Tag: #election office

  • जाखू में पार्टी प्रत्याशी अतुल गौतम के चुनाव कार्यलय का प्रतिभा सिंह ने किया शुभारंभ

    जाखू में पार्टी प्रत्याशी अतुल गौतम के चुनाव कार्यलय का प्रतिभा सिंह ने किया शुभारंभ

    जाखू में पार्टी प्रत्याशी अतुल गौतम के चुनाव कार्यलय का शुभारंभ करते हुए प्रतिभा सिंह ने पार्टी कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वह भाजपा के किसी भी दुष्प्रचार का मुंह तोड़ जवाब दें। उन्होंने कहा कि भाजपा लोगों को गुमराह करने में नंबर एक हैं। उन्होंने कहा कि गत विधानसभा चुनावों में भी भाजपा ने लोगों को गुमराह करने का प्रयास किया जिसमें वह सफल नही हुई। उन्होंने कहा कि शिमला नगर निगम चुनाव कांग्रेस के लिये बहुत ही महत्वपूर्ण है और इसे किसी भी प्रकार से हल्के से न लिया जाए। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुटता के साथ पार्टी के अधिकृत प्रत्यशियों की जीत सुनिश्चित करने के लिए कार्य करने को कहा।

    प्रतिभा सिंह ने पार्टी के भीतर किसी भी प्रकार की अनुशासनहिनता के लिये चेताते हुए कहा कि पार्टी इसे गम्भीरता से से लगी और ऐसी किसी भी शिकायत आने पर सख्त कार्यवाही की जाएगी।

    इस दौरान उनके साथ विधायक हरीश जनारथा,कांग्रेस उपाध्यक्ष महेश्वर चौहान पांडू,पूर्व महापौर नरेंद्र कटारिया, मनोज कुमार, पार्टी प्रत्याशी कुमारी शिनम कटारिया ,अतुल गौतम,अमित भरमौरी,मनोज कुठियाल,तरुण पाठक,विनोद जिंटा,वीरेंद्र वांस्टू ,शिवम राणा,रितिक बघिक,त्रिलोक सूर्यवंशी, नीता गौतम,लोकेश्वरी, सीमा,अमिता, निशा,सुकृति, अजय चंदेल,व क्षेत्र के अनेक प्रबुद्ध लोग उपस्थित थे।

  • कांग्रेस ने लोअर ढली में खोला चुनावी कार्यालय

    कांग्रेस ने लोअर ढली में खोला चुनावी कार्यालय

    नगर निगम चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी प्रचार अभियान तेज कर दिया है। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव व ढली वार्ड के चुनाव प्रभारी हरि कृष्ण हिमराल ने शनिवार को चुनाव कार्यालय का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक भी की। वार्ड के वरिष्ठ लोगों व कार्यकर्ताओं से मिलें। हिमराल ने वार्ड से प्रत्याशी विशाखा चौहान मोदी के पक्ष में प्रचार भी किया। हिमराल ने कहा कि कांग्रेस इन चुनाव में भारी बहुमत से जीत हासिल करेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली सरकार ने 100 दिनों में कई ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। जिनका लोगों को फायदा मिल रहा है। उन्होंने कहा कि भवनों की एटिक फ्लोर की ऊंचाई बढ़ाना इसमें एक सराहनीय कदम है। एटिकट फ्लोर की ऊंचाई 2.7 मीटर से बढ़ाकर 3.5 मीटर की गई है। यह निर्णय न केवल टीसीपी के दायरे में रहने वाले लोगों को फायदेमंद होगा बल्कि नगर निगम की परिधि में आने वाले लोगों को इसका सबसे ज्यादा फायदा होगा। उन्होंने कहा कि पुरानी पैंशन बहाल कर कांग्रेस ने अपनी गारंटी को पूरा किया है। महिलाओं को 1500-1500 देने का वायदा पूरा किया है। बागवानों के लिए सरकार नई नीति बना रही है ताकि वह अपनी फसलों के दाम खुद तय कर सकें। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जो वायदा करती है उन्हें पूरा करती है। नगर निगम चुनाव में भी जनता से जो वायदे किए जाएंगे उन्हें पूरा किया जाएगा।