Tag: crazynewsindiahp

  • कसौली के जंगल में भड़की आग, कालका-शिमला रेलवे ट्रैक पर गिरा पेड़

    कसौली के जंगल में भड़की आग, कालका-शिमला रेलवे ट्रैक पर गिरा पेड़

    सोलन, 19 अप्रैल : विश्व धरोहर कालका-शिमला रेलवे ट्रैक पर  कसौली में जाबली के नजदीक ओल्ड रेलवे क्रॉसिंग सनवारा के पास,  गाई घाट के जंगल में आग लग गई। आग की चपेट में आने से चीड़ का एक विशालकाय वृक्ष जलकर रेलवे ट्रैक पर गिर गया। इसके चलते शिमला से कालका जा रही  पार्सल डाउन ट्रेन को पीछे ही रोकना पड़ा।

    आग की सूचना मिलते ही परवाणु से दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे। वन विभाग व अग्निशमन के कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया। जिसके बाद रेलवे ट्रैक से पेड़ को हटाकर रेलवे रेल यातायात को सुचारु किया गया। रेल यातायात को सुचारु किया गया। दमकल अधिकारी भगत राम ने बताया कि कसौली के जाबली में गाई घाट के जंगल में आज बाद दोपहर आग लग गई थी। आग पर काबू पा लिया गया है।

     

  • Governor, Himachal Pradesh to visit Aryans on 5th March

    Governor, Himachal Pradesh to visit Aryans on 5th March

    Shimla, 23February

    Rajendra Vishwanath Arlekar, Governor, Himachal Pradesh will visit Aryans Group of Colleges, Rajpura, Near Chandigarh on March 5th. To felicitate the meritorious students on their accomplishments, Governor, Himachal Pradesh will be the Chief Guest during the convocation ceremony while Dr. Buta Singh, Vice Chancellor, Maharaja Ranjit Singh Punjab Technical University (MRSPTU), Bathinda & Dr. M P Poonia, Vice Chairman, All India Council of technical Education (AICTE), New Delhi would be the Guest of Honor.

    The Special Guest for the occasion would be Sh. Rakesh Agarwal, Inspector general of Police, Punjab. Dr. Anshu Kataria, Chairman, Aryans Group will preside over the ceremony.

    The students from  various programs including MBA, BBA, BCA, B. Tech, BA. LLB, B.Sc Agriculture, Education etc who have passed out in 2019, 2020 & 2021 will be awarded degrees. Eligible students can register through College website www.aryans.edu.in .

  • भूस्खलन की चपेट में आने से डोजर ऑपरेटर की मौत, दूसरा घायल

    भूस्खलन की चपेट में आने से डोजर ऑपरेटर की मौत, दूसरा घायल

    लाहौल स्पीति,23फरवरी

    जनजातीय जिला लाहौल स्पीति  के केलांग में दर्दनाक हादसा हुआ है। मिली जानकारी के मुताबिक जंगल कैंप के पास सड़क पर चट्टान और मलबे के खिसकने के कारण घटनास्थल पर सड़क निकासी के लिए काम कर रहे जीआरईएफ डोजर ऑपरेटर इसकी चपेट में आ गए।

    हादसे में  देवी चंद (47)  ग्राम लोहानी, तिन्दी तहसील उदयपुर जिला लाहौल स्पीति, गंभीर रूप से घायल हो गया। तुरंत ही उसे पीएचसी तिन्दी  लाया गया जहां से उसे रैफर करने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया गया।

    शव को पोस्टमार्टम के लिए उदयपुर अस्पताल लाया गया । घटना में अन्य घायल व्यक्ति एक सहायक अर्जुन कुमार निवासी ग्राम भाधा तिन्दी है जिन्हें इलाज के लिए सीएचसी उदयपुर रेफर किया जा रहा है।

  • हिमाचल में भूकंप के झटके,4 रिक्टर स्केल की रही तीव्रता

    हिमाचल में भूकंप के झटके,4 रिक्टर स्केल की रही तीव्रता

    शिमला,23फरवरी

    शिमला जिला में एक बार फिर भूकंप के झटके लगे हैं। जिला के रामपुर उपमंडल में बुधवार सुबह 9 बजकर 58 मिनट पर भूकंप से धरती हिली। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर चार की तीव्रता का भूकंप आया है। भूकंप का केंद्र रामपुर के सेरी मझैल में जमीन से सात किलोमीटर नीचे दर्ज किया गया।

    भूकंप के झटके महसूस होते ही लोग घरों से बाहर निकल गए। इससे पहले भी रामपुर में कई बार भूकंप आ चुका है। बीते दिनों रामपुर से सटे किन्नौर जिला में भूकंप के झटकों के बाद पहाड़ी से पत्थर गिरने से राष्ट्रीय राजमार्ग अवरुद्ध हो गया था।

