Tag: colleagues.

  • इंश्योरेंस कंपनी में कार्यरत महिला कर्मचारी ने सहकर्मियों पर लगाए अश्लील हरकतों के आरोप

    इंश्योरेंस कंपनी में कार्यरत महिला कर्मचारी ने सहकर्मियों पर लगाए अश्लील हरकतों के आरोप

    ऊना, 25 मार्च

    जिला के एक कस्बा में इंश्योरेंस कंपनी कार्यालय में कार्यरत महिला कर्मचारी के साथ कार्यालय के ही एक कर्मचारी और एक अधिकारी द्वारा अश्लील हरकत एवं दुर्व्यवहार करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने घटना के संबंध में पीड़िता की शिकायत के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

    पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि कार्यालय में काम करने वाले सचिन विहान नाम के एक कर्मचारी ने सितंबर 2022 में कार्यालय के शौचालय में घुसकर उसके साथ अश्लील हरकत को अंजाम दिया था। महिला का आरोप है कि उसने तत्काल ब्रांच मैनेजर राजकुमार को इस मामले की शिकायत भी की। महिला का कहना है कि इसके बावजूद आरोपी ने उसके साथ व्हाट्सएप पर कई बार अश्लील चैट भी की। इतना ही नहीं आरोपी ने महिला के साथ कार्यालय में भी कई बार अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए उसे अपमानित किया।

    महिला ने बताया कि उसने कई बार ब्रांच मैनेजर को सचिन के इस व्यवहार के बारे में शिकायत की, लेकिन महिला की शिकायत को हर बार अनदेखा किया गया। महिला ने बताया कि 24 फरवरी को पीड़िता कार्यालय में अपने कैबिन में कम्प्यूटर और स्कैनर पर काम कर रही थी, इसी दौरान कार्यरत अन्य महिला कर्मी ने सचिन को बुलाया और पीड़िता को स्कैनर हैंडल करना सिखाने को कहा। लेकिन आरोपी ने पीड़िता की तरफ देखते ही उसे फिर अपमानित करना शुरू कर दिया।

     

    पीड़िता ने इस बारे में फिर से ब्रांच मैनेजर को बताया और इस दफा ब्रांच मैनेजर ने भी आरोपी का साथ देते हुए महिला के साथ दुर्व्यवहार कर डाला। इतना ही नहीं ब्रांच मैनेजर ने पीड़िता के खिलाफ एफआईआर करवाने की धमकी भी दी। महिला का आरोप है कि उसे कार्यालय में बार-बार मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

  • शिमला : रोहड़ू के पंचायत के प्रधान ने साथियों संग धुने एचआरटीसी के चालक-परिचालक

    शिमला : रोहड़ू के पंचायत के प्रधान ने साथियों संग धुने एचआरटीसी के चालक-परिचालक

    शिमला

    रोहडू में लगातार गुंडागर्दी के मामले बढ़ते  जा रही है। आज भी एक हत्या का मामला सुलझा ही था वही 21 को देर कुठाड़ी के पुराने पंचायत भवन में एचआरटीसी चालक व परिचालक के साथ मारपीट का मामला सामने आया। मिली जानकारी के अनुसार देर रात 12 बजे नशे की हालत में कुठाड़ी के पंचायत प्रधान ललित संग्रेल बिंटू सहित दो और व्यक्ति शादी से गांव लौट रहे थे।

    इसके बाद वे तीनों पुराने पंचायत भवन में पहुंचे एचआरटीसी चालक व परिचालक के साथ मारपीट शुरू कर दी। मारपीट के कारण चालक व परिचालक को काफी चोटें आई हैं। इसके बाद दोनों को सिविल अस्पताल रोहडू ले जाया गया। परिचालक व चालक ने पूरे घटनाक्रम की  एफआईआर दर्ज करवा दी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।