Tag: #death new plaza restaurant owner

  • शिमला में रेस्टोरेंट में सिलेंडर ब्लास्ट, एक की मौत, 8 झुलसे 

    शिमला में रेस्टोरेंट में सिलेंडर ब्लास्ट, एक की मौत, 8 झुलसे 

     

    शिमला, 18 जुलाई.

    राजधानी शिमला के ऐतिहासिक माल रोड के पास मिडल बाजार में एक रेस्टोरेंट ‘हिमाचल रसोई’ (lमें सिलेंडर ब्लास्ट  होने से हड़कम्प मच गया। मंगलवार शाम करीब सात बजे अचानक हिमाचल रसोई नाम की सिलेंडर में ब्लास्ट हुआ। इस घटना में रेस्टोरेंट बुरी तरह तबाह हो गई। वहीं एक व्यक्ति की मौत हुई और 8गंभीर रूप से झुलस गए।

    हादसा मॉल रोड स्थित पुलिस कंट्रोल रूम के समीप हुआ। ब्लास्ट इतना भयावह था कि मॉल रोड के दो शोरूम भी क्षतिग्रस्त हो गए। घायलों में कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है। घायलों को उपचार के लिए आईजीएमसी ले जाया गया है। ब्लास्ट के बाद मॉल रोड और मिडल बाजार पर अफरा तफरी फैल गई और लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।

    शिमला के विधायक हरीश जनारथा हादसे का जायजा लेने के लिए मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि रेस्टोरेंट में कमर्शियल सिलेंडर ब्लास्ट हुआ है। हादसे में एक कारोबारी की मौत हुई है जों की अविनाश राजू न्यू प्लाजा रेस्टोरेंट का मालिक है । अविनाश रास्ते से गुजर रहा था जब यह हादसा हुऐ। अविनाश की मोके पर मौत होगई जबकि आठ गंभीर रूप से झुलसे हैं।

    एसपी शिमला संजीव गांधी ने बताया कि पुलिस और दमकल कर्मियों ने रेस्क्यू कर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। ब्लास्ट के कारणों की जांच की जा रही है।