Tag: luck

  • एमटीडब्लयु के 102 पदों के लिए 789 युवा आजमा रहे अपना भाग्य

    एमटीडब्लयु के 102 पदों के लिए 789 युवा आजमा रहे अपना भाग्य

    दो दिनों में 50 प्राथमिक स्कलों की कांउसलिंग हुई संपन

    राजगढ़ 16 जून

    अंशकालिक मल्टी टास्क वर्कर की कांउंसलिंग के दूसरे दिन राजगढ़ ब्लाॅक के 25 प्राथमिक स्कूलों के लिए युवाओं द्वारा अपने दस्तावेजों का सत्यापन करवाया गया । बता दें कि राजगढ़ ब्लाॅक के 102 प्राथमिक व माध्यमिक स्कूलों के लिए अंशकालिक मल्टी टास्क वर्करज के पद के लिए बुधवार को एसडीएम कार्यालय राजगढ़ में इन दिनों कांउसलिंग चल रही है । जिसमें 102 मल्टी टास्क वर्करज के पद के लिए 789 युवाओं ने अपने आवेदन दिए गए हैं ।

    एसडीएम राजगढ़ यादविंद्र पाॅल ने बताया कि 15 से 18 जून तक अंशकालिक मल्टी टास्ट वर्करज के प्रमाण पत्रों का सत्यापन किया जाएगा । जिसमें 15 व 16 जून को क्रमशः 25 -25 और 17 व 18 जून को क्रमशः 26-26 स्कूल के एमटीडब्लयु पद के लिए कांउसलिंग की जाएगी । बताया अंक के आधार पर एमटी डब्लयु की नियुक्ति की जाएगी ।

    उन्होने बताया कि प्रथम दिन यानि 15 व 16 जून को 50 प्राथमिक पाठशालाओं के आवेदनकर्ताओं के दस्तावेजों का सत्यापन किया जा चुका है जिसमें प्राथमिक स्कूल धर्मपुर, ज्ञानकोट, पाब, भड़ोली, धमांदर, बगड़ पनोटी, देवठी मंझगांव, कारटू , क्वाल बांदली, धाली, डिब्बर, शरेवत, कल्योपाब, लेऊ कूफर, कोटला बांगी, पभेच, धार, जदोल टपरोली, पैण कूफर, गलोग, उलख कतोगा, सनौरा, धनेश्वर, रोहड़ी, द्राबला राजकीय प्राथमिक पाठशाला कूफर पाल, सठार, राणाघाट, धाईला देवठी, चंबीधार, शिलांजी, धंदड़ेल, शरगांव, नेई नेटी, ढाया पिलती, दूधम मतियाना, धमून, पलाशला, हियूण शलामू, पबियाना, कोटली सधोड़ी, कडीयूत, दून देरिया, थैना बसोतरी, फागू, कोटी मावगा, रूग बखोटा, स्वाणा, बथाऊधार और जोला फग्गू स्कूल के आवेदनकर्ताओं के दस्तावेजों का सत्यापन कर दिया गया है ।

    इसी प्रकार कि 17 जून को छोगटागी, झांगण, कुडिया चलग, थनोगा, थानाधार, भूईरा, गडोल पीड़ग, छान बशेच, आंजी पजेरली, तालधार, भाट का सयाणा, रिहाना कठोल, धरोटी, माडियाघाट, मढेरा, कन्हेच, बडगला, भनोग, ठौड़ निवाड़, रेहड़ी गुसान, कोट ढांगर, कोटला मांगन, भलग, लाना मोही, खैरी और पाब और 18 जून को राजकीय माध्यमिक पाठशाला धमांदर, ज्ञानकोट, कार्टू, लेऊ कूफर, कल्योपाब, ठंडीधार, उलख कतोगा, धनेश्वर, द्राबला,, कूफर पाल, नेरटी भगोट, मानवा खनीवड़, पालू, शिलांजी , जघेड़, राणाघाट, सेर जगास, धमून, नेहरबाग, कूफ्फरधार, रूग बखोटा, बथाऊधार, कुडिया चलग, थनोगा और भलग मिडल स्कूल में मल्टी टास्क वर्करज के पदो ंके लिए दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा ।

