मंडी:
हिमाचल के मंडी में एनएच 003 पत्थर गिरने से सड़क मार्ग बंद होगया है। बता दे मंडी के बनोग के पास धर्मपुर से कोटली की तरफ पत्थर गिरने से सड़क मार्ग बंद ।



मंडी
हिमाचल प्रदेश के रिवालसर क्षेत्र की 20 वर्षीय पूनम (परिवर्तित नाम) लव जिहाद का शिकार हुई है। पूनम की मानें तो उसे जम्मू-कश्मीर के पूंछ के रहने वाले अयाज ने लव जिहाद का शिकार बनाया है।
जम्मू व कश्मीर से जान बचाकर लौटी युवती बुधवार को परिवार सहित एसपी मंडी से मिली। आपबीती सुनाने के साथ ठोस कार्रवाई की मांग उठाई। पीड़िता ने बताया कि अयाज रिवालसर में उसके पिता के साथ काम करता था, खुद का नाम सोनू बताया था। उसका घर पर आना-जाना था।

मंडी
चार मील से लेकर 9 मील तक इस सड़क पर मुरम्मत तथा मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा, अतः आज दिनांक 9 सितंबर 2023 को प्रात: 11:00 बजे से लेकर दोपहर 12:15 बजे तक यह सड़क यातायात के लिए बंद रहेगी। मंडी की तरफ 4 मिल में तथा पंडोह की तरफ आर्मी ट्रांजिट कैंप के पास से ट्रैफिक बंद किया जाएगा।
कुल्लू मंडी वाया कटोला छोटे वाहनों के लिए खुला है। पंडोह से चैल चौक भी छोटे वाहनों के लिए खुला रहेगा ।
मंडी के थुनाग में कुदरत का कहर जारी, जमोहट गांव में लोगों के घरों में घुसा मलबा देखिए तस्वीरे


मंडी। एचआरटीसी बस स्टैंड मंडी में बल्ह के 25 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। पुलिस थाना मंडी ने मौके पर जाकर शव को कब्जे में ले लिया है और मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
एएसपी मंडी मनमोहन सिंह ने बताया कि पुलिस को सुबह 8 बजे के करीब पुलिस थाना सदर में सूचना मिली कि एक युवक मंडी बस स्टैंड की नाली में बेसुध अवस्था में पड़ा है, जिसके बाद मंडी पुलिस की टीम घटनास्थल के लिए रवाना हुई और युवक को जोनल अस्पताल मंडी ले जाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मनमोहन सिंह ने बताया कि इस संदर्भ में पुलिस गहनता से छानबीन कर रही हैं। उन्होंने बताया कि मृतक की किन परिस्थितियों में मौत हुई हैं, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा। बताया जा रहा है कि युवक मनाली से मंडी पहुंचा था।हालांकि इस संदर्भ में भी पुलिस छानबीन कर रही हैं।

मंडी
मंडी जिला के द्रंग विधानसभा क्षेत्र की टकोली पंचायत के लोगों को अपनी ही पंचायत में आने-जाने के लिए टोल टैक्स अदा करना पड़ेगा। जिसके विरोध में पंचायतवासी पिछले 70 दिनों से धरने पर बैठे हुए हैं। कीरतपुऱ-मनाली फारेलेन के किनारे स्थित टकोली पंचायत के बीचों बीच एनएचएआई ने यह कहकर टोल प्लाजा बना दिया कि पंचायत को में टोल मुक्त रखा जाएगा। लेकिन अब एनएचआई पंचायत को टोल मुक्त करने में आनाकानी कर रहा है।
विरोध स्वरूप अब पंचायत वासियों ने टोल प्लाजा के बाहर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। धरना प्रदर्शन को 70 दिन बीत चुके हैं। लेकिन एनएचआई पंचायत वासियों की सुनने को तैयार नहीं है। मीडिया से रूबरू होते हुए युवा संघ टकोली के अध्यक्ष प्रेम चंद ने बताया कि ग्राम पंचायत टकोली के निवासी काफी समय से अपनी पंचायत को टोल फ्री को लेकर हृ॥्रढ्ढ और प्रशासन को ज्ञापन सौंप रहे है। मगर इस पर कोई सुनवाई नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि टोल मुक्त करवाने के लिए स्थानीय पंचायत के लोग दिन रात टोल प्लाजा के सामाने धरने पर बैठे है।
उन्होंने कहा कि प्रशासन तथा एनएचएआई के अधिकारी गांव की इस समस्या का समाधान करने के लिए धरना स्थल पर अभी तक नहीं पहुंचे हैं, जिससे समस्त गांववासियों में जिला प्रशासन और एनएचएआई के विरूद्ध काफी रोष है। उन्होंने कहा कि एनएचएआई के द्वारा स्थापित टोल प्लाजा पंचायत के मध्य भाग में स्थापित किया गया है। जिससे पंचायत दो भागों में बार्डर की तरह बंट गई है। उन्होंने कहा कि अपने ही गांव के एक भाग से दुसरे भाग में जाने के लिए टोल पर कीमत चुकानी पड़ेगी। ग्रामवासियों के घर टोल प्लाजा के एक तरफ है और जमीन दुसरी दिशा में है। इसके अलावा टकोली पंचायत के एक भाग में हॉस्पिटल, विद्युत विभाग का कार्यालय, स्कूल, पटवार भवन व बैंक है। वहीं दुसरे भाग की तरफ एस.डी.एम. कार्यालय, तहसीलदार कार्यालय, कॉलेज, सब्जी मंडी हैं। पंचायत का अधिकतर क्षेत्र कृषि पर निर्भर है और कृषि ही आय का मुख्य स्रोत है।
यदि गांव के किसानों पर टोल का बोझ पड़ेगा, तो पंचायत के लोग इस बोझ को उठाने में असमर्थ हैं। युवा संघ टकोली के अध्यक्ष प्रेम चंद का कहना है कि युवा संघ टकोली का एक प्रतिनिधि मंडल जिला उपायुक्त अरिंदम चौधरी से मिला और उनकी पंचायत को एनएचएआई से टोल मुक्त करवाने के लिए ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि उपायुक्त ने स्थानीय पंचायत वासियों की समस्या के समाधान का उन्हें आश्वासन दिया है। वहीं पर स्थनीय पंचायत प्रधान सुंदर ठाकुर, पूर्व उप प्रधान नारायण ठाकुर, वार्ड पंच रामचंद्र, पंचायत वासियों श्यम लाल, बसंत लाल,दीनानाथ शर्मा और आशीष ठाकुर आदि का कहना है कि जब तक उनकी पंचायत को टोल मुक्त नहीं किया जाता है तो उनका विरोध जारी रहेगा।

