Tag: ITI

  • Campus Interview for 120 ITI Apprentice Posts

    Campus Interview for 120 ITI Apprentice Posts

     

    District Employment Officer Shimla, Praveen Nagaraik, informed that the District Employment Office, Shimla is organizing a campus interview for 120 ITI Apprentice posts for Mahindra & Mahindra Limited, Swaraj Division, Plant-1, Phase-4, Mohali (Punjab) on 20 January 2026 at the District Employment Office, Shimla.

    Eligible candidates must have an ITI qualification in Painter, Fitter, Tractor Mechanic, Motor Mechanic, Turner/Mechanist, or Diesel Mechanic, or a Diploma in Mechanical or Electrical Engineering. Applicants must be below 35 years of age. Both male and female candidates can apply.

    Interested candidates should report to the District Employment Office, Shimla, on 20 January 2026 at 11:00 AM, along with all required documents and a resume.

    He also stated that online registration with the Employment Office is mandatory. Candidates who are not registered can register online from home by visiting eemis.hp.nic.in.

    For more information, candidates may contact 74091-76699 or 97797-77751.

  • कुल्लू के निरमंड तथा आनी उपमंडल के सभी शिक्षण संस्थान बंद

    कुल्लू के निरमंड तथा आनी उपमंडल के सभी शिक्षण संस्थान बंद

    लगातार भारी बारिश, मौसम विभाग के अलर्ट तथा विद्यार्थियों की सुरक्षा को देखते हुए कल दिनांक 2 सितंबर 2025 को निरमंड उपमंडल तथा आनी उपमंडल के सभी सरकारी तथा प्राइवेट शिक्षण संस्थान (कॉलेज, स्कूल, ITI, आंगनवाड़ी इत्यादि) बंद रहेंगे।।

  • ITI के समीप दो युवतियों में खूनी संघर्ष, ब्लेड से गर्दन पर हमला

    ITI के समीप दो युवतियों में खूनी संघर्ष, ब्लेड से गर्दन पर हमला

    जिला के आईटीआई के समीप दो युवतियों के बीच कहासुनी इस कदर बढ़ गई की देखते ही देखते यह खूनी संघर्ष में तब्दील हो गई। इस पुरे घटनाक्रम में एक युवती ने अपनी ही सहयोगी पर ब्लेड से हमला कर दिया। युवती को स्थानीय लोगों की मदद से क्षेत्रीय अस्पताल ले जाया गया। जहां पर उसका उपचार चल रहा है।

    बताया जा रहा है कि युवती की गर्दन पर ब्लेड से बार किया है, जिस वजह से उसको टाँके लगाए गए है। दोनों युवतियां एक ही स्कूल मे पढ़ाई करती है। एक लड़की मूल रूप से किनौर की तो दूसरी नेपाली मूल की बताई जा रही है। पहले भी इन दोनों में किसी बात को लेकर लड़ाई हो चुकी है। लेकिन रविवार को नेपाली मूल की लड़की द्वारा दूसरी लड़की की गर्दन पर ब्लेड से हमला कर दिया। फ़िलहाल युवती की हालत खतरें से बाहर बताई जा रही है।

     

  • आई.टी.आई में व्यवहारिक एवं रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रम आरम्भ करने पर बल- डाॅ. मारकण्डा

    आई.टी.आई में व्यवहारिक एवं रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रम आरम्भ करने पर बल- डाॅ. मारकण्डा

    सायरी में आई.टी.आई भवन एक वर्ष में होगा तैयार
    तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण, जनजातीय विकास, सूचना प्रौद्योगिकी तथा जन शिकायत निवारण मंत्री डाॅ. रामलाल मारकण्डा ने कहा कि प्रदेश सरकार औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में ऐसे पाठ्यक्रम आरम्भ कर रही है जो व्यवहारिक एवं रोजगारोन्मुखी हों। डाॅ. मारकण्डा आज सोलन जिला के कण्डाघाट विकास खण्ड के सायरी में औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सायरी का निरीक्षण करने के उपरान्त औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के अध्यापकों एवं अन्य से विचार-विमर्श कर रहे थे।

    डाॅ. मारकण्डा ने कहा कि सायरी में एक वर्ष में औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान का नया भवन तैयार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यहां प्री-फैबरीकेटिड संरचना निर्मित की जाएगी। उन्होंने यहां अगले वर्ष से दो और टेªड आरम्भ करने का आश्वासन भी दिया। वर्तमान में आई.टी.आई सायरी में इलैक्ट्रीशियन और फैशन डिजाईनिंग के पाठ्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

    उन्होंने आई.टी.आई सायरी के लिए चयनित 09 बीघा भूमि का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि आई.टी.आई भवन सायरी के निर्माण के लिए 1.23 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए हैं तथा आवश्यकतानुसार अतिरिक्त धनराशि भी उपलब्ध करवाई जाएगी।

    तकनीकी शिक्षा मन्त्री ने कहा कि युवाओं को ऐसी व्यवहारिक जानकारी प्रदान की जानी आवश्यक है जो उन्हें वर्तमान की आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार करे। इसके लिए उद्योग जगत की मांग के अनुरूप तथा आधुनिक टेªड आरम्भ करने पर विशेष बल दिया जा रहा है।

    डाॅ. मारकण्डा ने कहा कि केन्द्र एवं प्रदेश सरकार युवा पीढ़ी को आत्मनिर्भर बनाने के लिए योजनाबद्ध कार्य कर रही है। स्टार्टअप इण्डिया योजना तथा मुख्यमन्त्री स्वावलम्बन योजना के तहत युवाओं को अपना स्वरोजगार आरम्भ करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमन्त्री स्वावलम्बन योजना के तहत प्रदेश में अभी तक 936 इकाईयां स्थापित की गई हैं और 47.78 करोड़ रुपए उपदान के रूप में प्रदान किए गए हैं।

    उपमण्डलाधिकारी कण्डाघाट डाॅ. संजीव धीमान, लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियन्ता अजय कपूर, ग्राम पंचायत सायरी की प्रधान अंजू राठौर, पूर्व प्रधान सुन्दर सिंह जसवाल, आई.टी.आई सायरी के प्रधानाचार्य जोगेन्द्र शर्मा, भाजपा मण्डल उपाध्यक्ष मदन कौशल सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं स्थानीय निवासी उपस्थित थे।