Tag: dc shimla

  • DC Shimla calls on Governor

    DC Shimla calls on Governor

    Shimla

    Deputy Commissioner, Shimla Anupam Kashyap called on Governor Shiv Pratap Shukla at Raj Bhavan, today.

     

    It was a courtesy call.

  • उपायुक्त ने कुफरी-फागु सड़क का निरिक्षण कर सुगम यातायात करवाया सुनिश्चित

    उपायुक्त ने कुफरी-फागु सड़क का निरिक्षण कर सुगम यातायात करवाया सुनिश्चित

     

    उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने आज अन्य अधिकारीयों के साथ कुफरी-फागु सड़क का निरिक्षण किया और सुगम यातायात सुनिश्चित करवाया। उल्लेखनीय है कि गत दिवस हुए ओलावृष्टि और हिमपात केकारण इस मार्ग पर फिसलन बढ़ने से यातायात प्रभावित हुआ था। इसके अतिरिक्त, ख़राब मौसम की वजह से जो रेत बर्फ पर डाली गई थी वह भी धूल गई थी।उपायुक्त ने आज अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी (कानून एवं व्यवस्था) अजीत कुमार भारद्वाज, उपमंडल दंडाधिकारी ठियोग मुकेश शर्मा और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ मार्ग का निरीक्षण किया। सभी के बेहतर समन्वय के साथ कार्य करने से अब मार्ग पर वाहनों का सुगम आवागमन जारी है।

     

    *ईवीएम स्ट्रांग रूम का किया निरीक्षण*

    इससे पूर्व उपायुक्त ने फागु स्थित ईवीएम स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया और सभी सुविधाओं की गहनता से जांच की। उन्होंने निर्वाचन अधिकारियों को आगामी लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत सभी तैयारियां समय पर पूर्ण करने के निर्देश भी दिए।

     

    *नारी सेवा सदन मशोबरा का किया दौरा, सुविधाओं का लिया जायजा*

    इसके पश्चात, उपायुक्त ने नारी सेवा सदन मशोबरा का दौरा किया और वहां महिलाओं को उपलब्ध करवाई जा रही सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान जिला कार्यक्रम अधिकारी ममता पॉल भी उपस्थित रही। उपायुक्त ने नारी सेवा सदन में महिलाओं को दिए जा रहे भोजन की गुणवत्ता की जांच की और उसपर संतुष्टि व्यक्त की। इस दौरान बताया गया की नारी सेवा सदन में महिलाओं को योग, आर्ट-क्राफ्ट और संगीत सिखाया जा रहा है। उपायुक्त ने वहां रह रही महिलाओं बातचीत की और उनसे संगीत भी सुना। इसके बाद उपायुक्त ने सखी वन स्टॉप सेंटर का भी दौरा किया और वहां कार्यरत कर्मचारियों से मुलाकात की। उन्होंने कर्मचारियों को सेंटर में हिंसा पीड़ित महिलाओं को दी जा रही सुविधाओं का बेहतर प्रचार-प्रचार करने के निर्देश दिए।

     

    *पटयोग में मतदान केंद्र का भी किया निरीक्षण*

    इसके पश्चात, उपायुक्त ने पटयोग में मतदान केंद्र का भी निरीक्षण किया और वहां सभी मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता की गहनता से जांच की। इस दौरान एमसी के सहायक अभियंता दिनेश ठाकुर और नायब तहसीलदार निर्वाचन शिमला ग्रामीण लोकेंद्र सिंह भी उपस्थित रहे।

     

  • मेहली-जुन्गा रोड पर हुई भूस्खलन, 2 की मौत

    मेहली-जुन्गा रोड पर हुई भूस्खलन, 2 की मौत

    शिमला, 06 फरवरी, 2024

    उपायुक्त शिमला ने मेहली-जुन्गा रोड पर हुई भूस्खलन की घटना के बचाव कार्य का लिया जायजा

     

    *देर रात हुई दुर्घटना में 02 मजदूरों की हुई मृत्यु, एक घंटा रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर निकाले दोनों शव*

     

    शिमला 06 फरवरी –

    उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने आज मेहली-जुन्गा रोड पर हुई भूस्खलन की घटना की सुचना मिलते ही प्रातः काल तुरंत मौके पर पहुँच कर घटना स्थल पर बचाव कार्यों का जायजा लिया।

