Tag: #congress win

  • सुधीर कटोच ने नगर निगम चुनाव में कांग्रेस की जीत को लेकर दी बधाई

    सुधीर कटोच ने नगर निगम चुनाव में कांग्रेस की जीत को लेकर दी बधाई

    सुधीर कटोच प्रेसिडेंट  रजिस्टर्ड सोशल वेलफेयर क्लब इंदौरा जिला कांगड़ा ने सभी प्रत्याशियों को शिमला नगर निगम चुनाव में जीतने के लिए बधाई दी है।

    सुधीर कटोच ने कहा है कि ” मैं शिमला नगर निगम चुनावों में जीत के लिए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह को बधाई देता हूं “। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू दो बार पार्षद रहे हैं और मुख्यमंत्री बनने के बाद शिमला नगर निगम चुनाव में कांग्रेस की जीत का  पूरा श्रेय उन्हें ही जाता है। उनके योगदान से यह संभव हुआ है कि आज शिमला नगर निगम चुनावों में कांग्रेस ने बहुमत के साथ जीत हासिल की है।

    सुधीर कटोच ने कहा है कि  जितने भी प्रत्याशी कांग्रेस की जीते हैं उन्हें में बधाई देता हूं और आशा करता हूं कि वह शिमला में विकास को लेकर कार्य करेंगे। इस मौके पर में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह को भी बधाई देना चाहता हूं। प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के नेतृत्व में आज कांग्रेस ने शिमला नगर निगम में अपनी जीत दर्ज की है।

    कटोच ने सभी महिला प्रत्याशियों को जीत के लिए मुबारक बाद दी है और कहा है की माहिलाओ की यह जीत शिमला में विकास के कार्यों को बढ़ावा देगी।

  • कांग्रेस ने 24 वार्डों में जीत दर्ज की

    कांग्रेस ने 24 वार्डों में जीत दर्ज की

    वार्ड नंबर 33 खलीनी से कांग्रेस के चमन प्रकाश, वार्ड नंबर 30 कंगना धार से कांग्रेस के रामरत्न वर्मा और वार्ड नंबर 34 कनलोग में कांग्रेस के आलोक पठानिया और वार्ड नंबर 29 विकास नगर से कांग्रेस की रचना भारद्वाज चुनाव जीत गई हैं।  वार्ड नंबर 31 पटयोग से भाजपा की आशा शर्मा और वार्ड नंबर 32 न्यू शिमला से भाजपा की निशा ठाकुर ने चुनाव जीता है। इसी के साथ कांग्रेस ने 24 वार्डों में जीत दर्जकर पूर्ण बहुमत हासिल कर लिया है। भाजपा के नौ उम्मीदवार जीते हैं। माकपा ने एक वार्ड से जीत दर्ज की है।

  • भोरंज में सुरेश कुमार ने डॉ. अनिल धीमान को 60 मतों से हराया

    भोरंज में सुरेश कुमार ने डॉ. अनिल धीमान को 60 मतों से हराया

    हमीरपुर। हिमाचल के जिला हमीरपुर की भोरंज सीट पर मुकाबला काफी ही रोचक और कड़ा रहा है। यहां पर पोस्टल बैलेट पेपर की गिनती में कांग्रेस प्रत्याशी सुरेश कुमार ने 60 मतों से जीत दर्ज की है।

    उन्होंने भाजपा प्रत्याशी डॉ. अनिल धीमान को हराया। भोरंज में रोचक मुकाबले की बात करें तो ईवीएम के मतों की गिनती में भाजपा प्रत्याशी डॉ. अनिल धीमान कांग्रेस प्रत्याशी सुरेश कुमार से 68 मतों से आगे थे।

    ईवीएम की 17 राउंड की गिनती में भाजपा प्रत्याशी डॉ. अनिल धीमान को 23985 मत मिले। वहीं, कांग्रेस प्रत्याशी सुरेश कुमार ने 23917 मत हासिल किए।

    आजाद प्रत्याशी पवन कुमार 6744 मत ले गए। ईवीएम वोटों की गिनती में भाजपा प्रत्याशी डॉ. अनिल धीमान ने 68 मतों की बढ़त बनाई। पर पोस्टल बैलेट की गिनती में वह पिछड़ गए और 60 मतों से हारे।

     

    पोस्टल बैलेट की गिनती में सुरेश कुमार को 862 और डॉ. अनिल धीमान को 734 मत मिले। ईवीएम और पोस्टल बैलेट के मतों को मिलाकर सुरेश कुमार को 24779 और डॉ. अनिल धीमान को 24719 मत मिले।