Tag: breaks

  • कसौली के जंगल में भड़की आग, कालका-शिमला रेलवे ट्रैक पर गिरा पेड़

    कसौली के जंगल में भड़की आग, कालका-शिमला रेलवे ट्रैक पर गिरा पेड़

    सोलन, 19 अप्रैल : विश्व धरोहर कालका-शिमला रेलवे ट्रैक पर  कसौली में जाबली के नजदीक ओल्ड रेलवे क्रॉसिंग सनवारा के पास,  गाई घाट के जंगल में आग लग गई। आग की चपेट में आने से चीड़ का एक विशालकाय वृक्ष जलकर रेलवे ट्रैक पर गिर गया। इसके चलते शिमला से कालका जा रही  पार्सल डाउन ट्रेन को पीछे ही रोकना पड़ा।

    आग की सूचना मिलते ही परवाणु से दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे। वन विभाग व अग्निशमन के कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया। जिसके बाद रेलवे ट्रैक से पेड़ को हटाकर रेलवे रेल यातायात को सुचारु किया गया। रेल यातायात को सुचारु किया गया। दमकल अधिकारी भगत राम ने बताया कि कसौली के जाबली में गाई घाट के जंगल में आज बाद दोपहर आग लग गई थी। आग पर काबू पा लिया गया है।

     

  • हिमाचल में गर्मी ने तोड़ा रिकॉर्ड! ऊना और शिमला में सीजन का सबसे गर्म दिन

    हिमाचल में गर्मी ने तोड़ा रिकॉर्ड! ऊना और शिमला में सीजन का सबसे गर्म दिन

    Shimla, 30March

    हिमाचल में तापमान बढ़ने के साथ ही पहाड़ तपने लगे हैं। हिमाचल प्रदेश के मैदानी जिलों में भीषण गर्मी और लू ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अलर्ट के बीच प्रदेश के ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा जिले के कई क्षेत्रों में मंगलवार को भी लू ने लोगों को बेहाल किया। ऊना व शिमला में मंगलवार को इस सीजन का सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड हुआ।

    शिमला में अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जोकि मांगलवार को 24.7 डिग्री दर्ज किया गया था। वहीं, ऊना में अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है, सोमवार को यहां 37.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। बुधवार को भी प्रदेश के मैदानी और मध्य पर्वतीय 10 जिलों में लू चलने की चेतावनी जारी हुई है। दो अप्रैल तक पूरे प्रदेश में मौसम साफ बना रहने का पूर्वानुमान है।

    उधर, बुधवार को राजधानी शिमला समेत प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। बुधवार को बिलासपुर में अधिकतम तापमान 36, सुंदरनगर 35, हमीरपुर 35, कांगड़ा 34.2, चंबा 33.6, भुंतर 32.5, सोलन 32.5, धर्मशाला 32.2, शिमला 26, डलहौजी 22.9, कल्पा 22.9 और केलांग में 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा और मध्य पर्वतीय जिलों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू और चंबा जिले के निचले क्षेत्रों में बुधवार को भी लू चलने का येलो अलर्ट जारी किया है।