    बता दें कि हिमाचल प्रदेश भूकंप की दृष्टि से अतिसंवेदनशील जोन चार व जोन पांच में आता है। प्रदेश में कई वर्षों से भूकंप के झटके महसूस किए जा रहे हैं। साल 1905 में कांगड़ा व चंबा जिलों में आए विनाशकारी भूकंप की वजह से 10 हजार से ज्यादा लोग मारे गए थे। भू-विज्ञानी हिमाचल प्रदेश में बड़े स्तर के भूकंप की आशंका जता चुके हैं।

  • मैं विकास रुकवाने में नहीं करवाने में विश्वास रखता हूं : राणा

    मैं विकास रुकवाने में नहीं करवाने में विश्वास रखता हूं : राणा

     

    सुजानपुर, 6फरवरी

    मैं विकास करवाने में विश्वास रखता हूं, रुकवाने में नहीं। उम्र का आधा दशक पार करने के बाद मैं अपने अनुभव के आधार पर यह निश्चित तौर पर घोषणा करता हूं कि मेरा जन्म सिर्फ और सिर्फ सुजानपुर के विकास के लिए हुआ है।

    शायद यही कारण है कि सुजानपुर और मुझ में एक अटूट पारिवारिक नाता बन गया है। यह बात राज्य कांग्रेस उपाध्यक्ष एवं विधायक राजेंद्र राणा ने कार्यक्रम में कही है। राणा ने कहा कि नेता हो या अभिनेता, महंत हो या संत या फिर समाज सेवक व्यक्ति की पहचान उसके कर्मों से होती है। यही कारण है कि मैं दलगत राजनीति से ऊपर उठकर सिर्फ सेवा समर्पण में भरोसा रखता हूं। सेवा साधना के क्षेत्र से जब से मैं राजनीति में आया हूं समूचे सुजानपुर को अपना परिवार मानता हूं और इसी नाते हर किसी का काम करना अपना फर्ज और कर्ज समझता हूं। सुजानपुर के आपार स्नेह के कारण मैं यहां का विधायक हूं। इस नाते से मैं हर किसी की सेवा करना अपना दायित्व मानता हूं। मेरे लिए राजनीति सिर्फ जनता की सेवा का साधन है। जिसमें मैं कभी न अमीर देखता हूं, न गरीब देखता हूं, न छोटा देखता हूं, न बड़ा देखता हूं, न कांग्रेसी देखता हूं, न भाजपाई देखता हूं, मेरे लिए सुजानपुर की जनता एक सामान है। राणा ग्राम पंचायत लग कड़ियार में आयोजित महिला मंडल सम्मान समारोह में बोल रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने 4 महिला मंडलों को 12-12 हजार रुपए व एक-एक टेंट देकर सम्मानित भी किया। समारोह के बाद जन समस्याएं सुनीं व इसी कड़ी में लग कड़ियार के गवर्नमेंट प्राइमरी स्कूल से लेकर सुबेदार ध्यान चंद के घर तक लिंक रोड़ के लिए डेढ़ लाख रुपए, जगदेव चंद के घर के पास रास्ते के निर्माण व डंगे की मरम्मत के लिए 75 हजार रुपए, हरिजन बस्ती की सड़क की मरम्मत व सड़क निर्माण के लिए 1 लाख रुपए स्वीकृत करने की घोषणा की। राणा ने कहा कि समाज में समाज सेवा का अनुकरणीय उदहारण जो सुजानपुर के महिला मंडलों, युवक मंडलों व अन्य समाजसेवी संगठनों ने प्रस्तुत किया है। उसके लिए मैं ताउम्र इन समाजसेवी संगठनों का आभारी हूं। सुजानपुर की सेवा के लिए अंतिम सांस तक संघर्षरत रहने के लिए वचनबद्ध हूं। उन्होंने कहा कि हकीकत यह है कि जब तक मैं रोज लोगों के बीच जाकर उनकी समस्याएं सुन व सुलझा न लूं, किसी की जरुरतमंद की मदद न कर लूं, तब तक मुझे न चैन आता है, न सुकून आता है और शायद यही मेरी दिनचर्या का अब मुख्य हिस्सा बनकर रह गया है और शायद यही मेरे जीने का अब एकमात्र मकसद है।

    इस अवसर पर ये रहे मौजूद प्रधान राकेश ठाकुर, प्रधान सोमा देवी, उपप्रधान देश राज, उपप्रधान विनोद ठाकुर, वार्ड मेंबर सपना, कामिनी, शाहदेव, बिहारी, ज़िला परिषद सदस्य आशा देवी, पूर्व उपप्रधान सुरेश कुमार, पूर्व उपप्रधान विपन स्पिहिया, कैप्टन संतोष कुमार, कैप्टन धर्म सिंह, कैप्टन जनक सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष कैप्टन ज्योति प्रकाश, ज़िला कांग्रेस महासचिव जोगिंदर ठाकुर व अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

  • विश्वविद्यालय के शोधार्थियों को केंद्रीय विश्वविद्यालय की तर्ज पर छात्रवृत्ति दी जाए : ABVP

    विश्वविद्यालय के शोधार्थियों को केंद्रीय विश्वविद्यालय की तर्ज पर छात्रवृत्ति दी जाए : ABVP

     

    आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय इकाई ने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के 52वें स्थापना दिवस पर आए मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश को छात्रों की विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। इकाई अध्यक्ष विशाल सकलानी जी ने मुख्यमंत्री महोदय को ज्ञापन सौंपते हुए कहा की प्रदेश में हजारों छात्रों को ऑनलाइन कक्षाओं को सुचारू रूप से लगा पाने में काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है ऐसे में प्रदेश के छात्रों के पास तकनीकी सुविधाओं की कमी होने की वजह से ऑनलाइन माध्यम से कक्षा लगा पाना काफी कठिन हो रहा है। इसलिए जल्द से जल्द छात्रों छात्रों को तकनीकी सामग्री उपलब्ध की जाए तथा जरूरतमंद छात्रों को इंटरनेट डाटा स्टाइपेंड के रूप में दिया जाए और अध्यापकों का भी विशेष प्रशिक्षण ऑनलाइन कक्षाओं के लिए करें ताकि ऑनलाइन शिक्षा में गुणवत्ता लाई जा सके। उन्होंने कहा की पिछले बहुत समय से विश्वविद्यालय में रजिस्ट्रार का पद खाली पड़ा है इसलिए विश्वविद्यालय के लिए स्थाई रजिस्ट्रार की नियुक्ति भी जल्द की जाए विश्वविद्यालय में वाहनों को पार्क करने की एक गंभीर समस्या पिछले लंबे समय से बनी हुई है इसलिए विश्वविद्यालय के लिए एक बहुमंजिला पार्किंग की व्यवस्था भी की जाए ताकि वाहनों का जमावड़ा विश्वविद्यालय कैंपस से दूर हो सके,उन्होंने कहा कि प्रदेश के हजारों छात्र जो शिमला में कमरा ले करके रह रहे हैं और प्रदेश के दूरदराज क्षेत्र से आए हुए छात्र जो शिमला में कमरा ले करके पढ़ाई करने में सक्षम नहीं है जिन्हें शिमला में कमरा लेकर के रहना काफी खर्चीला साबित हो रहा है काफी खर्चों का सामना करना पड़ रहा है ऐसे छात्रों के लिए विश्वविद्यालय छात्रावास जल्द से जल्द खोला जाए ताकि छात्र अन्य खर्चों से मुक्त होकर के अपनी पढ़ाई कर सकें। उन्होंने विश्वविद्यालय के शोधार्थियों को छात्रवृत्ति प्रदान करने की मांग भी उठाई उन्होंने कहा कि प्रदेश में केंद्रीय विश्वविद्यालय तरह हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के शोधार्थियों को भी छात्रवृत्ति प्रदान की जाए। उन्होंने विश्वविद्यालय की खराब और सुस्त पड़ी ऑनलाइन प्रणाली को भी तंदुरुस्त करने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय आज से लगभग 10 साल से ई आर पी व्यवस्था का उपयोग कर रहा है लेकिन अभी तक यह दुरस्त नहीं हो पाया है और अनेकों समस्याओं का सामना छात्रों को करना पड़ रहा है, जैसे छात्रों का फॉर्म भर पाना या छात्रों की फीस सबमिट ना हो पाना, जैसी अनेक समस्याएं खराब ई आर पी की वजह से छात्रों को झेलनी पड़ रही है जो छात्रों के लिए मानसिक तनाव का कारण बनी हुई है, इसलिए ई आर पी को तंदुरुस्त कर प्रगतिशील बनाया जाए। हिमाचल प्रदेश में विश्वविद्यालय कैंपस के अंदर छात्रों के लिए खेल परिसर की व्यवस्था भी की जाए । उन्होंने पंचायत सचिव और की भर्ती प्रक्रिया को भी जल्द से जल्द शुरू करने की मांग रखी उन्होंने कहा कि प्रदेश के हजारों से छात्र जिन्होंने पंचायत सचिव के लिए आवेदन कर रखा है लेकिन अभी तक किसी भी प्रकार की परीक्षा नहीं हुई इसलिए पंचायत सचिव की परीक्षा जल्द करा कर भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाए । इसके साथ साथ प्रदेश विश्वविद्यालय में नॉन टीचिंग स्टाफ की भर्ती प्रक्रिया को भी शुरू किया जाए।
    उन्होंने छात्रों के लोकतांत्रिक अधिकारों को प्रमुख पंक्ति में रखते हुए छात्र संघ चुनावों को बहाल करने की मांग उठाई उन्होंने कहा कि प्रदेश भर में छात्र अपने लोकतांत्रिक अधिकारों के प्रति सजग और सचेत है। छात्र संघ चुनावों को बंद करके पिछली सरकारों ने छात्रों के लोकतांत्रिक अधिकारों को छीनने का काम किया है इसलिए छात्रों को छात्रों के लोकतांत्रिक अधिकारों को प्राप्त करने के लिए छात्र संघ चुनाव महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है इसलिए छात्र संघ चुनावों को बहाल किया जाए। ताकि विश्वविद्यालय में लोकतांत्रिक वातावरण बना रहे।