Tag: Mediahouse

  • 26 फरवरी को विद्युत आपूर्ति बाधित

    26 फरवरी को विद्युत आपूर्ति बाधित

    सोलान,25फरवरी

    हिमाचल प्रदेश विद्युत बोर्ड से प्राप्त जानकारी के अनुसार 26 फरवरी, 2022 को सोलन-शिमला राष्ट्रीय राजमार्ग के फोरलेन कार्य तथा आवश्यक रख-रखाव के दृष्टिगत विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी आज यहां प्रदेश विद्युत बोर्ड के वरिष्ठ अधिशाषी अभियन्ता विकास गुप्ता ने दी।

    उन्होंने कहा कि इसके दृष्टिगत 26 फरवरी, 2022 को सोलन शहर के चम्बाघाट चौक, फाॅरेस्ट कालोनी, फ्रैंडस काॅलोनी, करोल विहार, एनआरसीएम, बेर खास, बेर गांव, जौणाजी, फश्कना, शिल्ली, उपायुक्त आवास, दामकड़ी, दुग्ध शीतन सयन्त्र, शूलिनी नगर के क्षेत्रों सहित आसपास के क्षेत्रों में दिन में 01.00 बजे से 2.30 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

    उन्होंने इस अवधि में लोगों से सहयोग की अपील की है।

  • भूस्खलन की चपेट में आने से डोजर ऑपरेटर की मौत, दूसरा घायल

    भूस्खलन की चपेट में आने से डोजर ऑपरेटर की मौत, दूसरा घायल

    लाहौल स्पीति,23फरवरी

    जनजातीय जिला लाहौल स्पीति  के केलांग में दर्दनाक हादसा हुआ है। मिली जानकारी के मुताबिक जंगल कैंप के पास सड़क पर चट्टान और मलबे के खिसकने के कारण घटनास्थल पर सड़क निकासी के लिए काम कर रहे जीआरईएफ डोजर ऑपरेटर इसकी चपेट में आ गए।

    हादसे में  देवी चंद (47)  ग्राम लोहानी, तिन्दी तहसील उदयपुर जिला लाहौल स्पीति, गंभीर रूप से घायल हो गया। तुरंत ही उसे पीएचसी तिन्दी  लाया गया जहां से उसे रैफर करने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया गया।

    शव को पोस्टमार्टम के लिए उदयपुर अस्पताल लाया गया । घटना में अन्य घायल व्यक्ति एक सहायक अर्जुन कुमार निवासी ग्राम भाधा तिन्दी है जिन्हें इलाज के लिए सीएचसी उदयपुर रेफर किया जा रहा है।

  • HRTC में 332 चालक पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू

    HRTC में 332 चालक पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू

    शिमला, 09 फरवरी

    हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) में 332 चालक पदों पर भर्ती प्रकिया शुरू होग गई है। निगम प्रबंधन ने प्रारंभिक ड्राईविंग टैस्ट का शैडयूल जारी कर दिया है। यह भर्ती शिमला मंडल सहित सभी चारों मंडल में शुरू होगी। डी.एम शिमला ने शिमला मंडल के तहत आने वाले उम्मीदवारों के रोल नंबर भी जारी किए हैं।

    डीएम शिमला पवन शर्मा ने बताया कि अनुबंध के पदों की भर्ती के लिए शिमला मण्डल के अधीन आवेदित उम्मीदवारों का प्रारंभिक ड्राइविंग टेस्ट मंडलीय कर्मशाला तारादेवी में 17 फरवरी से 22 मार्च तक लिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि जिन उम्मीदवारों ने शिमला मण्डल के अधीन क्षेत्रीय कार्यालयों में अपने आवेदन जमा करवाए हैं व पात्रता रखते हों, उन उम्मीदवारों को डाक के माध्यम से कॉल लेटर भेज दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि 17 फरवरी को रोल नम्बर 40001 से 40100 तक, 18 फरवरी को रोल नम्बर 40101 से 40200 तक, 19 फरवरी को रोल नम्बर 40201 से 40300 तक, 21 फरवरी को रोल नम्बर 40301 से 40400 तक, 22 फरवरी को रोल नम्बर 40401 से 40500 तक, 23 फरवरी को रोल नम्बर 40501 से 40600 तक, 24 फरवरी को रोल नम्बर 40601 से 40700 तक, 25 फरवरी को रोल नम्बर 40701 से 40800 तक, 26 फरवरी को रोल नम्बर 40801 से 40900 तक, 28 फ रवरी को रोल नम्बर 40901 से 41000 तक, 02 मार्च को रोल नम्बर 41001 से 41100 तक, 3 मार्च को रोल नम्बर 41101 से 41200 तक, 4 मार्च को रोल नम्बर 41201 से 41300 तक, 5 मार्च को रोल नम्बर 41301 से 41400 तक, 7 मार्च को रोल नम्बर 41401 से 41500 तक, 8 मार्च को रोल नम्बर 41501 से 41600 तक, 9 मार्च को रोल नम्बर 41601 से 41700 तक, 10 मार्च को रोल नम्बर 41701 से 41800 तक, 11 मार्च को रोल नम्बर 41801 से 41900 तक, 14 मार्च को रोल नम्बर 41901 से 42000 तक, 15 मार्च को रोल नम्बर 42001 से 42100 तक, 16 मार्च को रोल नम्बर 42101 से 42200 तक, 17 मार्च को रोल नम्बर 42201 से 42300 तक, 19 मार्च को रोल नम्बर 42301 से 42400 तक, 21 मार्च को रोल नम्बर 42401 से 42500 तक और 22 मार्च को रोल नम्बर 42501 से 42545 तक का प्रारंभिक ड्राइविंग टेस्ट लिया जाएगा।

