Tag: #CPS

  • Former CPS Neeraj Bharti told his minister father, “The compulsion of the chair is yours… not mine”

    Former CPS Neeraj Bharti told his minister father, “The compulsion of the chair is yours… not mine”

    The series of posts by former CPS Neeraj Bharti on social media continues. Even though his father, the Agriculture Minister, said in the Secretariat on Thursday that the matter had been resolved, a few hours after that, Neeraj Bharti again posted a new post, which has heated up the political temperature in the state.

    Former CPS Neeraj Bharti has bluntly told his father and Agriculture Minister Chandra Kumar that the compulsion of the chair will be yours, not mine. In a post posted on social media, he told his father that honorable minister transfers in Himachal Pradesh are also a part of Himachal Pradesh politics. When you are in the opposition and the employees associated with your party are transferred to far-flung areas. When you are out of power, you tell them that when the government comes, we will adjust you. Now you somehow spare your time, but when the government comes to power, leaders like you give such statements to save their lives, especially those of Congress, that we have not become MLAs or ministers for transfers, and we do not give importance to transfers… Our Congress workers and I know how we have suffered during the previous BJP rule, and now when those BJP members are being transferred who openly wear BJP badges and campaign for BJP on the streets, but those who openly supported you in the elections have not been transferred yet, you yourself understand the importance of transfers. I am fighting this battle openly on social media because this is not my personal battle, and neither is it a battle for property. This is the battle of thousands and lakhs of Congress workers, and it cannot happen in a closed room. If the return transfers of BJP members that have happened today are not cancelled, then I will fight openly, even if I am alone. Against you and your government, for now, enjoy your ministerial chair… Let us tell you that earlier also Bharti has been in controversies for posting, and the party people are saying that it should not be taken seriously.

    Truth revealed by Neeraj Bharti’s post: everyone’s condition in Congress is like Chandra Kumar’s. Sati

    On the other hand, BJP leader and MLA Satpal Singh Satti said that the truth has come out from Neeraj Bharti’s post because everyone’s condition in Congress is like that of Agriculture Minister Chandra Kumar. He said that an idea of ​​the condition of senior ministers has come out from this post. It is clear from this that the ministers are not being heard in the Congress government. Not only Chandra Kumar, but the condition of all the ministers is like this. The condition of the state is bad, and corruption is at its peak. People involved in illegal and immoral activities are being included in state committees, but there is no mention of good workers in Congress. The situation is such that the Deputy Chief Minister is not going to his office. He said that development work in the state has completely stopped and corruption is at its peak.

  • सीपीएस की नियुक्तियों के बाद खर्च हुए पैसे को सरकारी खजाने में वापसी डालना चाहिए : राजीव 

    सीपीएस की नियुक्तियों के बाद खर्च हुए पैसे को सरकारी खजाने में वापसी डालना चाहिए : राजीव 

