Tag: facebook

  • फेसबुक के जरिये बुना था पेपर लीक का जाल, पांच-पांच लाख में हुआ था सौदा

    फेसबुक के जरिये बुना था पेपर लीक का जाल, पांच-पांच लाख में हुआ था सौदा

    हिमाचल प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती मामले में पेपर लीक का जाल फेसबुक के माध्यम से बुना गया था। इसका खुलासा मुख्य आरोपी ने एसआईटी की पूछताछ में किया है। पानीपत से गिरफ्तार मुख्य आरोपी रौनिक धनकर नालागढ़ के एक अभ्यर्थी का फेसबुक फ्रेंड है। शुरुआत में उसने पांच-पांच लाख रुपये में प्रश्नपत्र रटाने की बात कही थी।

    इस पर नालागढ़ के अभ्यर्थी ने हामी भर दी। मुख्य आरोपी ने व्हाट्सएप से रैंडम कॉल कर अर्की के एक अभ्यर्थी से बात की और उसे भी प्रश्नपत्र होने की बात बताई। शर्त रखी कि यदि 15 से 20 अभ्यर्थी जुड़े तो पांच लाख के बजाय तीन लाख रुपये में पेपर मिल जाएगा।

    इस पर अर्की के नरेश नाम के अभ्यर्थी ने क्षेत्र के अभ्यर्थियों को जोड़ना शुरू किया। इसी आधार पर अर्की और नालागढ़ से अभी तक एक महिला अभ्यर्थी समेत 12 की गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। मुख्य आरोपी का एक और साथी है, जिसके नाम का खुलासा अभी नहीं हो पाया है। मुख्य आरोपी ने कबूला है कि उसने प्रश्न पत्र की एवज में तीन-तीन लाख रुपये लिए थे। गिरफ्तार अभ्यर्थियों ने भी यही बात पुलिस से कही है। उधर, एसपी सोलन वीरेंद्र शर्मा ने बताया कि रिमांड के दौरान मुख्य आरोपी रौनिक धनकर ने कई खुलासे किए हैं।

    नालागढ़ और अर्की से गिरफ्तार 12 अभ्यर्थियों में से 11 अभ्यर्थी पानीपत के मुख्य आरोपी के साथ संपर्क थे। इन्हें पेपर रटाने सहित उन्हें पानीपत पहुंचाने का काम मुख्य आरोपी रौनिक धनकर और इसके एक अन्य साथी ने किया था। अर्की के सरली गांव से गिरफ्तार बाप-बेटे के तार जिला मंडी से जुड़े थे। इन्होंने मंडी के आरोपी के जरिये बिलासपुर में एक दलाल को साढ़े चार लाख प्रश्न पत्र के लिए दिए थे।

     

  • फेसबुक पर हिमाचल की लड़की को दोस्त बनाकर रेप

    फेसबुक पर हिमाचल की लड़की को दोस्त बनाकर रेप

    उपमंडल में एक युवक ने युवती के साथ फेसबुक के माध्यम से दोस्ती कर नजदीकियां बढ़ाने के बाद शादी का झांसा देकर आबरू लूट ली। अब आरोपी युवक शादी करने से मुकर गया है। पीडि़ता ने आरोपी पर अश्लील वीडियो बनाने का आरोप भी लगाया है। पुलिस ने पीडि़ता की शिकायत पर नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को पुलिस रिमांड हेतु सोमवार को अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस युवती का मेडिकल करवाने की औपचारिकताएं निपटा रही है। पीडि़ता ने पुलिस में दर्ज शिकायत में कहा कि वर्ष 2019 में आरोपी युवक ने फेसबुक परे फ्रेंड रिकवेस्ट भेजी। आरोपी की रिकवेस्ट स्वीकार करने के बाद मैसेंजर के माध्यम से चैटिंग करने लगा।

    इसी दौरान नवंबर 2019 में वह उसके क्वार्टर में आ पहुंचा। जहां जबरन उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद आरोपी अकसर मोबाइल से बात करता रहा। पीडि़ता का कहना है कि इसी बीच आरोपी ने चंडीगढ़ में नौकरी लगने की बात कही।

    मगर इस बीच वह अकसर क्वार्टर में आकर शादी करने की बात कहकर शारीरिक संबंध बनाता रहा। आरोपी ने चंडीगढ़ में नौकरी छोड़कर बद्दी में कंपनी ज्वाइन करने के साथ ही उसे भी वहां नौकरी दिलवाने की बात कही। पीडि़ता ने भी आरोपी के साथ बद्दी में नौकरी ज्वाइन कर ली। इस दौरान वह दो महीने तक एक साथ रहे। मगर जब आरोपी से शादी करने की बात की तो वह अपने वादे से मुकर गया। पुलिस ने पीडि़ता की शिकायत पर मामला दर्ज किया है। उधर, डीएसपी सलूणी मंयक चौधरी ने मामले की पुष्टि की है।

  • FB पर लाइव हुआ 19 वर्षीय लड़का और लगा लिया फंदा, मौत

    FB पर लाइव हुआ 19 वर्षीय लड़का और लगा लिया फंदा, मौत

    हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले से एक बड़ी हैरान करने वाली खबर सामने आई है. यहां स्थित उपमंडल जयसिंहपुर के लंबागांव में 19 वर्षीय युवक ने अपने घर के अंदर पंखे से फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। जान गंवाने वाले युवक की पहचान ऋषभ कुमार पुत्र स्वर्गीय सुरिंदर कुमार गांव व डाकघर लंबागांव के रूप में की गई है। बताया गया कि सुसाइड के समय युवक के घर में कोई भी मौजूद नहीं था।

    युवक की मां बद्दी में नौकरी करती है। युवक भी अपनी मां के साथ बद्दी में ही रहता था। पिछले कुछ महीनों से युवक बद्दी से लंबागांव अपने घर चला आया था और घर में अकेला ही रह रहा था। युवक आत्महत्या करने से पहले फेसबुक पर आत्महत्या के संबंध में लाइव था। जब वह फेसबुक पर अपनी आत्महत्या के संबध में लाइव कर रहा था तो उसे उसकी मौसी के लड़के ने देख लिया और मैसेज करके उसे ऐसा न करने को कहा। लेकिन देखते ही देखते उसने आत्महत्या कर ली।