Tag: #congress election

  • देश मे इंडिया गठबंधन की सरकार बनने जा रही :विक्रमादित्या

    देश मे इंडिया गठबंधन की सरकार बनने जा रही :विक्रमादित्या

     

    मण्डी संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा है कि इस बार देश मे इंडिया गठबंधन की सरकार बनने जा रही है । उन्होंने लोगों से कांग्रेस के पक्ष में भारी मतदान करने कक अपील की है।

    आज मण्डी सदर विधानसभा क्षेत्र के तहत नामधारी सिख गुरुद्वारा में माथा टेकने के बाद साई गलू,मझवाड़,सुहड़ा मुहल्ला,पुरानी मण्डी,निचला खलियार में अपने चुनावी जन सम्पर्क में लोगों को सम्बोधित करते हुए विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि राजनीति कोई पेशा नही है यह एक जनसेवा है जिसमें लोगों की समस्याओं को दूर करने के लिये दिन रात उनके बीच रह कर काम करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि आपदा के समय उन्होंने स्वयं प्रभावित लोगों के दर्द को देखा और उसे पूरी ततपरता के साथ दूर किया।

    विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि वह एक बड़े विजन के साथ इस चुनाव को लड़ रहे है। मण्डी को देश का सर्वश्रेष्ठ संसदीय क्षेत्र बनाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है । शिमला की तरह मण्डी को भी स्मार्ट सिटी बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि उनके पिता प्रदेश के छह बार के मुख्यमंत्री स्व.वीरभद्र सिंह ने मण्डी को सेंट्रल जोन का दर्जा देकर यहां कई सरकारी मुख्यालयों को खोला। मण्डी को आई आई टी,मेडिकल कालेज जैसी बड़ी सौगातें उन्ही की देन है। उन्होंने कहा कि सांसद के तौर पर उनकी माता प्रतिभा सिंह ने भी इस संसदीय क्षेत्र के विकास कार्यो को गति दी। उन्होंने कहा कि अब उन्हें यहां से सांसद बनने का मौका मिल रहा है और अगर वह सांसद बनते है तो वह अपने सभी उत्तरदायित्वों का पूरी ईमानदारी से निर्वाहन करेंगे।

    विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि लोक निर्माण मंत्री के नाते उन्होंने प्रदेश में सड़कों के रखरखाव और इनके निर्माण के लिये केंद्र से 3560 करोड़ स्वीकृति करवाएं। उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता इस संसदीय क्षेत्र में सड़कों के नेटवर्क को सुदृढ़ बनाने का है जिससे यहां आने वाले देश विदेश के पर्यटकों को कोई परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि जलोड़ी जोत व भुगु जोत में सुरंग निर्माण का निर्माण किया जाएगा।

    विक्रमादित्य सिंह ने मण्डी के विकास में पूर्व मुख्यमंत्री स्व.वीरभद्र सिंह,पंडित सुखराम को याद करते हुए कहा कि इन दोनों नेताओं को यह प्रदेश कभी नही भुला सकता। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की आलोचना करते हुए कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल में मण्डी के लिये कुछ नही किया। उन्होंने कहा कि आजकल वह फ़िल्म निर्माण में एक स्क्रिप्ट राइटर बने हुए है। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी मोदी के नाम पर वोट मांग रही है। उनकी अपनी न कोई विकास की सोच है न ही कोई विजन।

    ——-–——– ——– ————————

    विक्रमादित्य सिंह ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. राजीव गांधी को उनकी पुण्यतिथि पर याद करते हुए उन्हें अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किये। उन्होंने राजीव गांधी के छाया चित्र पर पुष्प अर्पित किये। उन्होंने कहा कि देश की एकता और अंखडता के लिये राजीव गांधी ने अपने प्राणों को निछावर किया। उनके इस बलिदान को यह देश कभी नही भुला सकता।

    विक्रमादित्य सिंह ने कोटली में पूर्व केंद्रीय मंत्री पंडित सुखराम को भी याद करते हुए उन्हें अपने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि प्रदेश के विकास में उनका भी बहुत बड़ा योगदान है। उन्होंने कहा कि बजुर्गो के आशीर्वाद से ,नए सकंल्प के साथ उन्हें आगे बढ़ना है। उन्होंने इसके लिए सभी से उन्हें सहयोग की अपील की।