    ऑर्डर का बिंदु संख्या 50 में इनकी नियुक्ति एवं पद से बर्खास्त करने हेतु स्पष्ट रूप से लिखा है
    शिमला, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं लोक सभा संसद डॉ राजीव भारद्वाज ने प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला से राजभवन में शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उनके साथ प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव कटवाल, डॉ राजीव सहजल, प्रदेश मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा, प्रवक्ता चेतन ब्राग़टा और कोषाध्यक कमल सूद उपस्थित रहे।
    इस दौरान राजीव भारद्वाज ने मीडिया से बात चीत करते हुए कहा कि उच्च न्यायालय द्वारा सीपीएस को निरस्त करने वाले निर्णय ऐतिहासिक है और इस निर्णय का भाजपा एवं जनता स्वागत करती है। जब से वर्तमान सुख की सरकार ने प्रदेश में सीपीएस नियुक्त किए थे तब से भाजपा के सभी नेता इस निर्णय का निरंतर विरोध कर रहे थे, इस नियुक्ति से केवल प्रदेश पर आर्थिक बोझ पड़ रहा था। उच्च न्यायालय ने यह निर्णय लेकर जनता को और प्रदेश को राहत पहुंचने का काम किया है। राजीव ने कहा कि अभी तक जो भी पैसा सीपीएस की नियुक्तियों के बाद खर्च हुआ है उस पैसे को सरकारी खजाने में वापसी डालना चाहिए, यह खर्च किया गया पैसा सरकार खजाने का दुरुपयोग है। उन्होंने कहा कि सुना है सरकार सर्वोच्च न्यायालय जा रही है, पर जिस प्रकार से कोर्ट का ऑर्डर आया है सरकार की किसी भी प्रकार की याचिका टिकने नहीं वाली है। भारद्वाज ने कहा कि वैसे तो इन सीपीए को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए।
    न्यायाधीश विवेक सिंह ठाकुर और न्यायाधीश बिपिन चंद्र नेगी की खंडपीठ ने भाजपा नेताओं और एक अधिवक्ता की याचिका को स्वीकारते हुए हिमाचल प्रदेश संसदीय सचिव (नियुक्ति, वेतन, भत्ते, शक्तियां, विशेषाधिकार और सुविधाएं) अधिनियम, 2006 को भी खारिज कर दिया। 33 पन्नों के इस फैसले में हाई कोर्ट ने कहा कि हिमाचल प्रदेश संसदीय सचिव (नियुक्ति, वेतन, भत्ते, शक्तियां, विशेषाधिकार और सुविधाएं) अधिनियम, 2006 को राज्य विधानसभा की विधायी शक्ति से परे होने के कारण रद्द किया जाता है। इसके परिणामस्वरूप कोर्ट ने इस अधिनियम के बाद की गई नियुक्तियों को रद्द करते इन्हें अवैध, असंवैधानिक और शून्य घोषित किया। ऑर्डर का बिंदु संख्या 50 में इनकी नियुक्ति एवं पद से बर्खास्त करने हेतु स्पष्ट रूप से लिखा है।
    जिन छह विधायकों को सीपीएस बनाया गया था, उनमें रोहडू के एमएलए एमएल ब्राक्टा, कुल्लू के सुंदर सिंह ठाकुर, अर्की के संजय अवस्थी, बैजनाथ के विधायक किशोरी लाल, दून के राम कुमार चौधरी और पालमपुर के आशीष बुटेल शामिल हैं। इन सभी की सभी सुविधाओं का पैसा सरकार को इनसे वापिस लेना चाहिए।
  • प्रदेश में ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार पूरी मजबूती के साथ अपना कार्यकाल पूरा करेंगे : संजय अवस्थी

    प्रदेश में ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार पूरी मजबूती के साथ अपना कार्यकाल पूरा करेंगे : संजय अवस्थी

    सोलन
    प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी ने कहा है कि प्रदेश में ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार पूरी मजबूती के साथ अपना कार्यकाल पूरा करेंगे । उन्होंने कहा है कि छह उप चुनाव परिणामों से साफ हो गया है कि प्रदेश में जनमत पूरी तरह कांग्रेस के पक्ष में है।
    संजय अवस्थी ने कहा है कि प्रदेश के लोगों ने छह विधानसभा उप चुनावों में भाजपा को उसके षड्यंत्रों का मुंहतोड़ जवाब दे दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार को अस्थिर करने की असफल कोशिश की, छह कांग्रेस के विधायको की खरीद फरोख्त के साथ तीन निर्दलीय विधायको के राजनैतिक भविष्य को भी दांव पर लगा दिया है । उन्होंने कहा कि अब तीन उप चुनावों में भी कांग्रेस अपनी जीत का परचम लहरायेगी।
    संजय अवस्थी ने कहा है कि केंद्र में भाजपा का 400 पार का नारा बुरी तरह फ्लॉप हुआ है। भाजपा ने यह चुनाव जीतने के लिए जो जो हतकंडे अपनाएं वह किसी से छुपे नही है। विपक्ष के नेताओं को डरा धमका कर, उन्हें जेल में डाल कर,कांग्रेस के खातों को सीज करवा कर लोकतंत्र की मर्यादाओं को तार तार किया फिर भी वह 400 का आंकड़ा पार नही कर पाई।
    संजय अवस्थी ने पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को आड़े हाथ लेते हुए कहा है कि वह आये दिन प्रदेश की कांग्रेस सरकार को थोड़े दिनों की सरकार बता कर जो बयानबाजी कर रहें हैं वह पूरी तरह आपत्तिजनक है।वह जनमत का अपमान कर रहें है। उन्होंने कहा कि सरकार के बहुमत का आंकड़ा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के पास है और आने वाले समय में यह आंकड़ा ओर भी बढ़ेगा। भाजपा ने जो षड्यंत्र करने थे वह कर चुकी है अब आगे उसका कोई भी षड्यंत्र सफल होने वाला नही। उन्होंने कहा है कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में पूरी तरह मजबूत है ।
  • राहुल गांधी को मिले अपार जन-समर्थन से भाजपा नेता बौखलाएः अवस्थी

