Tag: closed

  • Chandigarh Airport closed 26 Oct–7 Nov

    Chandigarh Airport closed 26 Oct–7 Nov

    Shimla

    The Shaheed Bhagat Singh International Airport in Chandigarh will be closed for flight operations from October 26 to November 7 due to essential runway maintenance. The closure, announced by the Chandigarh airport authorities, will facilitate resurfacing work to ensure safety and durability, impacting all commercial flights during this 13-day period.

    The Chandigarh airport shutdown coincides with the peak festival season, when passenger traffic typically surges. Airlines such as IndiGo, Air India, and Vistara have begun notifying passengers, offering rebooking options to nearby airports like Delhi’s Indira Gandhi International Airport (250 km away) or Amritsar’s Sri Guru Ram Dass Jee International Airport (145 km). Travellers are advised to check airline websites or apps for updates.

    The Chandigarh airport, a joint venture between the Airports Authority of India and Chandigarh International Airport Limited, handles domestic routes to Delhi, Mumbai, Bengaluru, among others and international flights to Dubai and Abu Dhabi with 28 flights a day.

    Monthly passenger figures in 2025 have ranged from approximately 346,000 to 387,000, translating to an average of 11,500-12,500 passengers every day

     

     

  • School, Education institutes closed in Saraj, Thunag area.

    School, Education institutes closed in Saraj, Thunag area.

    The SDM of Saraj &Thunag area of Mandi district has informed that all education Institute colleges schools are closed  today.

  • Electricity will remain closed in Jol Sappar area on 22-23

    Electricity will remain closed in Jol Sappar area on 22-23

     

    Hamirpur 21 September. On 22nd and 23rd September, due to necessary repair of lines and pruning of trees in Electricity Subdivision Rangas, villages Jol Sappar, Sohri, Sankar, Sorad, Jandli Gujran, Jandli Rajputan, Bhalaun, Trisha College, Bann, Kohla Plasdi, Chowki. There will be power disruption in Jattan and surrounding villages from 9 am to 5 pm.

    Assistant Engineer Sandeep Kumar has appealed to all consumers for cooperation during this period. He said that in case of bad weather on September 22-23, the work of repairing lines and pruning trees will be done.

  • नकरोड़-चांजू मार्ग 16 घंटे बाद बहाल, बड़ी-बड़ी चट्टानों ने रोक रखा था रास्ता

    नकरोड़-चांजू मार्ग 16 घंटे बाद बहाल, बड़ी-बड़ी चट्टानों ने रोक रखा था रास्ता

    चंबा 10 फरवरी

    चुराह का नकरोड़-चांजू मार्ग बार-बार अवरुद्ध हो रहा है। यह मार्ग वाहन चालकों व यात्रियों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। मंगलवार रात करीब 10 बजे नरेड़ नाले के समीप भूस्खलन होने के कारण मार्ग पर भारी मात्रा में मलबा और बड़ी-बड़ी चट्टानें आ गईं।

    इससे मार्ग पूरी तरह से यातायात के लिए ठप्प पड़ गया। विभाग द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद 16 घंटों बाद बुधवार दोपहर 2 बजे मार्ग को बहाल किया गया। बुधवार सुबह विभाग द्वारा चट्टानें तोडऩे के लिए कंप्रैसर मशीन और लेबर भेजी गई। चट्टानें अधिक व बड़ी-बड़ी होने के चलते उन्हें तोड़ने में काफी समय लगा।

     

    चट्टानों के टूटते ही विभाग की 2 मशीनें मार्ग से मलबा हटाने में जुटीं और दोपहर 2 बजे के बाद मार्ग वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल हुआ। 3 बसों सहित दर्जनों छोटे-बड़े वाहन मार्ग पर फंसे रहे। इससे यात्रियों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लम्बी कतारें लगी रहीं। इससे पहले भी यह मार्ग बाधित हो गया था। उस दौरान भी वाहन चालकों सहित यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। बार-बार मार्ग का बंद होना जहां विभाग के लिए सिरदर्द बना हुआ था तो वहीं लोगों को भी परेशानी उठानी पड़ रही थी।

    उधर, लोक निर्माण विभाग नकरोड़ के एसडीओ शैलेश राणा ने बताया कि उक्त मार्ग पर भूस्खलन के कारण चट्टानें व भारी मात्रा में मलबा आ गया था। बुधवार सुबह ही मार्ग को बहाल करने के लिए मशीनरी व विभागीय टीम पहुंच गई थी। उन्होंने बताया कि मार्ग को खोल दिया गया है, लेकिन अभी भी भूस्खलन और मार्ग बंद होने का खतरा बना हुआ है।

  • हिमाचल में भारी बर्फबारी,3 NH समेत 681 सड़कें बंद, 961 ट्रांसफार्मर ठप्प

    हिमाचल में भारी बर्फबारी,3 NH समेत 681 सड़कें बंद, 961 ट्रांसफार्मर ठप्प

    शिमला,4 फरवरी.