    उल्लेखनीय है की गत देर रात करीब 1 बजे मेहली-जुन्गा रोड पर एक क्रशर साइट के समीप भूस्खलन की घटना सामने आई जिसमें मजदूरों की झोपड़ी ढह गई और मलबे में दबने से 2 लोगों की मृत्यु हो गई और 05 लोग बच निकले। घटना की सूचना मिलते ही बचाव कार्य के लिए पुलिस, अग्निशमन, एसडीआरएफ और होम गार्ड की टीम मौके पर पहुँच गई। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने अग्निशमन और होम गार्ड के जवानों के सहयोग से लगभग एक घंटे में ही मृतकों के शवों को मलबे से बरामद किया। मृतकों की पहचान 34 वर्षीय राकेश और 36 वर्षीय राजेश कुमार निवासी बिहार के रूप में हुई है। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए आईजीएमसी शिमला भेजा गया है। इसके अतिरिक्त, घायलों में 18 वर्षीय राहुल कुमार, 42 वर्षीय मेघ साहनी, 35 वर्षीय बैजनाथ राम, 45 वर्षीय अशोक राम निवासी बिहार और 20 वर्षीय टोनी कुमार निवासी चम्बा शामिल हैं। जिला प्रशासन द्वारा मृतकों और घायलों को अंतरिम राहत प्रदान कर दी गई है।

     

    *उपायुक्त ने घायलों से की मुलाकात*

    उपायुक्त ने घटना में सुरक्षित निकले मजदूरों से बातचीत की और उनके साथियों की इस हादसे में मृत्यु हो जाने पर उन्हें ढांढस बंधाया। उपायुक्त ने पुलिस, एसडीआरएफ, फायर और होम गार्ड के बचाव कार्यों में बेहतर प्रयासों की सराहना की।

    इस दौरान अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी (कानून एवं व्यवस्था) अजित कुमार भरद्वाज, उपमंडल दंडाधिकारी शिमला ग्रामीण कविता ठाकुर और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

     

  • अबिद् हुसैन सादिक होंगे डीसी बिलासपुर, पंकज राय को शिमला लगाया

    अबिद् हुसैन सादिक होंगे डीसी बिलासपुर, पंकज राय को शिमला लगाया

    अबिद् हुसैन सादिक होंगे डीसी बिलासपुर, पंकज राय को शिमला लगाया
    
  • DC शिमला सहित सचिव व निदेशक को हिमाचल हाईकोर्ट ने पेश होने के आदेश

    DC शिमला सहित सचिव व निदेशक को हिमाचल हाईकोर्ट ने पेश होने के आदेश

    08मार्च, शिमला

    प्रदेश हाईकोर्ट के आदेशों की अनुपालना न करने पर सचिव (सामाजिक न्याय और अधिकारिता), निदेशक (स्वास्थ्य), उपायुक्त शिमला और जिला कल्याण अधिकारी, जिला शिमला को 21 मार्च को व्यक्तिगत रूप से न्यायालय के समक्ष उपस्थित हाजिर रहने को कहा है। उन्हें यह स्पष्ट करने को कहा है कि कुष्ठ कॉलोनी, फागली, शिमला में स्थित कुष्ठ गृह के निरीक्षण व आवश्यक मरम्मत संबंध में आदेशों की अनुपालना क्यो नही की जा रही है।

    7 जनवरी 2022 को पारित आदेशो के तहत हाई कोर्ट ने फागली स्थित कुष्ठ कॉलोनी में मूलभूत सुविधाओं की कमी से जुड़े मामले में प्रदेश हाईकोर्ट ने उपायुक्त शिमला को कुष्ठ कॉलोनी फागली स्थित कुष्ठ रोग गृह का निरीक्षण करने व चार सप्ताह की अवधि के भीतर आवश्यक मरम्मत कार्य सुनिश्चित करने का निर्देश जारी किए गए थे ।

    मुख्य न्यायाधीश मोहम्मद रफीक व न्यायमूर्ति ज्योत्सना रिवाल दुआ की खंडपीठ ने यह आदेश नीरज शाश्वत द्वारा दायर याचिका पर पारित किए। आरोप लगाया गया है कि लगभग एक दशक पहले सरकार द्वारा कुष्ठ रोगियों को शिमला के फागली में एक इमारत आवंटित की गई थी। जो अब जर्जर हालत में बदल गई है। प्रार्थी ने आरोप लगाया है कि तब से राज्य सरकार द्वारा उस भवन में कोई रखरखाव नहीं किया गया है।

    आरोप लगाया गया है कि कुष्ठ रोगियों के पास शौचालय तक नहीं है, पानी की उचित सुविधा नहीं है, बिजली की फिटिंग खतरनाक स्थिति में है, खिड़कियां और दरवाजे टूटे हैं, सीवरेज सिस्टम में रिसाव है जिसके कारण मरीजों को खुले में शौच के लिए जाना पड़ता है। इस मामले को विभिन्न अधिकारियों के समक्ष भी उठाया गया था लेकिन उनमें से किसी ने भी इन लोगों की स्थिति में सुधार के लिए कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई। सर्दी का मौसम शुरू हो गया है और बर्फबारी से मरीजों की परेशानी और बढ़ जाएगी।’

     

    याचिकाकर्ता ने राज्य सरकार को तत्काल प्रभाव से कुष्ठ कॉलोनी को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश जारी करने का अनुरोध किया है।

     

     

