Tag: examination

  • NEET-UG 2026 Cancelled, CBI Ordered to Probe Paper Leak

    NEET-UG 2026 Cancelled, CBI Ordered to Probe Paper Leak

    Shimla

    The National Testing Agency (NTA) has officially cancelled the NEET-UG 2026 examination conducted on May 3 following allegations of a major paper leak and irregularities in the exam process. The Centre has also handed over the investigation to the Central Bureau of Investigation (CBI).

     

    According to official statements, the decision was taken after inputs from central agencies and law enforcement authorities raised serious concerns over the integrity and fairness of the medical entrance examination. Fresh examination dates are expected to be announced soon by the NTA.

     

    Reports suggest that the controversy began after “guess papers” circulating before the exam allegedly matched a significant number of actual NEET questions. Investigators traced the suspected leak network to Rajasthan, where multiple arrests and detentions have already been made.

     

    The NTA stated that students will not be required to register again for the re-examination. Existing candidate data and selected exam centres will remain valid, and no additional fee will be charged for the fresh test.

     

    The cancellation has impacted nearly 22 lakh aspirants across the country, triggering widespread concern among students and parents over the credibility of national-level competitive examinations.

  • HPU hikes examination fees for 2026-27 academic session

    HPU hikes examination fees for 2026-27 academic session

     

    Shimla, April 12

    Himachal Pradesh University (HPU) has approved a revised examination fee structure for the upcoming academic session 2026-27, effective from July 1, 2026. The decision was taken following recommendations of the Finance Committee and approval by the Executive Council.

    As per the notification, examination fees across undergraduate, postgraduate, and professional courses have been revised, with separate charges for regular and private/re-appear candidates.

    For undergraduate courses, B.A. students will now pay ₹1200 plus ₹200 for practicals, while B.Com and B.Sc. students will be charged ₹1800 plus ₹200. Professional courses like B.Tech will attract ₹3000 plus ₹800, whereas BCA and BBA students will pay ₹1200.

    In postgraduate programmes, M.A. and M.Com fees have been set between ₹1500 and ₹1800 plus ₹300, while MBA, MCA, and MTA students will pay ₹2250. Science students under M.Sc. will be charged ₹1800, with higher fees applicable for specialised courses like Biotechnology and Microbiology.

    Medical and allied courses such as MBBS, BDS, MD, and MS will have an examination fee of ₹2000 per paper.

    The university has also revised miscellaneous charges, including re-evaluation, migration certificates, transcripts, and late submission penalties. Late examination form submission could now attract penalties ranging from ₹1800 to ₹50,000, depending on the delay.

    HPU officials said the revision aims to streamline examination processes and meet administrative costs. The updated fee structure will be applicable to all affiliated colleges and departments from the next academic session.

  • एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में प्रवेश के लिए 16 जुलाई को आयोजित की जाएगी परीक्षा

    एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में प्रवेश के लिए 16 जुलाई को आयोजित की जाएगी परीक्षा

    प्रदेश सरकार के प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा 16 जुलाई, 2023 को निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय चयन परीक्षा-2023 का आयोजन करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में अधिसूचित अनुसूचित जनजाति वर्ग से सम्बंधित प्रार्थी इसमें भाग ले सकते हैं। इसके लिए प्रार्थी की आयु 01 अपै्रल, 2023 तक 10 से 13 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। प्रार्थी ने शैक्षणिक सत्र 2022-23 के दौरान किसी मान्यता प्राप्त विद्यालय से पांचवीं की परीक्षा उर्तीण की हो। एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में कक्षा छठी के लिए कुल 150 विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा, जिनमें 75 छात्र और 75 छात्राएं चयनित होंगी।
    उन्होंने कहा कि जिला किन्नौर के निचार एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के लिए 30-30 छात्र एवं छात्राएं, जिला चम्बा के भरमौर स्थित होली विद्यालय और पांगी स्थित किलाड़ विद्यालय के लिए 15-15 छात्र एवं छात्राएं, जिला लाहौल-स्पिति के कुकुमसेरी स्थित विद्यालय के लिए 15-15 छात्र एवं छात्राएं चयनित की जाएंगी।
    उन्होंने कहा कि प्रार्थी का प्रवेश, चयन प्रक्रिया की मैरिट के आधार पर कांउसलिंग के माध्यम से किया जाएगा। इच्छुक पात्र उम्मीदवार हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड, धर्मशाला की वैबसाइट                  https://hpbose.org/Online Services/CET/Eklaya/Instructions.aspx     पर 24 जून, 2023 तक निःशुल्क ऑनलाइन आवेदन-पत्र भर सकते हैं।

