Tag: #Congress2023

  • हिमाचल कैबिनेट की बैठक 18जून को, यह रहेंगे अहम मुद्दे

    हिमाचल कैबिनेट की बैठक 18जून को, यह रहेंगे अहम मुद्दे

    अब 18 जून को सुक्खू कैबिनेट की अगली बैठक। बैठक में इन्वेस्टर मीट को लेकर हो सकते है अहम फैसले।

  • विज्ञान प्रौ़द्योगिकी एंव पर्यावरण परिषद की ओर से आयोजित 3 दिवसीय कार्यशाला 

    विज्ञान प्रौ़द्योगिकी एंव पर्यावरण परिषद की ओर से आयोजित 3 दिवसीय कार्यशाला 

     

    शिमला: हिमाचल प्रदेश विज्ञान प्रौ़द्योगिकी एंव पर्यावरण परिषद की ओर से आयोजित तीन दिवसीय कार्यशाला का शुभांरभ एडीसी कांन्फ्रैस हॉल में बुधवार को किया गया। इस कार्यशाला में बतौर मुख्यातिथि अतिरिक्त उपायुक्त राहुल जैन ने शिरकत की। कार्यशाला को संबोधित करते हुए अतिरिक्त उपायुक्त राहुल जैन ने कहा कि विज्ञान में रिसर्च पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है।

     

    अगह हमारी पीढ़ी रिसर्च पर अधिक ध्यान देगी तो बेहतरीन परिणाम सामने आएंगे । बच्चों में स्कूली स्तर से रिसर्च के प्रति रूचि बढ़ानी होगी। विज्ञान को आसान से आसान तरीके से बच्चों को सिखाया जा सकता है। उन सभी माध्यमों को सहारा शिक्षकों को लेना चाहिए। विज्ञान में होने वाले नवाचारों के बारे में बच्चों को अवगत करवाना चाहिए। जनजातीय क्षेत्र के बच्चों के लिए उक्त कार्यशाला काफी वरदान साबित होगी।

     

    इसी अवसर पर उपमंडलाधिकारी हर्ष अमरेंद्र ने कहा कि हिमाचल प्रदेश विज्ञान प्रौ़द्योगिकी एंव पर्यावरण परिषद की यह कार्यशाला काफी मददगार बनेगी। इसमें चर्चित विशेषज्ञ बच्चों को शिक्षा देंगे। कार्यशाला में डा वीके त्यागी वैज्ञानिक, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, भारत सरकार, मनीश यादव वैज्ञानिक विज्ञान प्रसार केंद्र, बच्चन सिंह वैज्ञानिक विज्ञान प्रसार केंद्र विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। इस कार्यशाला में शिक्षकों और छात्रों को भारत सरकार के वैज्ञानिकों द्वारा विज्ञान कें विभिन्न पहलुओं को रूविकर गतिविधियों द्वारा समझाया जाएगा।

  • भाजपा का 40 हजार लीटर मुफ्त पानी देने का वादा कोरा झूठ : सुखविंदर सुक्खू

    भाजपा का 40 हजार लीटर मुफ्त पानी देने का वादा कोरा झूठ : सुखविंदर सुक्खू

    शिमला: नगर निगम शिमला की सत्ता पर काबिज होने के लिए कांग्रेस पार्टी जी-जान से जुट गई है। प्रदेश केमुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू चुनाव प्रचार की कमान संभाले हुए हैं। उन्होंने शुक्रवार को लगातारदूसरे दिन शहर में धुआंधार प्रचार किया और कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान की अपील की। मुख्यमंत्रीने शहर के आठ वार्डों में नुक्कड़ सभाएं कर कांग्रेस उम्मीदवारों को जिताने की अपील की।

     

    मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने चुनाव प्रचार की शुरूआत वार्ड नंबर आठ बालूगंज से की, उन्होंने यहांकांग्रेस उम्मीदवार दलीप थापा के लिए वोट मांगे। उन्होंने कहा कि भाजपा का शिमला शहर में 40 हजार लीटरमुफ्त पेयजल आपूर्ति का वादा कोरा झूठ है। जब ट्रिपल इंजन की सरकार रही तब शिमला शहर के लिए कुछनहीं किया, अब कांग्रेस के सत्ता में आने पर शहर की जनता को झूठे सब्जबाग दिखा रहे हैं। भाजपा को इनचुनावों में घोषणा पत्र के बजाय बीते पांच साल के कार्यकाल का रिपोर्ट पत्र जारी करना चाहिए था। जबअपनी सरकार में भाजपा लोगों को पानी मुहैया नहीं करा सकी, अब क्या कराएगी।