    उन्होंने बताया कि प्रारंभिक ड्राइविंग टेस्ट केवल संबंधित उम्मीदवारों की तय निर्धारित तारीख पर ही लिए जाएंगे, उसके उपरांत किसी भी उम्मीदवारों का कोई भी ड्राइविंग टैस्ट नहीं लिया जाएगा।

  • 9th Winter Expedition – International 4X4 Adventure Sports with Mountain Goat to begin

    9th Winter Expedition – International 4X4 Adventure Sports with Mountain Goat to begin

    Shimla09 February

    The 9th Winter Expedition  to start from February 13 to February 19,2022.

    This is the biggest winter Carnival for 4×4 Adventure Enthusiasts and adventurous.The 9th Winter Expedition will comprise of 60 vehicles.

     

    Himachal Tourism, Mobil, Yokohama India and Isuzu India are the main sponsors.

    “It is people’s love and admiration that has resulted in 9th Winter Expedition. We strive to do better with each Expedition.” said Shashwat Gupta, Co-Founder of Mountain Goat.

     

     

  • कौल सिंह की सीएम जयराम को चुनौती, बोले-खुले मंच पर आकर करें विकास पर चर्चा

    कौल सिंह की सीएम जयराम को चुनौती, बोले-खुले मंच पर आकर करें विकास पर चर्चा

    मंडी,6फरवरी

    कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने मुख्यमंत्री को चुनौती दी है कि प्रदेश में 4 साल में किए विकास कार्य पर खुले मंच पर आकर चर्चा करें।

    वह खुले मंच पर बताएंगे कि हिमाचल में कांग्रेस ने क्या-क्या विकास कार्य किए हैं। मुख्यमंत्री के झूठ बोलने के बयान पर पलटवार करते हुए कौल सिंह ने कहा कि कांग्रेस नहीं, भाजपा नेता झूठ बोलने में माहिर हैं। थलौट में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा दिए गए बयान पर कौल सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम को अपनी भाषा पर नियंत्रण नहीं है या फिर वे जनता को झूठ बोल कर गुमराह कर रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से पूछा है कि कांग्रेस ने ऐसा कौन-सा कार्य पिछले 40 वर्षों में नहीं किया, वहीं भाजपा ने 4 वर्षों में क्या किया उसे जनता को बताएं।

    कौल सिंह ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री ने ऋण लेकर हिमाचल प्रदेश को कर्ज तले डुबोकर रख दिया है और हर तीसरे महीने ऋण लेकर कर्मचारियों को वेतन दे रहे हैं, बावजूद इसके प्रदेश में विकास कार्य ठप्प पड़े हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने जो विकास कार्य किए हैं वह शायद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ताउम्र भी नहीं कर सकते हैं जबकि मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में यह भी कहा था कि कांग्रेस के वक्त भेदभाव होता था तो इस पर स्थित स्पष्ट कर देना बेहतर होगा। उन्होंने कहा कि जब जयराम विधायक होते थे तो कांग्रेस ने 5 वर्षों में सराज विधानसभा क्षेत्र में 22 सीनियर सैकेंडरी स्कूल, 3 डिग्री काॅलेज और 5 से 6 प्राइमरी स्वास्थ्य केंद्र खोले हैं।

    मुख्यमंत्री बताएं कि उन्होंने अपने क्षेत्र में कितने काॅलेज, कितनी राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशालाएं व स्वास्थ्य केंद्र खोले हैं? उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने हिमाचल प्रदेश में 6 मेडिकल काॅलेज खोले हैं। 4 मेडिकल काॅलेज तो जब मैं स्वास्थ्य मंत्री था उस कार्यकाल में खुले गए थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जितने भी काॅलेज खोले गए हैं वे कांग्रेस सरकार के समय ही खोले गए हैं।

     

    कौल ने मुख्यमंत्री को चुनौती देते हुए कहा कि भाजपा की डबल इंजन की सरकार है तो वह प्रधानमंत्री मोदी से एक मेडिकल काॅलेज कुल्लू के लिए तो लाएं। इसके अलावा भाजपा की डबल इंजन की सरकार एक इंजीनियर काॅलेज तो हिमाचल के लिए लाए। कौल ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रदेश की जनता से भेदभाव किया है। केंद्रीय रोड फंड का 126 करोड़ प्रदेश को आया हुआ था लेकिन मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर वह सारा पैसा अपने विधानसभा क्षेत्र सराज में ले गए। विकास सिर्फ 2 विधानसभा क्षेत्रों में नहीं बल्कि पूरे प्रदेश में होना चाहिए।

  • Lata Mangeshkar passes away at 92

    Lata Mangeshkar passes away at 92

    India’s legendary singer Lata Mangeshkar passed away at the age of 92 on 6, February, Sunday. Lata Mangeshkar breathed her last at 8:12 AM at Mumbai’s Breach Candy hospital. The singer’s family will let friends and fans pay homage at Mumbai’s Shivaji Park.

    Lata Mangeshkar breathed her last at the hospital where she was admitted to the ICU for over three weeks. The veteran singer also battled pneumonia along with the deadly virus. According to a Times of India report, Lata Mangeshkar breathed her last at 8:12 AM. The singer’s family will let friends and fans pay homage at Mumbai’s Shivaji Park.