    कांउसलिंग समिति में एसडीएम के अतिरिक्त खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी राजकुमारी , बीआरसीसी राजगढ़ प्रेम चंद चैहान और संबधित स्कूलों के एसएमसी प्रधान मौजूद रहे ।

  • बुधवार के दिन ये उपाय करने से पलट सकती है किस्मत

    बुधवार के दिन ये उपाय करने से पलट सकती है किस्मत

    शास्त्रों में सप्ताह का हर दिन किसी न किसी देवी या देवता को समर्पित है. बुधवार के स्वामी बुद्धिप्रदाता श्रीगणेश भगवान माने जाते हैं. इस दिन गणपति की पूजा करने से बौद्धिक क्षमता प्रबल होती है. व्यापार में मुनाफा होता है और व्यक्ति अपने क्षेत्र में तरक्की करता है. किसी की कुंडली में अगर बुध ग्रह नीच या अशुभ स्थिति में हो तो बुधवार के दिन कुछ उपाय करने से बुध की स्थिति मजबूत और शुभ होने लगती है. इससे व्यक्ति का सोया हुआ भाग्य भी उसका साथ देने लगता है और उसे थोड़ी मेहनत करने से भी तरक्की मिल जाती है. ऐसे लोगों का घर धन-धान्य से भर जाता है और उन्हें जीवन में कभी पैसों की चिंता नहीं सताती. यहां जानिए बुधवार के कुछ खास उपायों के बारे में.

    1. बुधवार के दिन भगवान गणेश का अथर्वशीर्ष का पाठ करें. उन्हें मोदक या लड्डुओं का भोग लगाएं. इसके बाद मां लक्ष्मी का विधि विधान से पूजन करें. उन्हें गुलाब की माला चढ़ाएं और खीर का भोग लगाएं. इसके बाद दोनों से घर पर कृपा करने की प्रार्थना करें. हर बुधवार ऐसा करने से कुछ ही दिनों में बुध की स्थिति में सुधार आने लगेगा.

    यदि कर्ज चढ़ा है और आप उसे उतार नहीं पा रहे हैं तो बुधवार के दिन सवा पाव साबुत मूंग लाकर उबालें. इसके बाद उसमें घी और चीनी मिलाकर एक गाय को खिलाएं. ऐसा लगातार 5 या 7 बुधवार तक करें.

    3. बुधवार के दिन भगवान गणेश को 21 या 42 जावित्री अर्पित करें. इससे परिवार में जल्द ही आर्थिक संकट दूर होने लगेगा.

    4. किसी मंदिर में जाकर भगवान गणेश को दूर्वा और लड्डू चढ़ाएं और माता लक्ष्मी को कमल का फूल चढ़ाएं. ऐसा लगातार 11 या 21 बुधवार तक करें.

    5. बुधवार के दिन किसी किन्नर को कुछ धन दान करें और उनसे कुछ पैसे आशीर्वाद के रूप में ले लें. इन पैसों को पूजा वाले स्थान पर रखकर धूप-दीप दिखाएं. इसके बाद एक हरे कपड़े में लपेटकर इसे उस स्थान पर रख दें, जहां धन रखा जाता है. कुछ ही दिनों में आपको घर में बरकत दिखने लगेगी.

    6. बुधवार के दिन सूरज उगने से पहले 5 मुट्ठी मूंग लेकर अपने उपर से सात बार वारें. इसके बाद भगवान से अपनी मनोकामना कहें और इसे बहते हुए जल में प्रवाहित कर दें. इससे आर्थिक हालात कुछ ही दिनों में सुधरने लगेंगे.