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला के तहत आती सरकाघाट नगर परिषद की रोपा कालोनी से संबंध रखने वाली चिराग ठाकुर ने कैलिफोर्निया में नाम कमाया है। चिराग ठाकुर की प्रारंभिक शिक्षा सरकाघाट के निजी स्कूल में हुई, जहां वह अपनी कक्षा में प्रथम स्थान पर रही। जमा-2 की परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद उन्होंने इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की और उसके बाद वह एमबीए करने के लिए कैलिफोर्निया गईं और वहां के विश्वविद्यालय से यूनिवर्सिटी में प्रथम स्थान लेकर स्वर्ण पदक जीता है

मंडी
जोगिंदरनगर ।उपमंडल जोगिंदरनगर के मोहनघाटी में शनिवार सुबह बहुत दर्दनाक हादसा पेश आया जिसमें 8 साल के लड़के की परिवहन निगम की बस के नीचे आने से दुखद मृत्यु हो गई। जानकारी के अनुसार 8 वर्षीय अमित निवासी मोहनघाटी अपने पिता लेखराज के साथ सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर से सामान लेने आया था। इसी दौरान बैजनाथ से जोगिंदर नगर की ओर आ रही परिवहन निगम की बस के आगे अमित,सड़क के दूसरी ओर घर जाने के लिए भागा जिससे अचानक बस के नीचे आने से मौके में ही अमित की मृत्यु हो गई।
लोगों द्वारा अमित को सिविल अस्पताल बैजनाथ ले जाया गया लेकिन तब तक उसकी मृत्यु हो चुकी थी। पुलिस चौकी चौंतडा़ के प्रभारी यशपाल सिंह पठानिया ने बताया कि चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है और शव को पोस्टमार्टम करने के उपरांत परिवार को सौंप दिया गया है। पुलिस ने बस को अपने कब्जे में ले लिया है।

जोगिंदर नगर के ढेलू के समीप सैंथल-चौंतड़ा संपर्क मार्ग पर पैदल जा रही 2 बच्चियां कार की चपेट में आ गईं। हादसे के दौरान एक ने दम तोड़ दिया जबकि दूसरी को टांडा मेडिकल काॅलेज रैफर किया गया है। मृतक बच्ची की पहचान 8 वर्षीय शामिली के रूप में जबकि घायल की पहचान 6 वर्षीय वंशिका (6) के रूप में की गई है।
हादसे के बाद कार चालक ने ही दोनों बच्चियों को सिविल अस्पताल पहुंचाया था। पुलिस के अनुसार कार जोगिंद्रनगर से सैंथल की ओर जा रही थी। पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर लिया गया है। सिविल अस्पताल के एसएमओ डाॅ. रोशन लाल कौंडल ने बताया कि एक बच्ची के सिर पर गहरी चोट लगने के कारण अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई थी। थाना प्रभारी प्रीतम जरियाल ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।