Tag: himacha pradesh

  • रोहड़ू में तीन मंजिला भवन में लगी आग

    रोहड़ू में तीन मंजिला भवन में लगी आग

    रोहडू उपमंडल के चिडग़ांव तहसील के व्यूरी हिंगोरी गांव में रविवार सुबह लकड़ी के बने तीन मंजिला भवन में आग लग गई। अग्निकांड में भवन में रखा सारा समान व बरतन आग की भेंट चढ़ गए। आग की लपटे इतनी भयानक थी कि परिवाल वाले तन पर कपड़ों के अलावा कुछ भी नहीं बचा पाए। प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार आग से प्रभावित मकान सुभाष चौहान (शादरू) पुत्र स्व. जैहर सिंह व्यूरी गांव हिंगोरी है। प्रशासन ने मौके का जायजा लेकर इस आग से दस लाख रुपए के नुकसान का आंकलन लगाया है। मौसम खुलते ही सुबह परिवार वाले कहीं काम से चले गए थे, जिस समय यह हादसा पेश आया उस समय घर पर कोई नहीं था। घर से उठते धूंए को देखकर आसपास के लोग व घर के सदस्य भी आग बुझान के लिए पहुंचे, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। परिवार के मुखिया सुभाष शादरू का कहना है कि उनका सारा सामान जल गया है। उनकी गाड़ी की चाबी व जरूरी डॉक्यूमेंट भी आग की भेंट चढ़ गए है। आग के कारणों का अभी तक कोई भी जानकारी प्राप्त नहीं हो पाई है।

    खबर को सुनते ही प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंची। घर सडक़ से कई किलोमीटर दूर है और जंगल भरे रास्ते में किसी आम आदमी के लिए पहुंचना भी कठिन है, लेकिन एसडीएम रोहडू सन्नी शर्मा स्वयं पीडि़त परिवार का कुशल क्षेम पूछने के लिए करीब चार किलोमीटर पैदल चल कर पहुंचे। एसडीएम रोहडू ने प्रशासन की ओर से पीडि़त परिवार को 15 हजार रुपए की फौरी राहत सहायता राशि भी प्रदान की। एसडीएम रोहडू सन्नी शर्मा ने बताया कि आग से प्रभावित परिवार के संपर्क में प्रशासन रहेगा। परिवार को कोई भी कमी पेश आने नहीं दी जाएगी

  • बहारा यूनिवर्सिटी में सात दिवसीय राज्य स्तरीय एनसीसी ट्रेनिग कैंप का शुभारंभ

    बहारा यूनिवर्सिटी में सात दिवसीय राज्य स्तरीय एनसीसी ट्रेनिग कैंप का शुभारंभ

    राज्य स्तर पर गणतंत्र दिवस परेड में भी शामिल होंगे एनसीसी कैडेट्स।

    शिमला, जनवरी 20

    7एचपी एनसीसी (राष्ट्रीय नैशनल कैडेट कोर) शिमला की ओर से राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस एनसीसी ट्रेनिंग कैम्प का शुक्रवार को कमांडिंग ऑफिसर कर्नल डी. आर. गार्गी के नेतृत्व में संचालित किया गया। सात दिन चलने वाले इस विशेष ट्रेनिंग कैम्प में हिमाचल प्रदेश के सभी जिलों के एनसीसी कैडेट्स भाग ले रहे हैं। सेवन एचपी एनसीसी शिमला के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल डी. आर. गार्गी ने कैम्प का शुभारंभ किया। कमांडिंग ऑफिसर कर्नल डी. आर.गार्गी ने एनसीसी को दुनिया का सबसे अनुशासित युवा संगठन बताया। कर्नल गार्गी ने कहा कि एनसीसी कौडेट्स को जीवन में कठिनाइयों से संघर्ष करना सिखाता है। कर्नल गार्गी ने कहा कि इस ट्रेनिंग कैम्प में लगभग चार सौ के आसपास कैडेट्स भाग ले रहे हैं और कैम्प में अव्वल रहने वाले कैडेट्स को राज्य स्तर पर गणतंत्र दिवस परेड के लिए चयन भी किया जाएगा।

    कैडेट्स को ड्रिल, मानचित्र-अध्ययन, क्षेत्र एवं युद्ध कौशल, हथियार संचालन, पीटी, सामुदायिक सहभागिता, प्रबंधन, कम्युनिकेशन स्किल, नागरिक सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन, बेसिक मिलिट्री ट्रेनिंग आदि विषयों पर 7 एचपी एनसीसी शिमला के आर्मी ट्रेनिंग स्टाफ द्वारा व्यापक प्रशिक्षण दिया जाएगा और सेना व आर्म्ड फोर्सेज में करियर बनाने के लिए भी टिप्स दिए जाएंगे। कर्नल गार्गी ने कहा कि एनसीसी कैम्प कैडेटों के लिए अनुशासन, योग्यता तथा उनके भीतर छिपे कलात्मक गुणों को निखारने का मंच है और साथ ही एनसीसी युवाओं में राष्ट्र-प्रेम, राष्ट्र-भक्ति, समाज सेवा व राष्ट्र-निर्माण का जज़्बा पैदा करती है।

  • किन्नौर: राष्ट्रीय उच्च मार्ग-5 पर चांगो के समीप कार लुढ़की, एक की मौत, दो घायल

