Tag: #Chief_Engineer

  • हिमाचल पावर इंजीनियर्स एसोसिएशन (HPEA) ने वरिष्ठ अभियंता का निलंबन रद्द करने की माँग की

    हिमाचल पावर इंजीनियर्स एसोसिएशन (HPEA) ने वरिष्ठ अभियंता का निलंबन रद्द करने की माँग की

    लाहौल स्पीति

    हिमाचल पावर इंजीनियर्स एसोसिएशन (HPEA) के संज्ञान में आया है कि एच.पी.एस.ई.बी.एल. प्रबंधन ने 02.09.2025 को वरिष्ठ अधिशाषी अभियंता (Sr.Xen) श्री विजय कुमार ठाकुर, केलांग को तथाकथित दुर्व्यवहार के आरोप में निलंबित कर दिया है। इस घटना को विभिन्न मीडिया माध्यमों में व्यापक रूप से प्रकाशित किया गया है, जिसके चलते बिना निष्पक्ष जाँच के संबंधित अधिकारी की छवि धूमिल हुई है।

     

    HPEA द्वारा की गई प्रारम्भिक तथ्यान्वेषण में निम्न तथ्य सामने आए हैं :

     

    a) श्री ठाकुर ने 02.07.2025 को अवकाश हेतु आवेदन किया था, जिसे 04.08.2025 को सक्षम प्राधिकारी द्वारा स्वीकृत किया गया। तत्पश्चात उन्होंने 11.08.2025 को उपायुक्त को सूचित करने के उपरान्त 18.08.2025 से अवकाश ग्रहण किया। यह अवकाश उस प्राकृतिक आपदा से काफी पहले का था, जो 25.08.2025 से 28.08.2025 के बीच हुई।

     

    b) आपदा के उपरान्त एच.पी.एस.ई.बी.एल. प्रबंधन के निर्देश पर उन्होंने 28.08.2025 को पुनः कार्यभार ग्रहण किया और तत्पश्चात विद्युत आपूर्ति बहाली हेतु हर संभव प्रयास किए।

     

    c) अपने निवेदन में, वरिष्ठ अभियंता ने यह भी उल्लेख किया है कि उन्हें उपायुक्त द्वारा कई प्रत्यक्षदर्शियों के सामने अपमानित किया गया। यह गंभीर आरोप है जिसकी निष्पक्ष जाँच आवश्यक थी, परंतु इसके पूर्व ही निलंबन की कार्रवाई कर दी गई।

     

    HPEA यह स्पष्ट करना चाहता है कि एच.पी.एस.ई.बी.एल. के सभी अभियंता और कर्मचारी कठिन परिस्थितियों में भी राज्यभर में विद्युत आपूर्ति शीघ्र बहाल करने हेतु निरंतर कार्यरत हैं। ऐसे समय में एक ईमानदार और मेहनती अभियंता को बिना प्रारम्भिक जाँच के निलंबित करना संपूर्ण कार्यबल का मनोबल तोड़ने वाला कदम है।

     

    अतः HPEA एच.पी.एस.ई.बी.एल. प्रबंधन एवं राज्य सरकार से आग्रह करता है कि वरिष्ठ अभियंता, केलांग का निलंबन तुरंत प्रभाव से रद्द किया जाए ताकि अभियंता एवं कर्मचारी उत्साहपूर्वक और निर्भीक होकर जनता की सेवा कर सकें।

     

  • हिमाचल सरकार ने बदले 11 तहसीलदार, PWD के तीन एसई को मिली पदोन्नति

    हिमाचल सरकार ने बदले 11 तहसीलदार, PWD के तीन एसई को मिली पदोन्नति

    शिमला

    हिमाचल प्रदेश की सरकार ने आज बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। प्रदेश सरकार ने जहां राजस्व विभाग में 11 तहसीलदारों का तबादला कर दिया है। वही पीडब्ल्यूडी के तीन सुप्रिडेंट इंजीनियर को चीफ इंजीनियर के पद पर पदोन्नती दी है।

    इसको लेकर अधिसूचना भी जारी कर दी गई है।अधिसूचना के अनुसार राजेश शर्मा को ठियोग से पांवटा साहिब भेजा गया है। जबकि पांवटा साहिब में तैनात तहसीलदार वेद प्रकाश  को सुंदरनगर लगाया गया है।

    इसी तरह से अनिल कुमार का तबादला सुंदरनगर से ठियोग किया गया है। राजेश नेगी को काजा से मूरंग भेजा गया है। कोटली के तहसीलदार सतिंद्र जीत को नौहराधार लगाया गया है। बिलासपुर सदर के तहसीलदार संजीव गुप्ता को शिमला ग्रामीण भेजा गया है। इसी तरह से शिमला ग्रामीण में तैनात तहसीलदार कपिल तोमर को स्टांप सक्ैल हिमाचल प्रदेश सचिवालय भेजा गया है। वहीं हीरा लाल गाजटा को हिमुडा से शिमला शहरी, सुमेध शर्मा को शिमला शहरी से हिमुडा शिमला और धर्मपाल को करसोग से बडसर के लिए तबादला किया गया गया है।

     

    पीडब्ल्यूडी के तीन सुप्रीटेंडिंग इंजीनियर को चीफ इंजीनियर का तोहफा

    प्रदेश सरकार ने लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी)  के तीन एसई यानी अधीक्षण अभियंता (को चीफ इंजीनियर का तोहफा दे दिया है। जारी अधिसूचना के मुताबिक सुरिंद्र पॉल, सुरेश कपूर और नरेंद्र पॉल सिंह चौहान अधीक्षण अभियंता से चीफ इंजीनियर के पद पर पदोन्नत हुए हैं।

    सुरिंद्र पॉल अब चीफ इंजीनियर पीडब्ल्यूडी शिमला जोन, सुरेश कपूर चीफ इंजीनियर नेशनल हाईवे और नरेंद्र पॉल सिंह चौहान चीफ इंजीनियर मंडी जोन होंगे।