    हिमाचल प्रदेश में 2 दिन से भारी बर्फबारी का दौर अभी भी जारी है। भारी बर्फबारी  ने लोगों की दिक्कतें भी बढ़ा दी है।ताजा बर्फबारी के कारण प्रदेश में 3 एनएच व एक स्टेट हाईवे समेत कुल 681 छोटी-बड़ी सड़कें यातायात के लिए बंद हो गई हैं जबकि 961 बिजली के ट्रांसफार्मर और 100 के लगभग पानी की स्कीमें बाधित हो गई हैं। शिमला शहर समेत जिला की ऊपरी क्षेत्रों की सड़कें ठप्प हैं।

    भारी बर्फबारी से शिमला सहित अन्य पर्वतीय जिलों में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। सड़के बंद होने के कारण लोग पैदल चलने को मजबूर हैं। बर्फबारी का लुत्फ उठाने आए पर्यटकों के कारण कारोबारियों को भी बड़ी राहत मिली है जबकि किसान-बागवान भी बर्फबारी होने से खुश हैं। राज्य में भारी बर्फबारी के कारण अप्पर शिमला सहित सैंकड़ों गांवों का जिला मुख्यालयों से संपर्क टूट गया है, जिसके कारण लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

    शिमला जिला प्रशासन ने सड़कों को खोलने के लिए जेसीबी व अन्य मशीनरी तैनात की है और सड़कों से बर्फ को हटाया जा रहा है लेकिन बर्फ के लगातार गिरने से सड़कों को बहाल करने में दिक्कतें आ रही हैं। शिमला के खदराला में सबसे ज्यादा 48 सैंटीमीटर बर्फबारी हो चुकी है जबकि शिलारू में 30,चौपाल में 25.4 और शिमला शहर में 21.2 सैंटीमीटर बर्फबारी हो चुकी है। इसके अलावा चम्बा के डलहौज़ी में 30 और मनाली में 20 सैंटीमीटर ताजा बर्फ गिर चुकी है

  • सोलन में पहाड़ी दरकने से कालका-शिमला नेशनल हाईवे बाधित

    सोलन में पहाड़ी दरकने से कालका-शिमला नेशनल हाईवे बाधित

    सोलन, 09 जनवरी

    सोलन जिला  में लगातार हो रही बारिश ने जहाँ जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है वहीं अब कोटी के समीप भूस्खलन होने से कालका-शिमला नेशनल हाईवे बंद हो गया। इसके चलते हाईवे पर वाहनों की आवाजाही ठप गई।

    आम लोगों समेत बड़ी संख्या में पर्यटक वाहन हाईवे पर फंसे रहे। हाईवे पर शिमला और कालका की तरफ से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लगी है।

    वहीं  दिन के समय भी टीटीआर के समीप भूस्खलन होने से जाम लगा रहा। सूचना मिलने के बाद एनएचएआई टीम मौके पर पहुंच गई है। मार्ग को खोलने का कार्य किया जा रहा है।

  • प्रशासन द्वारा किन्नौर जिले में सभी ट्रैकिंग रूट्स को किया बंद

    प्रशासन द्वारा किन्नौर जिले में सभी ट्रैकिंग रूट्स को किया बंद

    रिकांगपिओ : जिला प्रशासन किन्नौर की ओर से किन्नौर जिले में सभी ट्रैकिंग रूट्स पर ट्रैकिंग को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। डी.सी. किन्नौर अपूर्व देवगन ने सोमवार को आदेश जारी कर कहा है कि आगामी आदेश तक जिले के सम्पूर्ण ट्रैकिंग रूट्स पर ट्रैकिंग पर प्रतिबंध रहेगा। उन्होंने कहा है कि सर्दियों के समय जिले की इन सभी ऊंची चोटियों पर अचानक मौसम परिवर्तन होते देखा गया है, जो इन ट्रैकर्स के जीवन को खतरे में डाल रहा है। इसके साथ-साथ इस दौरान विपरीत मौसम के चलते राहत एवं बचाव कार्य को अंजाम देना भी जोखिम भरा है। उन्होंने कहा कि ट्रैकर्स की लाइफ  के खतरे को देखते हुए आगामी आदेशों तक जिले के सभी ट्रैकिंग रूट्स पर ट्रैकिंग एवं पर्वतारोहण गतिविधियों पर पूरी तरह से पाबंदी रहेगी। उन्होंने अपील की है कि कोई भी ट्रैकर इस दौरान ट्रैकिंग कर अपनी जान खतरे में डालने की कोशिश न करे, अन्यथा उन पर कानूनी कार्रवाई भी की जा सकती है।

  • ऑकलैंड सुरंग 29 सितंबर प्रातः 11:00 बजे से 30 सितंबर 2021 रात्रि 10:00 बजे तक रहेगी यातायात के लिए बंद

    ऑकलैंड सुरंग 29 सितंबर प्रातः 11:00 बजे से 30 सितंबर 2021 रात्रि 10:00 बजे तक रहेगी यातायात के लिए बंद

    उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी आदेश जारी करते हुए बताया कि ऑकलैंड सुरंग मैं लोक निर्माण विभाग द्वारा सड़क निर्माण एवं तारकोल बिछाने के कार्य के चलते ऑकलैंड सुरंग को 29 सितंबर प्रातः 11:00 बजे से 30 सितंबर 2021 रात्रि 10:00 बजे तक यातायात के लिए बंद रहेगी।

    उन्होंने बताया संजौली के लिए इस दौरान यातायात आरकेएमवी कॉलेज लॉन्गवुड से होकर गुजरेगा ।

  • Shimla: भूस्खलन के कारण NH 205 सड़क पूरी तरह से बंद

    Shimla: भूस्खलन के कारण NH 205 सड़क पूरी तरह से बंद

    शिमला में बीती रात बारिश के कारण जुडिशल एकेडमी घण्डल के 16 मिल के पास सड़क पूरी तरह से धस गई है। इसलिए लोगो को आने जाने  में भारी मुसीबतों का सामना करना पढ़ रहा है।

    बता दे जुडिशल एकेडमी घण्डल के 16 मिल के पास सड़क पूरी तरह से अवरुद्ध है  और दोनों तरफ का यातायात पूरी तरह से बंद हो गया है। पुलिस ने लोगो से अपील की है की घनाह्टी और कालीह्टी सड़क का प्रयोग करे।