Tag: executive

  • सूखविंदर सिंह सुक्खू मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश सरकार के दिशानिर्देशों के अनुसार कांगड़ा जिला में बड़ा चिढियाघर बनाने के बारे में चर्चा हुई

    सूखविंदर सिंह सुक्खू मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश सरकार के दिशानिर्देशों के अनुसार कांगड़ा जिला में बड़ा चिढियाघर बनाने के बारे में चर्चा हुई

     

    समिती की दूसरी बैठक का आयोजन

    आज वन्य प्राणी प्रभाग, वन विभाग ने हिमाचल प्रदेश जू एण्ड कंजर्वेशन ब्रीडिंग सोसाइटी की कार्यकारी समिती की दूसरी बैठक का आयोजन राजीव कुमार प्रधान मख्य अरण्यपाल वन्य प्राणी प्रभाग की अध्यक्षता में होटल हॉलडे होम शिमला में किया। बैठक में राज्य के चिडियाघरों को सुदृिढ़ करने काफैसला लिया गया और वन्य प्राणी प्रभाग द्वारा सोसाईटी के तहत किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की। श्री अनिल ठाकुर अतिरिक्त प्रधान मुख्य अरण्यपाल एवं सी• ई• ओ• हिमाचल प्रदेश जू एण्ड कंजर्वेशन ब्रीडिंग सोसाइटी ने वन्यप्राणी प्रभाग में चल रहे कार्यों का विवरण बैठक में प्रस्तुत किया।

     

    बैठक में प्रधान मुख्य अरण्यपाल वन्य प्राणी प्रभाग ने सोसाईटी के अर्न्तगत किये जा रहे कार्यों को समयबद्ध करने के साथ – साथ सूखविंदर सिंह सुक्खू मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश सरकार के दिशानिर्देशों के अनुसार कांगड़ा जिला में एक बड़ा चिढियाघर बनाने बारे भी चर्चा की गई। राजीव

    कुमार प्रधान मुख्य अरण्यपाल वन्य प्राणी प्रभाग ने मुख्य अरण्यपाल धर्मशाला एवं वनमंण्डलाधिकारी हमीरपुर को इस नए चिडियाघर के निर्माण के लिए चिन्हित स्थान पर जानवरों के बाड़े व पर्यटकों की सुविधा के लिए योजना तैयार करने के निर्देश दिए।

     

    मुख्य अरण्यपाल शिमला, धर्मशाला एवं शमशी, वन मण्डल अधिकारी वन्य प्राणी शिमला, हमीरपुर, कुल्लू, चम्बा एवं सराहन ने पिछले किए गए कार्यों का ब्यौरा दिया , साथ ही आने वाले वर्ष की कार्य योजना के बारे मे अवगत करवाया।

    बैठक में अतिरिक्त प्रधान मुख्य अरण्यपाल श्री अनिल ठाकुर, मुख्य अरण्यपाल धर्मशाला श्रीमती उपासना पटियाल, मुख्य अरण्यपाल शमशी श्रीमती मीरा शर्मा, मुख्य अरण्यपाल शिमला श्री के. थिरूमल, वन मण्डलाधिकारी श्री रविशंकर, श्री आर• रॉयस्टन, श्री अशोक नेगी, श्रीमती सरोज वर्मा, वेटनरी अधिकारी श्री कर्ण सेहगल एवं सहायक अरण्यपाल कुल्लू श्री राजेश ठाकुर भी उपस्थित रहे।

  • कुनिहार: बॉयज वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की एसएमसी कार्यकारिणी का हुआ गठन

    कुनिहार: बॉयज वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की एसएमसी कार्यकारिणी का हुआ गठन

    बॉयज वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुनिहार की नई एसएमसी कार्यकारिणी का गठन सर्व सम्मति से किया गया। विद्यालय में सोमवार को प्रधानाचार्य बीएस ठाकुर की अध्यक्षता में अभिवावक वर्ग की बैठक का आयोजन किया गया। विद्यालय की ओर से दुर्गानन्द शास्त्री ने सभी अभिवावकों का स्वागत किया व पुरानी एसएमसी को भंग करके सभी के समक्ष आय व्यय का ब्यौरा रखा। बैठक में रणजीत ठाकुर को उनके पिछले कार्यकाल में विद्यालय के लिए उत्कृष्ट योगदान को देखते हुए एक बार पुनः अध्यक्ष पद के लिए चुना गया।

    उप प्रधान पद पर देशलता का चयन किया गया। विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों में रमा देवी, गीता देवी, सतीश शर्मा, अनुराधा, गंगा चौधरी, संजीव कुमार, गोपाल चन्द, बीना पंवर, सुमन देवी, दीक्षा शर्मा, कांता व रीता को चुना गया। बैठक के पश्चात नव नियुक्त अध्यक्ष रणजीत ठाकुर ने सभी का आभार व्यक्त किया व आने वाले समय मे सभी समिति सदस्यों के सहयोग से विद्यालय की प्रगति के लिए संकल्प लेते हुए कार्य करने का प्रण लिया।

  • स्नो एंड एडवेंचर क्लब कोकसर ने किया नई कार्यकारिणी का गठन

    स्नो एंड एडवेंचर क्लब कोकसर ने किया नई कार्यकारिणी का गठन

    सुनील बने सेक के अध्यक्ष, कहा पूरी पंचायत एकजुट होकर ही करेंगे पर्यटन कारोबार।

    लाहौल-स्पीति के स्पोर्ट्स एंड एडवेंचर कल्ब ने किया नई कार्यकारिणी का गठन । नई अध्यक्ष सुनिल किंगोपा ने कहा कि कार्यकारिणी का विस्तार इस प्रकार है,, उपप्रधान पद पर सरखंग निवासी अमन आंनद को भी सर्वसम्मति से चुना गया। कार्यकारिणी में महासचिव के पद पर प्रदीप और सुशांत काबिज़ हुए। सचिव की जिम्मेदारी डिम्फुक के राजीव को दी गई। जबकि स्पोर्ट्स सेक्रेटरी का पद दोरजे अंगरूप और राजेंद्र कुमार दोनों सरखंग निवासी को मिला। प्रेस सचिव की जिम्मेदारी रतन को दी गई, जबकि अशोक कुमार को समन्यवयक बनाया गया।

    वहीं सोशल मीडिया समन्वयक का पद परवीन आनंद और विनीत को सौंपा गया। कोषायध्क्ष की जिम्मेदारी हिमाल चंद और रंजीत को दी गई। सुशांत को कानूनी सलाहकार बनाया गया। अमरचंद को मुख्य सलाहकार का पद सौंपा गया। सुनील ने कहा कि सेक का मुख्य उद्देश्य कोकसर पंचायत में पर्यटन कारोबार को लेकर एकजुट होकर काम करना और पंचायत के युवाओं को ज्यादा से ज्यादा रोजगार के अवसर पैदा करना रहेगा। वहीं कोकसर पंचायत सभी गतिविधियों पर सेक की ही नजर रहेगी। वहीं सरकार और प्रशासन के साथ तालमेल बिठाकर पर्यावरण संतुलन बनाकर कारोबार चलाने पर भी बल देगा। उधर, उन्होंने बताया कि इस क्लब के चेयरमैन पंचायत प्रधान होंगे। उन्होंने सभी पंचायत वासियो को सेक के साथ जुड़कर काम करने को कहा।