    राहुल गांधी को मिले अपार जन-समर्थन से भाजपा नेता बौखलाएः अवस्थी

    हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष संजय अवस्थी ने कहा है कि कांग्रेस की वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के दौरे को जनता से मिले अपार समर्थन के बाद भाजपा नेता बौखला गए हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने नाहन और ऊना में कांग्रेस पार्टी के लिए प्रचार किया है, और उनकी रैलियों में अपार जनसैलाब उमड़ा है। उन्होंने कहा कि राहुल के हिमाचल प्रदेश आने से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में एक नई ऊर्जा का संचार हुआ है और अब वह दोगुने जोश के साथ धनबल का मुक़ाबला करने के लिए तैयार हैं।

     

    संजय अवस्थी ने कहा कि भाजपा नेता नकारात्मक राजनीति कर रहे हैं। आपदा के दौरान वह हिमाचल प्रदेश के प्रभावित परिवारों के साथ खडे़ नहीं हुए। महिलाओं की 1500 रुपए पेंशन रुकवाने के लिए भाजपा नेता निचले दर्जे की राजनीति कर रहे हैं। इसके अतिरिक्त, भाजपा ने ख़रीद-फरोख्त कर लोकतांत्रिक तरीक़े से चुनी हुई सरकार को गिराने का असफल प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश की जनता भाजपा के राज्य विरोधी चेहरे को देख रही है और एक जून को भाजपा को सबक़ सिखाने को तैयार बैठी है।

     

    हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस पार्टी, अपने सवा साल के कार्यकाल में किए गए कामों को लेकर जनता के बीच जा रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने ओपीसी दी, महिलाओं को 1500 रुपए दी, आपदा में प्रभावित परिवारों को फिर से बसाने के लिए 4500 करोड़ रुपए का विशेष आर्थिक पैकेज दिया। इसके साथ-साथ मनरेगा की दिहाड़ी में ऐतिहासिक 60 रुपए वृद्धि कर इसे 300 रुपए किया। विधवाओं, बुजुर्गों, अनाथ बच्चों के लिए योजनाएँ बनाईं। दूध को न्यूनतम समर्थन देने के साथ-साथ सेब और आम का समर्थन मूल्य 1.50 रुपए बढ़ाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने सेब किलोग्राम सिस्टम के तहत बिकवाना सुनिश्चित किया और इस सीज़न से यूनिर्वसल कार्टन लागू होने जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता कांग्रेस सरकार की सवा साल की उपलब्धियों को देखते हुए लोकसभा की चारों सीटें और विधानसभा उप-चुनाव की सभी छह सीटें कांग्रेस को जीताएगी।

  • झूठ बोलना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शोभा नहीं देताः अवस्थी

    झूठ बोलना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शोभा नहीं देताः अवस्थी

    हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष और मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिमाचल आकर लोगों को झूठ बोल कर गए हैं, जो उन्हें शोभा नहीं देता। केंद्र सरकार ने हिमाचल प्रदेश पर आई सबसे बड़ी आपदा के दौरान एक भी पैसा विशेष आर्थिक पैकेज के नाम पर नहीं दिया। उन्होंने कहा कि जो भी पैसा एसडीआरएफ और एनडीआरएफ के तहत आया है, वह बजट के प्रावधानों के अनुरूप है और इसका आपदा से कोई लेना-देना नहीं है। हिमाचल प्रदेश में आपदा आती या नहीं आती, यह पैसा राज्य को मिलना ही था। इसलिए प्रधानमंत्री और भाजपा के नेता हिमाचल प्रदेश के लोगों को गुमराह करने के लिए झूठ बोल रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर केंद्र सरकार से कोई आर्थिक सहायता मिली होती, तो राज्य सरकार पाई-पाई का हिसाब देती।
    अवस्थी ने कहा कि सेपु बड़ी और पटांडों की बातें करने से काम चलने वाला नहीं है। प्रदेश की जनता बार-बार इन जुमलों में नहीं आने वाली है। अगर प्रधानमंत्री ने हिमाचल की सेपु बड़ी खाई है तो कम से कम हिमाचल के नमक का कर्ज तो कर देते। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने आपदा से हुए नुकसान के नियमानुसार 10 हजार करोड़ रुपए के क्लेम केंद्र सरकार को भेजे हैं लेकिन नौ महीने बीत जाने के बाद भी अभी तक हिमाचल प्रदेश के आपदा प्रभावितों को यह राशि नहीं मिली है, जबकि यह राज्य के लोगों का हक़ है।
    हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष ने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार ने अपने सीमित संसाधनों से राज्य के आपदा प्रभावितों को 4500 करोड़ रुपए का विशेष राहत पैकेज दिया, जिससे लोगों को राहत मिली है। नियमों को बदल कर मुआवज़ा राशि को कई गुणा बढ़ाया गया है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने स्वयं ग्राउंड ज़ीरो पर रहकर राहत एवं बचाव कार्यों को नेतृत्व दिया, जिसकी सराहना वर्ल्ड बैंक, नीति आयोग और भाजपा के पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने भी की। उन्होंने कहा कि भाजपा विधायक हिमाचल प्रदेश की आपदा को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने के विधानसभा में लाए गए प्रस्ताव के समर्थन में खड़े नहीं हुए। भाजपा के तीनों सांसदों में इतनी हिम्मत भी नहीं थी, कि एक चिट्ठी लिखकर प्रधानमंत्री और केंद्र सरकार से हिमाचल प्रदेश के 22 हजार आपदा प्रभावित परिवारों के लिए विशेष राहत पैकेज माँगते।
    संजय अवस्थी ने कहा कि अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए अब भाजपा नेता झूठ का सहारा ले रहे हैं लेकिन जनता पूरा सच जानती है। लोगों को पता है कि आपदा में उनके साथ कौन खड़ा था और कौन ग़ायब रहा।
  • भाजपा नेता अनाप-शनाप बयानबाजी से लोगों को कर रहे गुमराह : संजय अवस्थी  

    भाजपा नेता अनाप-शनाप बयानबाजी से लोगों को कर रहे गुमराह : संजय अवस्थी  

     

     

    भाजपा नेता यह भूल गए उनके कार्यकाल में प्रदेश में अव्यवस्था का आलम रहा

     

    मुख्य संसदीय सचिव और प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष संजय अवस्थी ने विपक्ष के नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश में हो रहा विकास भाजपा नेताओं को रास नहीं आया, इसीलिए उन्होंने धन की ताकत का इस्तेमाल कर लोकतांत्रिक तरीके से चुनी हुई सरकार को गिराने की साजिश की। कांग्रेस सरकार से एक साल के विकास का हिसाब मांगने वाले भाजपा के नेता यह भूल गए है कि उनके कार्यकाल में प्रदेश में अव्यवस्था का आलम था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार चरणबद्ध तरीके से प्रदेश के लोगों से किए गए सभी वायदों को पूरा कर रही है।

