टैगोर इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल शामती में आज गुरुदेव रविंद्र नाथ टैगोर जयंती के अवसर पर कविता प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में टैगोर स्कूल के कक्षा 1 से लेकर कक्षा आठ तक के सभी विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और गुरुदेव रविंद्र नाथ टैगोर द्वारा रचित कविताओं का पाठन किया। इस प्रतियोगिता में कक्षा एक की उर्वशी प्रथम, कृतिका राणा, द्वितीय रोनक व लक्ष्य ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा दो की गुंजन प्रथम व खुशी द्वितीय स्थान पर रही। कक्षा 3 के मोहित प्रथम ,नक्ष द्वितीय ,काव्यान तृतीय स्थान पर रहे। कक्षा 4 की सयुंकती नेगी व सोनाक्षी पुंडीर प्रथम, निवांशी द्वितीय व सौम्या ने तृतीय स्थान हासिल किया। कक्षा 5 के योगेंद्र पुंडीर प्रथम व अंशु द्वितीय स्थान पर रहे वहीं कक्षा 6 की रिया प्रथम, ओम प्रभा द्वितीय व हर्षित तृतीय स्थान पर रहे। कक्षा सात की प्रिया भागनाल प्रथम ,गरिमा द्वितीय व सुरजन तृतीय स्थान पर रहे। स्कूल की प्रधानाचार्य ललिता पवार ने गुरुदेव रविंद्र नाथ टैगोर के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शिक्षा का उद्देश्य बच्चों का संपूर्ण विकास होना चाहिए। इस अवसर पर टैगोर स्कूल की सभी अध्यापिका सारिका, रितु, भारती, हेमलता ,रीमा ,शीला, मौजूद थी व रेडियो हमारा 90.4 एफएम के अनिल भी मौजूद रहे।
Tag: Jayanti

धार करेवड़ी में मनाई गई संत गुरू रविदास जंयती
16 फरवरी, शिमला
मशोबरा ब्लाॅक की कोटी पंचायत के गांव रवाल्ठी के धार करेवड़ी मे संत गंुरू रविदास की जंयती बड़े हर्षोल्लास के रूप में मनाई गई । इस कार्यक्रम का आयोजन जिला भाजपा के अनुसूचित जाति मोर्चा के सौजन्य से किया गया ।

इस मौके पर एसी मोर्चा के लोगों ने धार करेवड़ी के रास्तों व गलियों की सफाई करके स्वच्छता का संदेश दिया । कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला भाजपा एससी मोर्चा के अध्यक्ष सत्य प्रकाश मानक ने की ।
उन्होने लोगों को संत गुरू रविदास के प्रकटोत्सव दिवस पर अपनी शुभकामनाऐं देते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति की उच्च संत परंपराओं में गुरू रविदास एक सर्वश्रेष्ठ एवं महान संत थे जिनकी शिक्षाऐं एवं उपदेश वर्तमान परिप्रेक्ष्य में भी प्रासंगिक हैं । उन्होने कहा कि संत गुरू रविदास एक महान संत, कवि, दार्शनिक, और समाज सुधारक थे जिन्होने समाज में फैली छुआछूत जैसी विभिन्न समाजिक कुरितियों के उन्मूलन करने और लोगों को आध्यत्मवाद से जोड़कर प्यार, सदभावना का संदेश दिया था । कसुंपटी भाजपा एससी मोर्चा के अध्यक्ष राजाराम ने भी संत गुरू रविदास जंयती की जीवनी पर अपने विचार रखे ।
इस मौके पर प्रदेश एससी मोर्चा के महामंत्री देशराज , उपाध्यक्ष गौरव, जिला महिला मोर्चा की अध्यक्षा रीमा कश्यप, गीता कश्यप, बंसी लाल कश्यप और संजीव कुमार सहित मोर्चा के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
हिमाचल में संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती पर्व के रूप मे मनाई जाएगी
सुंदरनगर, 02 फरवरी
अनुसूचित जाति मोर्चा संत शिरोमणि गुरु रविदास प्रकटोत्सव को पूरे प्रदेश में एक उत्सव की तरह मनाया जाएगा। यह जानकारी बुधवार को अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश के अध्यक्ष नितेन कुमार ने दी।

उन्होंने कहा कि 16 फरवरी को गुरु रविदास की जयंती से पहले 12 फरवरी से पूरे प्रदेश के सभी संगठनात्मक 17 जिलों और 74 मंडलों में एक साथ कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अनुसूचित जाति मोर्चा इस दौरान सभी जगहों पर स्वच्छता अभियान चलाने के साथ ही गुरु रविदास से जुड़ी अध्यात्मिक बातों और उनकी शिक्षा को जन-जन तक पहुंचाएगा।
16 फरवरी को गुरु रविदास जी के सभी मंदिरों के पुजारियों को मोर्चा द्वारा सम्मानित भी किया जाएगा। गुरु रविदास जी के जन्म दिवस के मौके पर अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा प्रदेश में इस तरह का यह आज तक का पहला कार्यक्रम होगा। मोर्चा द्वारा इसके लिए पूरे प्रदेश में जिला व मंडल स्तर के अधिकारियों को इस कार्यक्रम को आयोजित करने का खाका तैयार कर सौंप दिया है। पदाधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि इस कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन के लिए लोगों की भागीदारी भी सुनिश्चित की जाए।
सोशल मीडिया पर सांझी होंगी गुरु रविदास से जुड़ी बातें…
प्रदेश मोर्चा द्वारा रविदास से जुड़ी बातों और विचारों को सोशल मीडिया पर भी साझा किया जाएगा। मोर्चा द्वारा इसके लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। सोशल मीडिया पर चलने वाले इस अभियान के लिए मोर्चा द्वारा एक विशेष टीम का भी गठन किया गया है। यह टीम प्रत्येक दिवस के हिसाब से गुरु रविदास से जुड़ी बातों को सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों तक पहुंचाने का कार्य करेगी।प्रदेश अनुसूचित जाति मोर्चा ने इस बार गुरु रविदास जयंती को प्रदेश स्तर पर मनाने का निर्णय लिया है। सभी जगहों पर स्वच्छता अभियान और अन्य कार्यक्रम आयोजित होंगे और रविदास मंदिरों के पुजारियों को भी सम्मानित किया जाएगा।