  • पूर्व CM ने रक्षा मंत्री को लिखा पत्र, सेना भर्ती की लिखित परीक्षा जल्द करवाने का आग्रह

    पूर्व CM ने रक्षा मंत्री को लिखा पत्र, सेना भर्ती की लिखित परीक्षा जल्द करवाने का आग्रह

    हमीरपुर, 06 मई :  सेना भर्ती की लिखित परीक्षा शीघ्र हो ताकि युवा वर्ग को सेना में भर्ती होकर देश की सेवा करने का मौका मिल सके। पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने देश के रक्षा मंत्री को पत्र लिखकर सेना भर्ती की लिखित परीक्षा को जल्द करवाने का आग्रह किया है।

    पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को पत्र लिखकर आग्रह किया है कि भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ संयोजक एमएस चौहान की ओर से पत्र प्राप्त हुआ था कि हमीरपुर में सेना भर्ती की जो लिखित परीक्षा होनी थी, कोविड-19 के चलते स्थगित कर दी गई थी। उन्होंने कहा हैं कि वर्तमान में हालात सामान्य हैं, ऐसे में सेना भर्ती की लिखित परीक्षा जल्द से जल्द करवाई जाए।

    उन्होंने कहा कि समस्त अभ्यर्थियों व अभिभावकों का आग्रह है कि सेना भर्ती हेतु लिखित परीक्षा शीघ्र आयोजित करवाई जाए। ताकि लंबे समय से इंतजार कर रहे बच्चे सेना में भर्ती होकर देश की सेवा कर सके। उन्होंने आग्रह करते हुए कहा है कि उपरोक्त विषय पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए संबंधित अधिकारियों को स्क्रीनिंग व ग्राउंड टेस्ट पास अभ्यर्थियों की लिखित परीक्षा शीघ्र आयोजित करवाने हेतु समुचित आदेश देने की कृपा करें।

    बताते चलें कि पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के पास लगातार सेना में भर्ती होने वाले युवा पहुंच रहे थे और सेना भर्ती की लिखित परीक्षा आयोजित हो इसको लेकर तमाम जानकारी उन्हें उपलब्ध करवाई थी। पूर्व मुख्यमंत्री ने युवा वर्ग की इस जनहित एवं देश हित की मांग को देखते हुए उन्हें आश्वस्त किया था कि उनकी तरफ से रक्षा मंत्री भारत सरकार को पत्र लिखकर लिखित परीक्षा शीघ्र अति शीघ्र कराने के लिए आग्रह करेंगे।

  • सतीश ने वन रक्षक की परीक्षा में जिले में हासिल किया प्रथम स्थान

    सतीश ने वन रक्षक की परीक्षा में जिले में हासिल किया प्रथम स्थान

     

    24दिसंबर

    डलहौजी। सुनने में भले ही लोगों को आसान लगता है लेकिन जब कोई मेहनत के बलबूते बड़ा सपना पूरा करने की ठान ले तो वो साकार होकर ही रहता है। ऐसे ही चम्बा (मौड़ा ) के एक किसान के बेटे सतीश कुमार ने कड़ी मेहनत से हासिल किया मुकाम। हिमाचल प्रदेश वन विभाग द्वारा घोषित फारेस्ट गार्ड (Forest Guard Exam) के परीक्षा परिणामों में जिला चम्बा प्राप्त किया प्रथम स्थान..

