Tag: Kishan Kapoor

  • राष्ट्रपति का अभिभाषण  आत्मनिर्भर भारत के संकल्प की पुष्टि- किशन कपूर

    राष्ट्रपति का अभिभाषण आत्मनिर्भर भारत के संकल्प की पुष्टि- किशन कपूर

    कांगड़ा से लोकसभा सदस्य किशन कपूर ने आज प्रारम्भ संसद सत्र में प्रस्तुत राष्ट्रपति के अभिभाषण को मोदी सरकार के आत्मनिर्भर भारत के  निर्माण के संकल्प  की पुष्टि कहा है। राष्ट्रपति द्वारा प्रस्तुत अभिभाषण पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए सांसद किशन  कपूर ने कहा कि गत वर्ष कोविड जैसी वैश्विक महामारी  के बावजूद  जिस तरह से देश को इस  चुनौती का मुकाबला करने योग्य वर्तमान सरकार ने बनाया वह  निसंदेह प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व का ही  परिणाम है।
    उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति के अभिभाषण में गांवों के बहुआयामी विकास के संकल्प को दोहराया गया है जो यह संकेत देता है कि वर्तमान सरकार का गांवों के विकास के लिए तैयार रोड मैप  निकट भविष्य में  सकारात्मक परिणाम देने प्रारम्भ कर देगा।
    उन्होंने कहा कि अभिभाषण में सीमांत और छोटे किसानों का उल्लेख इस आशय का संकेत है कि भारत सरकार  देश के सीमांत और  छोटे किसानों के समग्र विकास के लिए सदैव तत्पर है।