Tag: coach

  • पैरा एथलेटिक्स अंतराष्ट्रीय प्रतियोगिता में बलवंत झौटा टीम मैनेजर और जीतेश्वर दत्ता होंगे कोच

    पैरा एथलेटिक्स अंतराष्ट्रीय प्रतियोगिता में बलवंत झौटा टीम मैनेजर और जीतेश्वर दत्ता होंगे कोच

    शिमला, 16 जनवरी

    यूनाइटेड अरब अमीरात के शारजहां में होने जा रही अंतराष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स प्रतियोगिता 2025 में शिमला जिला के गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल जुब्बल में लेक्चरर पॉलिटिकल साइंस बलवंत झोटा का चयन भारतीय दल के साथ टीम मैनेजर और गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल भट्ठाकुफर ,शिमला में डीपीई के पद पर सेवाएं दे रहे जीतेश्वर दत्ता का चयन भारतीय दल के साथ कोच के रूप में पैरालिंपिक कमेटी ऑफ इंडिया द्वारा किया गया है।

     

    इस प्रतियोगिता का आयोजन 02 फरवरी से 05 फरवरी तक होगा। बलवंत झोटा जुब्बल के धार गांव के रहने वाले है और जीतेश्वर दत्ता बनछुना, रोहड़ू के रहने वाले है। जीतेश्वर दत्ता और बलवंत झोटा पिछले 6 सालों से हिमाचल प्रदेश पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन में पैरा खेलों को प्रमोट करने में अहम भूमिका निभा रहे है। इनके बेहतरीन प्रदर्शन को देखते हुए पैरा ओलिंपिक कमेटी ऑफ इंडिया ने इनका चयन इस अंतराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए किया है।

    इस जिम्मेवारी के लिए बलवंत झोटा और जीतेश्वर दत्ता ने पैरा ओलिंपिक कमेटी ऑफ इंडिया के पैरा एथलेटिक्स अध्यक्ष सत्यनारायण शिमोगा, प्रधान देवेंद्र झांझरिया, महासचिव जयवंत हमरावर, कोषाध्यक्ष सुनील प्रधान और सह सचिव ललित ठाकुर का धन्यवाद किया है।

  • सतीश शर्मा को भारतीय अंडर-19 (लडक़े) विश्व चैंपियनशिप के लिए कोच नियुक्त

    सतीश शर्मा को भारतीय अंडर-19 (लडक़े) विश्व चैंपियनशिप के लिए कोच नियुक्त

    इंदिरा गांधी राज्य खेल परिसर में युवा सेवा एवं खेल विभाग में कार्यरत कोच सतीश शर्मा को भारतीय अंडर-19 (लडक़े) विश्व चैंपियनशिप के लिए कोच नियुक्त किया गया है। भारतीय टीम का प्रशिक्षण शिविर 15 से 30 जुलाई तक सरदार पटेल स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स स्पोर्ट्स ऑर्थोरिटी ऑफ गुजरात भावनगर में शुरू हो गया है। उसके बाद भारतीय वॉलीबॉल टीम विश्व चैंपियनशिप के लिए सनजॉन अर्जेंटीना रवाना होगी। यह विश्व चैंपियनशिप 2 से 11 अगस्त तक आयोजित की जाएगी। वॉलीबॉल कोच सतीश शर्मा ने बताया कि भारतीय टीम विश्व चैंपियनशिप से पदक लेकर लौटेगी। सतीश शर्मा के भारतीय वॉलीबॉल टीम के कोच बनने पर युवा सेवा एवं खेल विभाग के निदेशक राजीव कुमार, उपनिदेशक सुबोध रमोल, जिला खेल अधिकारी अनुराग वर्मा और विभाग के सभी प्रशिक्षकों ने उन्हें बधाई दी है। सतीश शर्मा इससे पहले ऊना में 2007 से 2014 तक भी बतौर वॉलीबॉल कोच अपनी सेवाएं दे चुके हैं। इस दौरान उन्होंने करीब 250 युवाओं को नेशनल तथा इंटरनेशनल प्लेयर बनाया। लगभग इतने ही प्लेयर्स को सरकारी नौकरी में सेवा करने में मदद की। सतीश शर्मा ने बताया कि भारतीय टीम गुजरात में कड़ी मेहनत कर रही है। उन्हीं पूरी उम्मीद है कि लडक़ों की युवा और प्रतिभवान टीम पदक लेकर ही भारत लौटेगी।