  • राहुल गांधी पर भाजपा के वरिष्ठ नेता द्वारा दिए गए बयान का कांग्रेस ने किया स्वागत

    राहुल गांधी पर भाजपा के वरिष्ठ नेता द्वारा दिए गए बयान का कांग्रेस ने किया स्वागत

     

     

    *कहा राहुल गांधी देश का भविष्य वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने बोली सच्चाई: नरेश चौहान*

     

    शिमला-08 मई 2024. हिमाचल कांग्रेस ने भाजपा के वरिष्ठ नेता द्वारा राहुल गांधी पर दिए गए बयान का स्वागत किया है। जिसमें वरिष्ठ नेता ने राहुल गांधी को भारतीय राजनीति का नायक बताया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष नरेश चौहान ने कहा कि आज देश के पूर्व गृहमंत्री व भाजपा के वरिष्ठ नेता भी मान चुके हैं कि राहुल गांधी ही देश का भविष्य हैं। राहुल गांधी पहले ऐसे नेता हैं जिन्होंने देशभर में पैदल यात्रा कर लोगों की समस्याओं और परिस्थितियों को समझा है आज देश को राहुल गांधी जैसे नेता की जरूरत है। उन्होंने कहा कि देश के पूर्व गृहमंत्री भारतरत्न लाल कृष्ण आडवाणी ने राहुल गांधी को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। आडवाणी ने कहा है कि भले ही मैं भाजपा से हूँ लेकिन मैं आज भारत देश की समाज सेवक के रूप में भारतीय जनता को ये कहना चाहता हूँ कि राहुल गांधी ही एक ऐसे इंसान हैं जो भारत देश को एक अच्छा राष्ट्र बना सकते हैं, क्योंकि उनमें वह निर्णय लेने की क्षमता है जो भारत देश के देशवासियों को नई दिशा प्रदान कर सकते हैं। राहुल गांधी ने भारत देश को एक नई दिशा प्रदान कर सकते है, मैंने भी देश के लिए एक गृहमंत्री के रूप में सेवा की है। मगर मैंने कभी भी राजनीति में राहुल गांधी जैसा प्रभावशाली नेता नहीं देखा।

    नरेश चौहान ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी और उनकी टीम आज देश की जनता को असली मुद्दों से भटकाकर जनता को गुमराह करने का काम कर रही है। आज 10 साल तक सत्ता में रहने के बाद भी भाजपा के नेता अपना रिपोर्ट कार्ड देने के बजाय देश की जनता को गुमराह करने का काम कर रहे हैं। जनता को असली मुद्दों से भटकाकर हिन्दू- मुस्लिम,जाति- धर्म ,भाई- भतीजावाद और मंगलसूत्र छीनने की बात कर रहे हैं। जो न तो कांग्रेस के मेनिफेस्टो में था और न होगा। उन्होंने कहा कि पीएम 2014 और 2019 में जनता से किए गए वायदों पर बात नहीं करते हैं चाहे वह देश के युवाओं को हरसाल 2करोड़ नौकरी देने की बात हो,किसानों की आय डबल करने की हो या फिर महिलाओं की सुरक्षा की बात हो आज देश की जनता महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्ट्राचार से परेशान है। देश के युवा पकौड़े तलने पर मजबूर है लेकिन भाजपा इन मुद्दों पर जवाब देने के बजाय जनता को गुमराह करने का काम कर रही है।

     

    नरेश चौहान ने भाजपा नेत्री के बयान की कड़ी आलोचना की है जिसमें भाजपा नेत्री महिलाओं को मिलने वाली योजना का विरोध कर रही है। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों भाजपा नेत्री रश्मिधर सूद मीडिया के माध्यम से प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना इंदिरा गांधी महिला सम्मान निधि योजना के तहत महिलाओं को मिलने वाले 1500 रुपए देने का विरोध कर रही हैं और खुलेआम कह रही हैं कि महिलाओं को मुफ्त में 1500 रुपए नहीं मिलने चाहिए ।भाजपा नेत्री की बौखलाहट में दिए गए इस बयान से साफ पता चलता है कि महिला नेत्री होने के बाद भी इनके भीतर महिलाओं के प्रति कितनी नकारात्मकता भरी हुई है। उन्होंने कहा कि भाजपा महिलाओं को मिलने वाले 1500 रुपए पर अपनी स्थिति स्पष्ट करे।

