Tag: Hrtc buses

  • हिमाचल: वायरल वीडियो- HRTC ड्राइवर को महिला ने मारा थप्पड़, पढ़ें पूरा मामला

    हिमाचल: वायरल वीडियो- HRTC ड्राइवर को महिला ने मारा थप्पड़, पढ़ें पूरा मामला

    शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला से एक महिला द्वारा HRTC बस के ड्राइवर को थप्पड़ ममारने का मामला सामने आया है। इस मामले से जुड़े हुए वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहे हैं। बताया गया कि बस जो कि खड़ेला से शिमला जा रही थी।

    इस दौरान बस सवारी से भारी हुई थी। इस बीच जब गाड़ी जाहू के समीप पहुंची तो एक महिला ने बस को रोकना चाहा। लेकिन बस में जगह ना होने के कारण ड्राइवर ने वाहन को नहीं रोका।

    इसके बाद जब बस जाहु डीम के करीब पहुंची तो वाही महिला किसी कार में आयी और बस को रोक दिया। इसके बाद काफी बहसबाजी करने के बाद महिला ने चालक को थप्पड़ जड़ दिया। इस घटना से जुड़ा जो वीडियो सामने आया है, उसमें महिला खुद कह रही है कि हां मैंने थप्पड़ मारा है।

    इस घटना का वीडियो देखने के बाद लोग महिला द्वारा किए गए इस कुकृत्य की निंदा कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि HRTC के चालक दिन रात हमारे लिए मेहनत करते है पर उनके साथ इस तरह की घटना शर्मनाक है।

  • HRTC बस चोरी मामला : निगम ने ड्राइवर-कंडक्टर को किया सस्पेंड, यह है वजह

    HRTC बस चोरी मामला : निगम ने ड्राइवर-कंडक्टर को किया सस्पेंड, यह है वजह

    ज्वालामुखी से शिमला जाने के लिए लिफ्ट न मिलने पर ट्रक चालक द्वारा एचआरटीसी बस लेकर फरार होने के मामले में बस के ड्राइवर-कंडक्टर पर गाज गिरी है। निगम द्वारा बस को लावारिस छोड़ने पर ड्राइवर-कंडक्टर को सस्पेंड कर दिया गया है।

     

    बता दे कि घटना रविवार देर रात करीब एक से डेढ़ बजे के बीच हुई थी। जब शोघी के एक व्यक्ति को ज्वालामुखी से शिमला आने के लिए लिफ्ट नहीं मिली तो वह एचआरटीसी की बस लेकर ही फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी को दाड़लाघाट से गिरफ्तार कर लिया था। यह बस ज्वालामुखी से चंडीगढ़ रुट पर जाती थी। बस रविवार को भी चंडीगढ़ से ज्वालामुखी पहुंची थी।

    बस को ड्राइवर व कंडक्टर ने बस अड्डा ज्वालामुखी में पार्क किया और कहीं चले गए। लेकिन रविवार रात को ही बस गायब हो गई। ज्वालामुखी के आरएम ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि फिलहाल लापरवाही के लिए बस के ड्राइवर और कंडक्टर को सस्पेंड कर दिया गया है।

  • Hrtc बस पलटी, एक महिला की मौत, बाकी यात्री जख़्मी

    Hrtc बस पलटी, एक महिला की मौत, बाकी यात्री जख़्मी

    हिमाचल के सबसे बड़े जिला कांगड़ा में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया है। सन्दू बरग्राह गांव के समीप हिमाचल परिवहन निगम (HRTC) की बस पलट गई। निगम की बस सन्दू से पालमपुर जा रही थी। इसमें 10 से 15 यात्री सवार थे। बताया जा रहा है कि हादसे में एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। बस सवार लोग काफी घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए टांडा अस्पताल भेज दिया गया है।

    अनियंत्रित होकर पलटी बस शुरुआती जांच मुताबिक पुलिस थाना भवारना के तहत सोमवार सुबह साढ़े सात बजे हिमाचल पथ परिवहन निगम के पालमपुर डिपो की बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में सदवां निवासी एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई है, जबकि चालक व परिचालक समेत 10 लोगों को चोटें आई हैं, जिन्हें टांडा में भर्ती किया गया है।

    बस सुबह साढ़े सात बजे गंतव्य के लिए रवाना हुई थी। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

  • कोरोना केस बढ़ने के बाद पड़ोसी राज्यों से बसों में लोगों को लाने पर लगाई रोक

    कोरोना केस बढ़ने के बाद पड़ोसी राज्यों से बसों में लोगों को लाने पर लगाई रोक

    हिमाचल में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने के बाद सरकार ने पड़ोसी राज्यों से परिवहन निगम की बसों में लोगों को लाने पर रोक लगा दी है। बीते तीन दिनों में कोरोना पॉजिटिव के मामले बढ़ने और एक की मौत के बाद यह फैसला लिया है। प्रदेश में जब तक स्थिति सामान्य नहीं हो जाती, तब तक बाहरी राज्यों में फंसे लोगों को हिमाचल लाने के लिए के लिए बसें नहीं जाएंगी।

     

    परिवहन निगम ने कोटा और चंडीगढ़ से लोगों को हिमाचल लाने के लिए दर्जनों बसें भेजीं। इनमें हजारों लोगों को घर पहुंचाया गया। अब कोरोना फिर से हिमाचल में पांव पसारने लग गया है। बीते दो दिन पहले सरकार ने बाहरी राज्यों से लोगों को लाने के नए दिशा निर्देश जारी कर दिए थे। इसमें बाहरी राज्यों से आने वाले लोगों को बस में पिछले दरवाजे से ही चढ़ने और उतरने का प्लान बनाया।

    बस का अगला दरवाजा लॉक रखने, बसों में सीट क्षमता के अनुसार 50 प्रतिशत लोग ही बिठाने के निर्देश हैं। परिचालक को बस की पहली सीट पर बैठने और चालक की सीट को पीछे और आगे वाले दरवाजे से रस्सियां लगाने को कहा है, ताकि चालक के आसपास की सीटों पर कोई व्यक्ति न बैठे, लेकिन अब कोरोना मामले बढ़ने पर सरकार ने बसें भेजने पर हिलहाल रोक लगाई है। परिवहन मंत्री गोविंद ठाकुर ने बताया कि जब तक प्रदेश में कोरोना को लेकर स्थिति सामान्य नहीं हो जाती, तब तक पड़ोसी राज्यों में फंसे लोगों को लाने के लिए परिवहन निगम की बसें नहीं भेजी जाएंगी।