    किन्नौर: राष्ट्रीय उच्च मार्ग-5 पर चांगो के समीप कार लुढ़की, एक की मौत, दो घायल

    रवि कान्त नेगी

    हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में राष्ट्रीय उच्च मार्ग-5 पर चांगो के समीप एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई है।  हादसे में वाहन में सवार हांगो निवासी महिला की मौके पर ही मौत गई। वाहन चालक व अन्य महिला घायल है। घायलों को उपचार के लिए चांगो अस्पताल भेजा गया है।  सूचना मिलते ही किन्नौर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची व मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

    बता दें जिले में जगह-जगह भूस्खलन के मामले सामने आ रहे हैं। प्रमुख पर्यटन स्थल सांगला के बटसेरी की गुंसा पहाड़ी पर गुरुवार को एक बार फिर भूस्खलन हुआ था। भूस्खलन के दौरान छितकुल से सांगला की ओर आ रहे भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल (आईटीबीपी) के चार वाहनों में सवार जवान पत्थरों की चपेट में आने से बाल-बाल बच गए थे।

    हालांकि, वाहनों को आंशिक नुकसान हुआ। घटना के वक्त 40 मजदूरों, सांगला पुलिस और होमगार्ड के जवानों ने भी भागकर जान बचाई।  सांगला से तहसीलदार जयचंद धीमान ने सांगला वैली के लोगों से आह्वान किया है कि बटसेरी के नजदीक सड़क पर रात के समय आवाजाही न करें। हाल ही में बटसेरी में भूस्खलन से नौ पर्यटकों की मौत हो गई थी।

  • भारतीय जनता पार्टी आम लोगों के विश्वास का पर्याय है: पठानिआ

    भारतीय जनता पार्टी आम लोगों के विश्वास का पर्याय है: पठानिआ

    वन, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री राकेश पठानिया ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी आम लोगों के विश्वास का पर्याय है और भारतीय जनता पार्टी की केन्द्र एवं राज्य सरकार सदैव लोगों के विश्वास पर खरी उतरी है। राकेश पठानिया आज सोलन जिला के अर्की के दसरेन में एक जनसभा को सम्बोधित कर रहे थे।
    राकेश पठानिया ने कहा कि वर्ष 2014 से लेकर अब तक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सशक्त नेतृत्व में केन्द्र सरकार ने समूचे विश्व में भारत को नई ऊंचाईयां प्रदान की हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कोरोना संकट के समय में भी दूरदर्शी एवं त्वरित निर्णय लेकर देश की तरक्की एवं लोगों के विश्वास को कायम रखा है। भारत आज न केवल देशवासियां अपितु विश्व के कई अन्य देशां को भी कोविड-19 से बचाव के लिए टीके उपलब्ध करवा रहा है।
    वन मंत्री ने कहा कि हिमाचल में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के ऊर्जावान नेतृत्व में राज्य सरकार आमजन के हिम में कार्यरत है। प्रदेश सरकार की हिमाचल गृहिणी सुविधा योजना, हिमकेयर योजना, सहारा योजना जैसी योजनाओं को राष्ट्रीय स्तर पर सराहना मिल रही है। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के समय में न केवल प्रदेशवासियों को समय पर दवा एवं अन्य सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई हैं अपितु हर जिले में निचले स्तर तक ऑक्सीजन की आपूर्ति भी सुनिश्चित की जा रही है।
    उन्होंने कहा कि सिरमौर जिला के पच्छाद और धर्मशाला में आयोजित उपचुनाव को लोगों के विश्वास के दम पर शानदार तरीके से जीतकर भाजपा ने नेतृत्वविहीन और मुद्दाविहीन कांग्रेस को आयना दिखाया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में आयोजित होने वाले उपचुनाव और लोकसभा चुनाव को भाजपा ही जीतेगी।
    राकेश पठानिया ने कहा कि अर्की क्षेत्र के युवा नेता रतन पाल क्षेत्र के विकास के लिए सत्त सक्रिय हैं। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि सभी भाजपा में अपने विश्वास को कायम रखें। उन्होंने कहा कि विकास के लिए धन की कोई कमी नहीं है और अर्की विधानसभा क्षेत्र का समुचित विकास सुनिश्चित बनाया जा रहा है।
    भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं हिमाचल प्रदेश स्टेट कॉआपरेटिव डेवलपमेंट फेडरेशन लिमिटेड के अध्यक्ष रतन सिंह पाल ने कहा कि भाजपा ने अर्की के विकास को नई ऊंचाईयां प्रदान की हैं।

  • हिमाचल में तीन दिन भारी बारिश,येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी

    हिमाचल में तीन दिन भारी बारिश,येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी

    हिमाचल प्रदेश में तीन दिन भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश में 30 जून तक मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने प्रदेश के मैदानी व मध्य पर्वतीय भागों में 26 से 28 जुलाई तक भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। जबकि 25 जुलाई के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। विभाग ने ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, सोलन और सिरमौर जिले के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

    पूर्वानुमान के अनुसार हिमाचल प्रदेश में पिछले 2-3 दिनों के दौरान मानसून की स्थिति कमजोर बनी रही। अब 26 से मानसून के फिर से रफ्तार पकड़ने की उम्मीद है।  उधर, शनिवार को शिमला समेत प्रदेश के अन्य भागों में दिन में मौसम साफ रहा। शिमला में हल्के बादल भी छाए रहे। दोपहर बाद धर्मशाला, नगरोटा सूरिया और जसूर में तेज शुरू हुई। बारिश के बाद तापमान में गिरावट से लोगों ने राहत की सांस ली है। धान और मक्की की फसल के लिए कृषि विभाग के विशेषज्ञों ने यह बारिश लाभदायक बताई है।