Tag: #disabled

  •  35 दिव्यांग व्यक्तियों को बांटे कृत्रिम अंग -सतीश शर्मा

     35 दिव्यांग व्यक्तियों को बांटे कृत्रिम अंग -सतीश शर्मा

    शिमला 29 फरवरी । सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सौजन्य से संकट मोचन मंदिर तारादेवी में दिव्यांग व्यक्तियों को कृत्रिम अंग प्रदान करने के लिए एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इस मौके पर  35 दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग वितरित किए गए जिसमें 13 व्यक्तियों को श्रवण सयंत्र, शारीरिक रूप से अक्षम 18 व्यक्तियों को व्हील चेयर और चार व्यक्तियों को बैसाखियां  दी गई । तहसील कल्याण अधिकारी ग्रामीण शिमला सतीश शर्मा ने बताया कि दिव्यांग व्यक्तियों के लिए यह सभी कृत्रिम अंग संकट मोचन मंदिर न्यास तारादेवी द्वारा उपलब्ध करवाए गए है । जिसके लिए सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग और दिव्यांगजनों के परिजनों ने मंदिर न्यास और स्थानीय  प्रशासन का आभार व्यक्त किया है ।
    कार्यक्रम में  अतिरिक्त उपायुक्त अभिषेक वर्मा, कोट पंचायत की प्रधान नेहा मेहता, बीडीसी सदस्य टूटू सीता शर्मा, उप प्रधान ग्राम पंचायत जलेल, सीनीयर टेक्निशियन अनिल जिस्टू, ओडियोलाॅजिस्ट संदीप राणा , विभाग के प्रतिनिधि पवन शांडिल, कमल किशोर सहित दिव्यांग जनों के परिजन मौजूद रहे ।

  • आधार कार्ड अपडेट न होने से दिव्यांग बिमला सरकारी लाभों से वंचित

    आधार कार्ड अपडेट न होने से दिव्यांग बिमला सरकारी लाभों से वंचित

    शिमला 15 जनवरी । आधार अपडेट ने होने के कारण दिव्यांग बिमला देवी (52) को सरकारी लाभों से वंचित रहना पड़ रहा है । बता दें कि बिमला देवी गांव कोटली मुंडाघाट तहसील जुन्गा की रहने वाली है । गरीब अनुसूचित जाति परिवार से संबध रखती है तथा इनका नाम बीपीएल की सूची में भी शामिल है । इनके पति जमनादास का कहना है कि बीेते फरवरी 2021 को बिमला देवी बीऊल की पतियों को काटते हुए पेड़ से गिर गई थी जिसके चलते बिमला देवी दिव्यांग हो चंुकी है जोकि चलने फिरने से भी लाचार है । घर के सदस्य व्हील चेयर पर बड़ी मुश्किल से अंदर बाहर ले जाते हैं । जमनादास का कहना है कि उनके द्वारा स्थानीय पंचायत में अनेकों बार आधारकार्ड अपडेट करवाने बारे गुहार लगाई गई है ताकि बिमला देवी को सरकार से अपंग परिवार को मिलने वाली विभिन्न सहायता का लाभ उठा सके ।

    सतलाई पंचायत के उप प्रधान नेत्र सिंह ठाकुर ने बताया कि उनके द्वारा बिमला देवी के आधार अपडेट करने बारे एसडीएम ग्रामीण शिमला को प्रार्थना पत्र भेजा गया है परंतु अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की गई है । उन्होने उपायंुक्त शिमला से कि बिमला देवी का आधार कार्ड घर पर अपडेट करने के लिए किसी कर्मचारी को घर पर भेजने का आग्रह किया गया है । एसडीएम ग्रामीण शिमला निशांत कुमार ने बताया कि बिमला देवी के आधार कार्ड को घर पर शीघ्र ही अपडेट करवा दिया जाएगा ।