    नरेश चौहान ने कहा कि सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार के 15 माह के कार्यकाल से भाजपा बौखला गई है। जिससे परेशान होकर व उल जलूल बयानबाजी कर रहे हैं। 15 माह के कार्यकाल के भीतर हमारी सरकार ने 10 में से 5 गारंटियां लागू कर दी हैं जिसका फायदा प्रदेश की जनता को मिल रहा है। भाजपा बौखलाहट और चुनाव में निश्चित हार को देखकर अपमानजनक व निंदनीय बयानबाजी कर रहे हैं।

  • कांग्रेस 10 जन्म में भी लेले पर अपनी गरंटिया पूरी नहीं कर पाएगी : जयराम

    कांग्रेस 10 जन्म में भी लेले पर अपनी गरंटिया पूरी नहीं कर पाएगी : जयराम

     

     

    शिमला, नेता प्रतिपक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा की

    2014 के आम चुनावों से पूरा देश भर मेंकांग्रेस के प्रति निराशा का माहौल था और नरेंद्र मोदी को देश की जनता ने आशीर्वाद दिया और वह प्रधानमंत्री बने।

    देश की जानत ने मोदी जी के नेतृत्व पर माहौर 2019 में फिर लगाई और एक बार फिर आशीर्वाद दिया। आज केंद्र सरकार के 9 साल के कार्यकाल पर कोई उंगली नहीं उठा सकता, जनता को विश्वाश है की यही नेतृत्व सही है और यही नेतृत्व हमें आगे बड़ाना है।

     

    जयराम ने कहा की विकास पूरे देश में हुआ और हिमाचल में भी विकास की दृष्टि से कोई कमी नहीं रही। प्रदेश में 5 वर्ष का भाजपा कार्यकाल बहुत अच्छा रहा और प्रदेश की जनता आज भी इस कार्यकाल को याद कर रही हैं। हिमाचल के लोग महसूस करते हैं की दोनों सरकारों को बहुत फर्क है, जहा हम विकास के कामों को छोड़ कर गए थे वह सभी काम खड़े के खड़े है। काम आगे बड़ने का इंतजार कर रहा हैं, प्रदेश में पुल और सड़कें आगे नही बड़ पा रहे है।

    आज चारो तरफ निराशा का वातावरण है, जनता कांग्रेस की वर्तमान सरकार से परेशान है पर चुप है।

     

    उन्होंने कहा हिमाचल के चुनाव में भाजपा सरकार के खिलाफ एक भी मुद्दा नहीं था, भाजपा की सरकार ने 5 साल में विकास कार्यों को पंख लगाने का काम किया और हमने विकास को घर-घर पहुंचाया, सामाजिक सुरक्षा को बढ़ाने का काम हमारी सरकार ने किया जिससे जनता खुश रही।

    पर प्रदेश में कांग्रेस झूठ बोल कर सत्ता में आई है और प्रदेश की जनता आज वादे पूरे होने का इंतजार कर रही है। कांग्रेस 10 जन्म में भी लेले पर अपनी गरंटिया पूरी नहीं कर पाएगी।

    काग्रेस सरकार में द्वेष भावना के साथ काम किया और प्रदेश में 950 संस्थान बंद करे यह ठीक नही है। आज पालमपुर के विधायक बीडीओ दफ्तर फिर खोलने की मांग कर रहे है अगर यह कार्यालय जायज रूप से बंद किया जाता है शायद यह मांग उठती ही नहीं।

    भाजपा का कार्यकर्ता कांग्रेस की सरकार से लगातार सवाल पूछेगा जिसका उत्तर कांग्रेस पार्टी को देना ही होगा।

    हिमाचल प्रदेश में ऐसा प्रतीत हो रहा है की व्यवस्था परिवर्तन के नाम पर मजाक हो रहा है।