     

    मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा ने झूठ बोलने की हदें पार कर दी हैं। जनता को भाजपा को कहना चाहिए किअब ठगना बंद करें। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार शिमला शहर को खोया वैभव लौटाएगी। शहर को तारोंके जंजाल से मुक्ति दिलाई जाएगी तथा लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने इसे लेकर चर्चा की थी। उन्होंने कहा कि सरकार ने शहर की तारें हटाकर और सुंदर बनाने के लिए 25 करोड़ रुपए खर्च मंजूर कर दिएहैं। शिमला शहर में पार्किंग की समस्या दूर करने के लिए भी राज्य सरकार काम कर रही है। जिन वार्ड मेंसीवरेज लाइन नहीं हैं, वहां के लोगों को सुविधा प्रदान करने के लिए सीवरेज की व्यवस्था की जाएगी।

     

    सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि वह खुद शिमला शहर के पार्षद रहे हैं, इसलिए शिमला शहर के लोगों कीसमस्याएं अच्छी तरह से जानते हैं। उन्होंने लोगों से कहा कि विकास के लिए नगर निगम चुनाव में सरकार केसाथ चलें और कांग्रेस के प्रत्याशियों को वोट देकर सफल बनाएं। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने शहर मेंनियमों का थोड़ा बहुत उल्लंघन कर मकान बनाये हैं, उनके घरों को भी नियमित कर राहत प्रदान की जाएगी।

     

    मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने वार्ड नंबर नौ कच्ची घाटी में किरन शर्मा, वार्ड नंबर 6 टुटू में मोनिकाभारद्वाज, वार्ड नंबर 7 मज्याठ में अनीता शर्मा के पक्ष में चुनाव प्रचार किया। उन्होंने वार्ड नम्बर 16 जाखू मेंअतुल गौतम के अलावा इंजन घर से कांग्रेस के उम्मीदवार अंकुश वर्मा, फागली से प्रत्याशी रूप चंद व नाभा से प्रत्याशी सिमी नंदा के पक्ष में प्रचार किया। मुख्यमंत्री देर सांय तक कांग्रेस के पक्ष में नुक्कड़ सभाएं करते रहे।

  • कांग्रेस सरकार केवल 4 महीने में ही जनता की उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाई : बिंदल

    कांग्रेस सरकार केवल 4 महीने में ही जनता की उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाई : बिंदल

     

    शिमला: डाॅ राजीव बिन्दल, प्रदेश अध्यक्ष भाजपा ने प्रैस विज्ञप्ति में कहा कि नगर निगम शिमला के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी दिन-प्रतिदिन पूर्ण बहुमत के साथ जीत की ओर अग्रसर है। डाॅ बिन्दल ने कहा कि शिमला क्षेत्र की जनता स्वीकार कर रही है कि भाजपा ने शिमला के विकास के लिए नए आयाम स्थापित किए हैं।

     

    डाॅ बिन्दल ने कहा कि वर्तमान कांग्रेस सरकार केवल चार महीने में ही जनता की उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाई है। कांग्रेस सरकार से जनता का मोह भंग हो चुका है। नगर निगम चुनाव में एक भी ऐसी घोषणा कांग्रेस व कांग्रेस की सरकार ने नहीं की है जिस पर इनका अपना कोई योगदान हो।

     

    रोप-वे बनाने की बात करते हैं, 1500 करोड़ रू0 भाजपा सरकार द्वारा पर्वतमाला योजना के अंतर्गत पहले ही दे चुकी है।

    पानी देने की बात करते हैं, 1800 करोड़ रू0 की नई योजना पहले ही भाजपा सरकार शुरू कर चुकी है।

     

    कांग्रेस शिमला नगर निगम को लेकर दिशाविहीन है। भाजपा ने 40,000 लीटर मुफ्त पानी प्रति मास देने की घोषणा की है। शिमला के सौंदर्यीकरण, सड़कों के, पुलों के, पार्किंगों के, शौचालयों के निर्माण की घोषणा की है। डाॅ0 बिन्दल ने कहा कि भाजपा, केन्द्र की भाजपा सरकार से शिमला के विकास के लिए माकूल धन उपलब्ध करवाएगी।

  • 3 मई को होगी सुक्खू कैबिनेट की अगली बैठक

    3 मई को होगी सुक्खू कैबिनेट की अगली बैठक

    3 मई को होगी सुक्खू कैबिनेट की अगली बैठक, शिक्षकों की भर्ती को लेकर होगी चर्चा…