    उन्होंने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार ने प्रदेश के युवाओं को रोजगार के नाम पर ठगने का ही काम किया। भाजपा सरकार के कार्यकाल में युवाओं को नौकरियां ‘जॉब ऑन सेल’ के आधार पर दी जा रहीं थीं। जबकि कांग्रेस सरकार ने इस व्यवस्था में परिवर्तन करते हुए युवाओं को पारदर्शी तरीके से रोजगार व स्वरोजगार के अवसर प्रदान किए।

    उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रदेश के युवाओं को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोजगार और स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्धता से कार्य किया। युवाओं के लिए 680 करोड़ रुपये की राजीव गांधी स्टार्ट-अप योजना को शुरू किया। योजना के पहले चरण में युवाओं को ई-टैक्सी चलाने के लिए 50 प्रतिशत उपदान पर परमिट उपलब्ध करवाने की पहल की गई। हिमाचल को हरित ऊर्जा राज्य बनाने में युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए निजी भूमि पर 100 से 500 किलोवाट तक सोलर पैनल लगाने के लिए भी 50 प्रतिशत उपदान की व्यवस्था की गई है। योजना को विस्तार प्रदान करते हुए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राजीव गांधी प्राकृतिक खेती स्टार्ट-अप योजना की शुरूआत की, जिसके अंतर्गत प्रत्येक पंचायत से 10 किसानों को जहरमुक्त खेती के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। इसके अंतर्गत लगभग 36 हजार किसानों को प्राकृतिक खेती से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है।

    मुख्यमंत्री की दूरगामी सोच का ही यह परिणाम है कि पर्यटन, ऊर्जा, निर्माण और आवास जैसे क्षेत्रों के माध्यम से युवाओं को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। प्रदेश में सीधी भर्ती के माध्यम से भी युवाओं को नौकरी के अवसर प्रदान किए जा रहे हैं।

    उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं ने हमेशा ही युवाओं और प्रदेश के लोगों के हितों की अनदेखी की है जबकि कांग्रेस सरकार ने प्रदेश के लोगों को भ्रष्टाचारमुक्त, संवेदनशील और जवाबदेह प्रशासन प्रदान करना सुनिश्चित किया। सरकार की योजनाओं से हो रहे सभी वर्गों के संतुलित विकास और वंचित वर्गों के उत्थान से भाजपा के नेता बौखलाहट में हैं और इसलिए अनाप-शनाप बयानबाजी कर रहे हैं।

  • संजय अवस्थी 23 जनवरी को अर्की विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर

    संजय अवस्थी 23 जनवरी को अर्की विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर

     

    मुख्य संसदीय सचिव (लोक निर्माण, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग) संजय अवस्थी 23 जनवरी, 2024 को अर्की विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर आ रहे हैं।

    संजय अवस्थी 23 जनवरी, 2024 को प्रातः 11.30 बजे अर्की विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत सूरजपुर स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह की अध्यक्षता करेंगे।

  • Baridhar area to develop as tourism point of view – Sanjay Awasthi

    Baridhar area to develop as tourism point of view – Sanjay Awasthi

    Solan

    Chief Parliamentary Secretary (Public Works, Health and Family Welfare and Information and Public Relations Department) Sanjay Awasthi said that developing Arki assembly constituency from tourism point of view is his priority. Sanjay Awasthi was addressing a public meeting in Devra Gram Panchayat of Arki Assembly constituency today.

    Sanjay Awasthi said that to promote religious tourism in the area, attention will be given to infrastructure development in Baridhar. He said that the work of building ropeway to connect Baridhar with Savava village has been put on MLA priority. About Rs 150 crore will be spent for the construction of Rajjo Marg. This will boost the tourism sector and also provide employment opportunities to local residents.