  • शिमला नगर निगम के लिए सात नए वार्ड प्रस्तावित

    शिमला नगर निगम के लिए सात नए वार्ड प्रस्तावित

    जिला प्रशासन ने शिमला नगर निगम (एमसी) में वार्डों की संख्या मौजूदा 34 वार्डों से बढ़ाकर 41 करने का प्रस्ताव किया है।

    आगामी नगर निकाय चुनावों के लिए वार्डों के परिसीमन के लिए आज यहां जिला प्रशासन द्वारा जारी मसौदा प्रस्ताव के अनुसार, सात नए वार्डों की सिफारिश की गई है – जैसे शंकली, लोअर कृष्णा नगर, धींगुधर, कसुम्प्टी -2, ब्रोकहर्स्ट, लोअर विकास नगर और लोअर खलिनी।

    राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार, निवासी 17 फरवरी तक डीसी के समक्ष मसौदा प्रस्ताव पर आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं, जो 24 फरवरी तक आपत्तियों का निस्तारण करेंगे। वार्डों के परिसीमन पर अंतिम आदेश द्वारा जारी किया जाएगा। उपायुक्त 9 मार्च को या उससे पहले।

    “कृष्णा नगर, विकास नगर और खलिनी वार्डों का दो भागों में विभाजन अपेक्षित तर्ज पर है। ये वार्ड काफी बड़े हैं और इन्हें दो में तोड़ना तर्कसंगत है।” अन्य वार्डों के लिए, शांकली को बड़े पैमाने पर रुल्डू भट्टा वार्ड से और आंशिक रूप से भरारी वार्ड से तराशा गया है।

    इस बीच, कांग्रेस एमसी पार्षदों ने मसौदा प्रस्ताव से थोड़ा निराश किया। “एक, वार्डों की संख्या बढ़ाने की कोई आवश्यकता नहीं थी क्योंकि कोई नया क्षेत्र एमसी में विलय नहीं किया गया है। दूसरा, परिसीमन प्रस्ताव पर एक सरसरी निगाह डालने से पता चलता है कि चुनावों में भाजपा को इसका फायदा मिलने वाला है, ”कांग्रेस पार्षद दिवाकर शर्मा ने कहा।

    दिलचस्प बात यह है कि निकटवर्ती पंचायतों के किसी भी नए क्षेत्र का एमसी में विलय नहीं किया गया है। शहरी विकास विभाग ने कुछ क्षेत्रों की पहचान करना शुरू कर दिया था और चुने हुए क्षेत्रों के निवासियों से आपत्तियां भी आमंत्रित की थी, लेकिन योजना को छोड़ दिया गया क्योंकि लोग आम सहमति तक नहीं पहुंच सके।

  • डेजी बैंक इस्टेट के लिए बनने लगा एंबुलेंस रोड, अब क्यों है लोग परेशान, जानिए

    डेजी बैंक इस्टेट के लिए बनने लगा एंबुलेंस रोड, अब क्यों है लोग परेशान, जानिए

    जोधा निवास के पास डेजी बैंक इस्टेट के लोगों के लिए  जल्द ही एंबुलेंस रोड बनकर तैयार हो जाएगा। रोड बनाने का काम शुरू भी कर दिया गया है परन्तु वहां पर रह रहे कुछ स्थानीय लोग रोड बनने के  काम में अडचन डाल रहे है। उनका कहना है की जब तक उनके अपने काम नहीं होते तब तक वह काम नहीं करने देंगे।

    बता दे डेजी बैंक इस्टेट के लोगों को इमरजेंसी मे इस रोड का फायदा मिलेगा। अभी तक यहां लोगों को इमरजेंसी में मरीज को उठाकर सड़क तक पहुंचाना पड़ता है। इस रोड के बनने से उन्हे काफ़ी सुवुधाए मिल जाएंगी।

    जब इस विषय पर क्रेजी न्यूज़ इंडिया की टीम ने गिरीश मिनोचा (owner of minocha industries )और पम्मी सिंह (owner of shoe palace) से बात की तो उन्होंने कहाँ ” पहले तो हम धन्यवाद करते है मंत्री सुरेश भारद्वाज और स्थानीय पार्षद अर्चना धवन का भी  जिन्होंने रोड बनाने के लिए औपचारिकताएं जल्द पूरी करवाई”।

    उन्होंने यह भी कहा की हम डीसी शिमला से अनुरोध करते है जो लोग इस काम में अर्चन डाल रहे है उन पर शीघ्र से शीघ्र करवाई की जाए ताकि  यह रोड जल्द से जल्द पूरा किया जाये और करीब 100 घरों को इसका फायदा जल्द मिल सके।

    बता दे यहां के लोग कई सालों से एंबुलेंस रोड बनाने की मांग उठा रहा थे अब जाकर कुछ दिनों में उन्हें ये राहत भरा एंबुलेंस रोड मिल जाएगा। रोड बनाने के लिए स्थानीय निवासी सुरेंद्र और कपिल ले अपनी कुछ जगह दी है पर कुछ ऐसे भी लोग है जो काम नहीं होने दे रहे है।