    राज्य के प्रतिभाशाली युवा अपनी कड़ी मेहनत के दम पर हर क्षेत्र में मुकाम हासिल कर रहे हैं। अपने कठिन परिश्रम से सरकारी नौकरी हासिल कर ली है ।‌ इस उपलब्धि से परिजनों के अलावा गाँव के लोग खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।

    उनकी इस अभूतपूर्व उपलब्धि से जहां उनके परिवार में हर्षोल्लास का माहौल है वहीं पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है। सतीश ठाकुर स्पुत्र चैन लाल ने वन रक्षक परिक्षा के लिखित में जिला चम्बा में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर , माता पिता व समस्थ इलाका वासियों को ऐसे बच्चे पर गर्व है । समस्त ईलाका वासियों की ओर से सतीश कुमार व पूरे परिवार को बहुत-बहुत बधाइयां व शुभकामनाएं ।

    ग्राम पंचायत मौडा़ के प्रधान अशोक सूर्यांश का कहना है कि सभी समस्त बच्चों को इस बच्चे से शिक्षा लेनी चाहिए, नशे पत्ते से दूर रहें, और अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करें । ताकि वे भी इस मुकाम को हासिल कर सकें ।

  • चार सॉल्वरों को भेजा था प्रश्नपत्र एसआईटी ने आयोग से तलब किया परीक्षा रिकॉर्ड

    चार सॉल्वरों को भेजा था प्रश्नपत्र एसआईटी ने आयोग से तलब किया परीक्षा रिकॉर्ड

    कंडक्टर भर्ती की लिखित परीक्षा का प्रश्नपत्र व्हाट्सएप से बाहर भेजने के मामले की जांच कर रही एसआईटी ने कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर से परीक्षा संबंधी सभी रिकॉर्ड तलब कर लिया है। वहीं पूछताछ में खुलासा हुआ है कि मुख्य आरोपी अभ्यर्थी मनोज ने दो दोस्त सॉल्वरों को प्रश्नपत्र व्हाट्सएप पर भेजा था। दो दोस्तों ने आगे दो और सॉल्वरों को पेपर भेजा था। यानी मनोज के अलावा आगे कुल चार युवकों को पेपर व्हाट्सएप के जरिये गया था। आरोपियों में एक एचआरटीसी कंडक्टर और दूसरा रेलवे का को पायलट भी शामिल है।

    पुलिस के अनुसार मनोज कुमार ने पूछताछ में बताया कि उसने परीक्षा केंद्र से अपने चचेरे भाई और एक दोस्त को मोबाइल से पेपर हल करने को भेजा था। मुकेश को जितने सवालों के जवाब आते थे, उसने वे मनोज को व्हाट्सऐप से बता दिए थे। कंडक्टर अनिल ने पेपर आगे दो लोगों को भेजा था। इनमें से एक दोस्त ने पेपर के कुछ सवाल हल करके वापस भेज दिए, जबकि दूसरे दोस्त ने पेपर मीडिया में वायरल कर दिया। इस पूरे प्रकरण में कथित रूप से मनोज के अलावा चार युवक शामिल हैं। इनमें से एक युवक एचआरटीसी में दो साल से कंडक्टर की नौकरी कर रहा है, जबकि दूसरा रेलवे में को पायलट के रूप में हाल ही में चयनित हुआ है। चारों आरोपियों पर केस दर्ज हो गया है। ऐसे में दो युवकों की नौकरी पर तलवार लटक गई है। पुलिस के समक्ष युवक उनका भविष्य बचाने को गिड़गिड़ा रहे हैं।

    उधर, एसपी कांगड़ा विमुक्त रंजन का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।उधर, एसआईटी ने आवेदन करने वालों के दस्तावेजों से लेकर परीक्षा के पूरे प्रोटोकाल और नकल रोकने के लिए अपनाई जाने वाली प्रक्रिया की चयन आयोग से जानकारी मांगी है। सूत्रों का कहना है कि चूंकि पिछले साल सिपाही भर्ती परीक्षा के दौरान हुई हाईटेक उपकरणों वाली नकल की घटना सामने आने के बाद गृह विभाग ने कर्मचारी चयन आयोग और राज्य लोक सेवा आयोग को सभी बड़ी परीक्षाओं में जैमर का इस्तेमाल करने को कहा था। एसआईटी जानने का प्रयास करेगी कि आखिर क्यों जैमर नहीं लगे। बता दें कि मामले की जांच का जिम्मा डीजीपी संजय कुंडू ने डीआईजी बिलम गुप्ता की अध्यक्षता वाली आठ सदस्यीय विशेष जांच टीम (एसआईटी) को दिया है।