    He said that providing employment to educated unemployed youth is the priority of the state government. In view of this, the state government has started Rajiv Gandhi Self-Employment Startup Scheme of Rs 680 crore. Under this scheme, youth will be given 50 percent subsidy on the purchase of e-taxi. He also urged the youth to take advantage of this scheme.

    Chief Parliamentary Secretary laid the foundation stone of Manjyat, Pati, Devra, Papalota link road of Gram Panchayat Devra to be built at an estimated cost of Rs 7.31 crore in Gram Panchayat Devra. He also inaugurated an additional room in Government Primary School, Devra, constructed with an amount of Rs 3.50 lakh.

    The Chief Parliamentary Secretary directed the officials of the Electricity Board to solve the problem of low voltage in Gram Panchayat Devra.

    He announced an additional amount of Rs 1 lakh for the community building in village Pati of Devra Gram Panchayat and Rs 03 lakh for paving the connecting road from Janj Ghar to primary school Pati.

    Sanjay Awasthi announced to give 50 thousand rupees for the repair of Mahila Mandal Bhawan Devra. He announced to give Rs 1100 to the students of Government Primary School, Devra, who presented cultural programs. He also announced to give Rs 11 thousand per Mahila Mandal to Jakholi, Kokri, Khalsa Patti, Devra Mahila Mandal.

    On this occasion, children of primary school and women of Mahila Mandal Devra presented a colorful cultural program.

    On this occasion, Sanjay Awasthi listened to the problems of the people and instructed the concerned officials to resolve them immediately.

    On this occasion, Block Congress Arki President Satish Kashyap, Nagar Panchayat Arki President Anuj Gupta, Scheduled Caste League Solan President CD Bansal, Nagar Panchayat Arki Councilor Ruchika Gupta, Gram Panchayat Devra Pradhan Roop Singh Thakur, Gram Panchayat Rohanj Jalana. Head Sunita Garg, Head of Gram Panchayat Chamyawal Urmila Thakur, Head of Gram Panchayat Jaghun Amita Thakur, Head of Gram Panchayat Kunihar Rakesh Thakur, Head of Baghal Land Loser Committee Jagdish Thakur, Sub Divisional Officer Arki Yadvinder Pal, Deputy Superintendent of Police Kandaghat Sandeep Sharma, Lok Executive Engineer of Construction Department Arki Shashi Pal, Block Primary Education Officer Shyam Thakur and officials of various departments along with villagers were present.

  • सीपीएस को छोड़नी पड़ेगी अपनी सुविधाएं : जैन

    सीपीएस को छोड़नी पड़ेगी अपनी सुविधाएं : जैन

    शिमला

    शिमला, भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं वरिष्ठ अधिवक्ता सतपाल जैन ने कहा वर्तमान कांग्रेस सरकार ने अपने छह विधायकों को सीपीएस बनाया था जिसके खिलाफ हमने एक याचिका प्रदेश के उच्च न्यायालय में प्रेषित की है इसको लेकर 13 बार सुनवाई हो चुकी है।

    हमने अपनी याचिका में कहा है कि सीपीएस का पद का संविधान में कोई प्रावधान नहीं है और कॉन्स्टिट्यूशन ऑफ़ इंडिया के आर्टिकल 164 के अंतर्गत प्रदेश में 15% से ज्यादा मंत्रिमंडल नहीं बनाया जा सकता जो कि हिमाचल में 12 है, पर सीपीएस की घोषणाओं के बाद यह संख्या 17 18 पहुंच जाती है।

     

