Tag: dolan

  • अर्की-बिलासपुर वाया बलेरा जयनगर बस सेवा शुरु

    अर्की-बिलासपुर वाया बलेरा जयनगर बस सेवा शुरु

    सोलन,14मार्च

    कई महीनों से अर्की की बहुत सी पंचायतो की जनता द्वारा अर्की से बिलासपुर बस सेवा की मांग की जा रही थी। स्थानीय लोगों की इस मांग को युवा बीडीसी सदस्य शशिकांत ने भी पुरज़ोर तरीके से उठाया था. शशिकांत द्वारा बार- बार जनता की इस मांग को क्षेत्रीय प्रबंधक HRTC के समक्ष दोहराया गया और अंततः उनके द्वारा रखी गई मांग को स्वीकार कर लिया गया है ! सोमवार 14 मार्च 2022 से अर्की-बिलासपूर वाया बलेरा जयनगर रूट पर बस सेवा शुरु गई है ! जिससे स्कूल, कालेज और एम्स हास्पिटल जाने वाले यात्रियो को बहुत बड़ी सुविधा हो गई है!

     

    शशिकांत ने क्षेत्र की जनता की इस मांग को पूरा करने के लिए हिमाचल प्रदेश HRTC व क्षेत्रीय प्रबंधक का विशेष आभार प्रकट किया है तथा यात्रियो से आग्रह किया है कि इस बस सेवा का प्रयोग करे व कामयाब करे ! अर्की बिलासपूर वाया बलेरा जयनगर बस सेवा शुरु होने अवसर पर चालक परिचालक इंस्पेक्टर राजेश जोशी का स्वागत करने के लिए बीडीसी सदस्य शशिकांत के साथ बडोग पंचायत के प्रधान व स्थानीय लोग छयोड खड्ड मे एकत्रित हुए!

    बलेरा पंचायत से गौरव गुप्ता धीरज ठाकुर और साई पंचायत की ओर से हेमराज ने अपने क्षेत्र से बीडीसी सदस्य शशिकांत का इस मांग को बार बार उठाकर हासिल करवाने के लिए धन्यवाद व्यक्त किया। इस दौरान स्थानीय बड़ोग पंचायत के प्रधान योगराज, रोहित ठाकुर, मेहर ठाकुर, संदीप गौतम, हेमराज मौजूद रहे। साई पंचायत के प्रधान हरीराम वर्मा, पूर्व उप-प्रधान नरसिंह दास, हेमराज, वेद प्रकाश, कमलेश कुमार, हरीश भारद्वाज, राजू भारद्वाज, पंकज भारद्वाज, राजू महाजन, कुलदीप कुमार (कम्मू) ने इस बस सेवा के लिए अपने क्षेत्र से बीडीसी सदस्य शशिकांत का धन्यवाद किया !

  • सोलन में तेंदुए से भिड़ गया पिता, बेटी को बचाते हुआ हादसा

    सोलन में तेंदुए से भिड़ गया पिता, बेटी को बचाते हुआ हादसा

    हिमाचल में तेंदुए के हमले लगातार बढ़ रहे हैं। अब जिला सोलन में भी एक युवती पर तेंदुए ने जानलेवा हमला किया है। गनीमत यह रही कि पिता ने अपनी जान की परवाह किए बिना तेंदुए के चंगुल से बेटी को छुड़ा लिया। पिता ने घर से करीब 200 मीटर की दूरी तक पीछा करते हुए तेंदुए को रोक लिया। डंडे और पत्थरों से उस पर हमला कर बेटी को उसके चंगुल से छुड़ाया। हालांकि पिता व बेटी दोनों के शोर मचाने और पत्थर मारने पर तेंदुआ वहां से भाग गया।

    तेंदुए के हमले से युवती को मामूली चोटें आई हैं। उपचार के लिए उसे अस्पताल लाया गया है। जानकारी के अनुसार घटना सोमवार शाम करीब सात बजे की है। विकास खंड धर्मपुर की ग्राम पंचायत जबली के गांव सूजी की पूजा (25) घर के बाहर शौच के लिए निकली थी। इस दौरान घर के आंगन में घात लगाकर बैठे तेंदुए ने हमला कर दिया और पूजा को खेतों में घसीट कर ले गया। बेटी को चिल्लाता देख पिता ने निर्भय होकर तेंदुए के पीछे छलांग लगाई और लाठी और पत्थर से उसे मारना शुरू किया।

    उसके बाद अन्य घरों से भी लोग बाहर निकले और शोर मचाना शुरू किया। जिसके बाद तेंदुआ युवती को खेत में ही छोड़कर भाग गया। बताया जा रहा है कि क्षेत्र में काफी समय से तेंदुए का खौफ है। इस घटना के बाद लोग सहम गए हैं। ग्राम पंचायत की ओर से वन विभाग को सूचित किया गया। डीएफओ सोलन श्रेष्ठा नंद मंगलवार को टीम के साथ मौके पर पहुंचे और आसपास के क्षेत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने लोगों को रात को घर से बाहर न निकलने की अपील की है।