Tag: exploited

  • केंद्र की मोदी सरकार ने मनरेगा मज़दूरों का किया शोषण :- राजीव राणा

    केंद्र की मोदी सरकार ने मनरेगा मज़दूरों का किया शोषण :- राजीव राणा

     

    असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ उदित राज की अध्यक्षता मे जंतर मंतर नई दिल्ली मे आयोजित धरना – प्रदर्शन मे असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस हि प्र के चेयरमैन राजीव राणा ने जंतर मंतर पर जनता को सम्बोधित करते हुये कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने मनरेगा मज़दूरों का शोषण किया बजट के नाम पर ठगा है, जिस प्रकार कांग्रेस द्वारा मज़दूरों को 100 दिन कानून बनाया, केंद्रीय बजट के अनुसार सिर्फ 26 दिन की ही मज़दूरी बन रही है, राणा ने कहा की मित्रों की सरकार सिर्फ मित्रों के लिये ही काम कर रही है, देश के मज़दूरों का दर्द इन्हें नहीं दिखाई दे रहा।

    राणा ने कहा कि मोदी सरकार अगर मनरेगा मज़दूरों को 150 दिन रोजगार और मनरेगा बजट मे बढ़ोतरी नहीं करेगी, तब तक ये देश व्यापी आंदोलन असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस की ओर से देश भर मे चलता रहेगा ।और हिमाचल प्रदेश मे भी मोदी सरकार के विरुद्ध धरना -प्रदर्शन किया जायेगा, राणा ने कहा कि निश्चित ही 2024 के चुनाव मे जनता इनको बाहर का रास्ता दिखयेगी।

  • शादी का झांसा देकर चार साल तक किया शोषण, अब महिला मांग रही न्याय

    शादी का झांसा देकर चार साल तक किया शोषण, अब महिला मांग रही न्याय

    कांगड़ा

    शादी का झांसा देकर महिला का चार साल तक शारीरिक शोषण किए जाने का एक मामला कांगड़ा पुलिस के सामने आया है। पुलिस को ई मेल से एक शिकायत पत्र हमीरपुर से प्राप्त हुआ है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। पुलिस को जो पत्र प्राप्त हुए है उसमें एक महिला ने लिखा है कि उसकी शादी को सात वर्ष हो गए हैं। उसकी एक पांच वर्ष की बच्ची भी है। वह पिछले चार वर्षों से वह अपने पति से अलग किराए का कमरा लेकर बंगाणा में रहती है।

    शिकायत करने वाले महिला ने बताया कि उसकी खुंडिया निवासी व्यक्ति से फोन पर बात होती थी और व्यक्ति ने उसे अक्टूबर 2017 में ज्वाला जी बुलाया तथा उससे शादी की बात की और शारीरिक संबंध बनाए। उसके बाद वह लगातार उसे ज्वालामुखी में अपने रिश्तेदार के निजी होटल में बुलाता रहा और खाने पीने की चीज में कुछ मिलाकर देता रहा और लगातार संबंध बनाता रहा। अभी मार्च में फिर व्यक्ति ने उसे शादी की बातचीत करने के लिए ज्वाला जी बुलाया और होटल में ले गया और थोड़ी देर बाद व्यक्ति ने महिला को ठंडा पिलाया। वह बेहोश हो गई और व्यक्ति ने उसके साथ संबंध बनाए। अब 14 जुलाई को व्यक्ति ने उसके साथ शादी करने से मना कर दिया है। महिला ने आरोप लगाया है कि उसने कभी अपनी मर्जी से संबंध नहीं बनाया। महिला ने शिकायत में बताया है कि व घरवालों के डर से इन बातों को छुपाती रही। लेकिन अब उसे न्याय दिलाया जाए। महिला ने व्यक्ति पर पिछले चार सालों से शारीरिक शोषण करने का आरोप जड़ा है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर खुंडिया निवासी व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

    पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामले की पुष्टि पुलिस थाना ज्वालामुखी ने की है। उन्होंने बताया कि व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।