भाजपा सरकार का पूरा सरंक्षण: राणा

    प्रदेश में निजी शिक्षा के फर्जी डिग्री बाड़े को भाजपा सरकार का पूरा सरंक्षण: राणा

    कांग्रेस उपाध्यक्ष विधायक राजेंद्र राणा ने सरकार पर आरोप लगाया है कि वह सोलन जिला के निजी बहुचर्चित  निजी विश्वविद्यालय मानव भारती में हुए फर्जी डिग्री मामलें को दबाने का प्रयास कर रही है।उन्होंने कहा है कि देश के इतिहास में पहली बार इतना बड़ा फर्जी डिग्री मामला सामने आया है जो प्रदेश सहित देश के 17 राज्यों व विदेशों तक मे इसकी डिग्रियां बेची गई है।इसमें लाखों नही करोड़ों का लेनदेन हुआ है।
    प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में कांग्रेस उपाध्यक्ष विधायक राजेंद्र राणा ने यहां पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए कहा कि डिग्रियां बेचने का फर्जीवाड़ा विदेशों तक हुआ है इसलिए इसकी पूरी जांच सीबीआई से करवाई जानी चाहिए।उन्होंने हैरानी व्यक्त करते हुए कहा कि फर्जीवाड़े के मुख्य आरोपी को जमानत मिल जाती है और सरकार चुपचाप बेठी है।उन्होंने कहा कि उन्हें ऐसा लगता है कि सरकार जानबूझकर इस मामले की लीपापोती कर रही है जिससे भाजपा इसमें शामिल अपने आकाओं को बचा सकें।
    राणा ने कहा कि भाजपा ने 2008 में प्रदेश में अपने शासनकाल के दौरान जिस प्रकार निजी विश्विद्यालय को खोलने की अनुमति दी, उससे इनकी मंशा साफ हो गई थी कि वह शिक्षा का व्यपारीकरन कर रही है।उन्होंने कहा कि सोलन जिला में 17 निजी विश्विद्यालय और एक ही पंचायत में 3-3 विश्विद्यालय को खोलने की अनुमति देना इसके पीछे किसी बड़े लेनदेन को साफ इंगित करता है।
    राणा ने कहा कि मानव भारती विश्विद्यालय को नियमों के विपरीत जाकर इसे खोलने की अनुमति दी गई।उन्होंने कहा कि जब यह विश्विद्यालय शर्ते ही पूरी नही करता था तो इसे कैसे अनुमति दी गई।उन्होंने कहा कि जब कांग्रेस ने विधानसभा के अंदर और बाहर इसकी जबरदस्त जांच की मांग के बाद एसआईटी ने इसके फर्जीवाड़े को उजागर किया है तो भी सरकार गम्भीर नही है।उन्होंने कहा कि जांच एजेंसी ने अभी तक इसके बैंक खातों की जांच तक नही की।उन्होंने कहा कि इसकी पूरी जांच की जानी चाहिए कि इनके खातों में कब किस से कितना पैसा आया,किसे दिया गया और कहा गया।उन्होंने कहा कि इस विश्वविद्यालय से उतीर्ण बच्चों के हितों की रक्षा की जानी चाहिए।उन्होंने कहा कि इस विश्वविद्यालय को तुरंत बंद कर इसकी मान्यता रद्द कर इसमें शिक्षा प्राप्त कर रहे बच्चों को किसी अन्य विश्विद्यालय में स्थानांतरित किया जाना चाहिए।
    राणा ने आरोप लगाया कि प्रदेश में निजी शिक्षा के फर्जी डिग्री बाड़े को भाजपा सरकार का पूरा सरंक्षण है।उन्होंने कहा कि अगर इसकी जांच सीबीआई से करवाई जाती है तो इसमें भाजपा के कई बड़े नेताओं की संलिप्तता पाई  जाएगी।उन्होंने कहा कि उन्हें डर है कि इसमें शामिल मुख्य सरगना, जिसे कोर्ट से जमानत मिल चुकी है उसे विजय माल्या की तरह विदेश को न भगा दिया जाए।