    उन्होंने बताया कि हमने उच्च न्यायालय में एक स्टे एप्लीकेशन प्रस्तुत की थी जिसमें हमने निवेदन किया था कि सीपीएस के कार्यों पर रोक लगाई जाए। आज इस एप्लीकेशन पर निर्णय आया है और हाईकोर्ट ने सीपीएस को मंत्रियों के दर्जे पर काम और सुविधा लेने पर रोक लगाई है। अब इनके 6 सीपीएस को मंत्री के दर्जे की कोई सुविधा प्राप्त नहीं होगी। बाकी कोर्ट के फैसले में कल तक सारी चीज़ें सामने आ जाएगी, इनको अपनी सभी सुविधाओं को छोड़ना पड़ेगा उन्होंने कहा कि इस केस को लेकर अगली सुनवाई 12 मार्च को होगी।

     

    उन्होंने कहा कि हमने विमल रॉय असम प्रांत, उसके उपरांत मणिपुर प्रांत और पंजाब प्रांत की जजमेंट भी हाई कोर्ट के सामने प्रस्तुत की है जिसमें सीपीएस के निर्णय के खिलाफ फैसला सुनाया गया है।

     

  • संजय अवस्थी ने 60 ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर के वाहनों को हरी झंडी दिखाई

    संजय अवस्थी ने 60 ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर के वाहनों को हरी झंडी दिखाई

    स्वास्थ्य सेवाओं को जनउपयोगी और उन्हें घर-द्वार तक सुगम बनाने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध है | प्रदेश सरकार में मुख्य संसदीय सचिव(स्वास्थ्य)  संजय अवस्थी ने आज निदेशालय स्वास्थ्य सेवाओं के प्रांगण से 60 ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर के वाहनों को हरी झंडी दिखा कर ज़िला किन्नौर और लाहौल व स्पिति के लिए रवाना करते हुए अपने सम्बोधन में कहा | यह ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर आर्ट ऑफ लिविंग संस्था ने हिमालयन उन्नति मिशन के तहत स्वास्थ्य विभाग को भेंट किये | मुख्य संसदीय सचिव ने बताया कि संस्था द्वारा दिए गए कंसन्ट्रेटर प्रदेश के दूरदराज क्षेत्रों के स्वास्थ्य संस्थानों में रोगियों के उपचार के लिए उपयोगी साबित होंगे, जिसके लिए उन्होंने आर्ट ऑफ लिविंग संस्था का आभार व्यक्त किया | स्वास्थ्य क्षेत्र में सरकार के साथ स्वयंसेवी संस्थाओं व जनसहभागिता से सेवाओं को सबलता प्रदान करने में मदद मिलती है |

    मुख्य संसदीय सचिव ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश के सभी अस्पतालों का शीघ्र ही डिजिटाइजेशन कर दिया जायेगा जहां अस्पतालों में आने वाले रोगियों को उपचार करवाना सुविधाजनक होगा | इसी प्रकार प्रदेश के बड़े अस्पतालों व मेडिकल कोलेजों को भी इन संस्थाओं के साथ जोड़ने की योजना है | प्रदेश के सभी 68 विधानसभा क्षेत्रों में आदर्श स्वास्थ्य संस्थान स्थापित किये जा रहे हैं, जहाँ प्रत्येक मॉडल अस्पताल में छ: स्पेशलिस्ट चिकित्सक तैनात किये जायेंगे | अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं के कार्यबल क्षमता को बढ़ाने और उनके तनाव को कम करने के लिए स्वास्थ्य सेवाओं का आधुनिकीकरण व सुदृढ़ीकरण किया जायेगा | जल्द ही निदेशालय में स्वास्थ्य कार्यक्रमों की समीक्षा के लिए एक बैठक आयोजित की जायेगी |

    इस अवसर पर आर्ट ऑफ लिविंग संस्था के प्रतिनिधि, मिशन निदेशक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन हि.प्र. प्रियंका वर्मा, कार्यकारी स्वास्थ्य निदेशक डॉ. अम्बिका चौहान, अतिरिक्त निदेशक ताशी संडूप, संयुक्त निदेशक डॉ. घनश्याम उपाध्याय, उप निदेशक डॉ. देवेन्द्र शर्मा के अतिरिक्त अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे |