Tag: ditch

  • रोहड़ू में खाई में गिरी कार, एक गांव के 4 लोगों की मौके पर मौत

    रोहड़ू में खाई में गिरी कार, एक गांव के 4 लोगों की मौके पर मौत

    शिमला, 05 मई : रोहड़ू उपमंडल में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। यहां एक कार के खाई में गिरने से चार लोगो की मौके पर मौत हो गई। कार में सवार होकर अपने घरों को लौट रहे थे कि सफर के बीच कार हादसे का शिकार हो गई।

    हादसा बीती मध्यरात्रि छुपाडी गांव के पास हुआ। सभी मृतक जुब्बल तहसील के एक गांव के रहने वाले थे। हादसा इतना खतरनाक था कि चारों लोगों ने मौके पर दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान देविंदर अत्रि (48) पुत्र नोखराम, त्रिलोक राकटा (35) पुत्र कलम सिंह, आशीष (28) पुत्र हुमा नंद और कुलदीप (35) पुत्र अर्ग सिंह के रूप में हुई है। ये सभी जुब्बल तहसील के भोलाड गांव के रहने वाले थे।

    वीरवार सुबह हादसे की जानकारी मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शवों को खाई से निकाला। डीएसपी चमन कुमार ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि शवों का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। वाहन में चार लोग ही सवार थे और इन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया था। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

  • कार के खाई में गिरने से एक की मौत, 2 घायल

    कार के खाई में गिरने से एक की मौत, 2 घायल

    पिछड़ा क्षेत्र कोटधार की ग्राम पंचायत धणी में बीती रात एक कार ढांक से गिर गई, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। उधर, पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार एक कार में मलोट से धनीपखर की तरफ जा रही थी, जिसमें 3 लोग सवार थे जोकि विवाह शादी में रसोइए का काम करने के लिए जा रहे थे। इस दौरान कार बुकराली नामक स्थान पर अनियंत्रित होकर 150 फुट गहरी खाई में गिर गई।

    इस हादसें में नंद लाल निवासी धनड व प्रकाश चंद निवासी खरली को गहरी चोटें आईं जबकि लेख राम निवासी भदोल जेजवीं की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं पुलिस सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंच गई तथा स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद घायलों को एम्बुलैंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र झंडूता भेजा गया, वहीं मृतक लेख राम के शव को पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस थाना तलाई के प्रभारी कर्म चंद ठाकुर ने घटना की पुष्टि की है।