Tag: #NH

  • भूस्खलन से शिमला-मटौर NH-205 पर यातायात प्रभावित, नम्होल मार्ग बंद; पुलिस ने जारी किए वैकल्पिक रूट

    भूस्खलन से शिमला-मटौर NH-205 पर यातायात प्रभावित, नम्होल मार्ग बंद; पुलिस ने जारी किए वैकल्पिक रूट

    बिलासपुर, 1 जुलाई। लगातार बारिश के बीच शिमला-मटौर राष्ट्रीय राजमार्ग-205 पर जिला सोलन के ब्याड़ क्षेत्र में हुए भूस्खलन के कारण नम्होल राज्य मार्ग पर सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही अगले आदेश तक बंद कर दी गई है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय, बिलासपुर ने जन-सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया है और लोगों से वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की अपील की है।

     

    पुलिस के अनुसार मार्ग बंद होने के चलते शिमला, बिलासपुर, हमीरपुर और मंडी के बीच यात्रा करने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक रूट निर्धारित किए गए हैं, ताकि यातायात सुचारू रूप से संचालित हो सके।

     

    पुलिस द्वारा जारी वैकल्पिक मार्ग:

     

    ▶ बिलासपुर/हमीरपुर से शिमला जाने वाले वाहन:

    ब्रह्मपुखर → जुग्याला → जब्बल पुल → रानीकोटला → खारसी → दाड़लामोड़ → शिमला।

     

    ▶ शिमला से मंडी जाने वाले वाहन:

    शिमला → दाड़लामोड़ → नवगांव → खारसी → रानीकोटला → बैरी → मंडी।

     

    ▶ शिमला से बिलासपुर/हमीरपुर जाने वाले वाहन:

    शिमला → दाड़लामोड़ → खारसी → रानीकोटला → जब्बल पुल → घाघस/ब्रह्मपुखर → बिलासपुर।

     

    पुलिस प्रशासन ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे बंद मार्ग की ओर जाने से बचें, केवल निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का ही उपयोग करें तथा यात्रा से पहले सड़क की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त करें। लगातार हो रही बारिश के मद्देनज़र संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सावधानी बरतने की भी सलाह दी गई है।

  • NH-5 पर सोलन बाईपास के पास फिर धंसी सर्विस लेन, निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल

    NH-5 पर सोलन बाईपास के पास फिर धंसी सर्विस लेन, निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल

    सोलन। नेशनल हाईवे-5 पर सोलन बाईपास के समीप पुलिस लाइन के पास बनी सर्विस लेन एक बार फिर धंस गई है। यह पहली बार नहीं है—अब तक यह सर्विस लेन दस से अधिक बार धंस चुकी है। इससे फोरलेन निर्माण कर रही कंपनी की कार्यप्रणाली और इंजीनियरिंग गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। एनएचएआई और निर्माण कंपनी द्वारा किए गए तकनीकी प्रयास भी इस समस्या का स्थायी समाधान नहीं निकाल पाए हैं।

    हाल ही में निर्माण कंपनी ने धंसी हुई जगह पर अस्थायी रूप से मिट्टी भरकर मरम्मत की थी, लेकिन हल्की बारिश के बाद ही मिट्टी बह गई और सर्विस लेन कई फुट नीचे धंस गई। इससे पहले भी यहां अलग-अलग तकनीकों से रिटेनिंग वॉल (डंगा) बनाने की कोशिश की गई थी, लेकिन कुछ ही दिनों में उनमें दरारें पड़ने लगीं और सड़क फिर से क्षतिग्रस्त हो गई।

    मंदिर और सामुदायिक भवन को भी नुकसान
    लगातार हो रहे भूस्खलन के कारण आसपास का क्षेत्र भी प्रभावित हो रहा है। सड़क के नीचे बहने वाले नाले तक की जमीन धंस रही है, जिससे कथेड़ जाने वाला मार्ग बार-बार बाधित हो जाता है। इस धंसाव की चपेट में आकर एक मंदिर और एक सामुदायिक भवन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। सड़क की स्थिति इतनी खराब हो गई है कि स्थानीय लोगों के लिए अपने घरों तक आना-जाना भी जोखिम भरा हो गया है।

    उपायुक्त के निर्देश भी बेअसर
    कुछ समय पहले सोलन के उपायुक्त ने स्थल का निरीक्षण कर एनएचएआई अधिकारियों को स्थायी समाधान निकालने के निर्देश दिए थे। हालांकि, स्थानीय लोगों का आरोप है कि निर्देशों के बावजूद केवल मिट्टी भरकर अस्थायी मरम्मत की गई, जिसके कारण समस्या दोबारा सामने आ गई।

    क्या कहते हैं अधिकारी
    फोरलेन निर्माण कंपनी के प्रोजेक्ट प्रभारी दिनेश पुनिया ने बताया कि सर्विस लेन धंसने के बाद मरम्मत का काम जारी है। फिलहाल वहां मिट्टी से फिलिंग की गई थी और अभी स्थायी रिटेनिंग वॉल का निर्माण नहीं किया गया था।

  • Landslide on NH-5, road closed

    Landslide on NH-5, road closed

    Shimla, 06 September

    A huge landslide occurred near the mangalyad khad on NH-5 from Rampur to the jury.

    A truck got stuck due to the malable and the traffic on the road was completely stalled. Many places beyond the jury, the path is blocked due to landslide, causing passengers and local people to face problems .

  • Solan: Landslide near Durga Valley in Shalaghat on NH 205

    Solan: Landslide near Durga Valley in Shalaghat on NH 205

    Solan: Landslide near Durga Valley in Shalaghat on NH 205, Dharamshala- Shimla NH closed. The traffic has stopped.

  • Landslide in NH-05, Rampur road closed

    Landslide in NH-05, Rampur road closed

    Shimla

    Landslide near NH-05 in Rampur Sub Division of Shimla district. The road is closed and administration has reached.

  • किन्नौर के स्किबा समीप करीबन दो दिन से अवरुद्ध NH-5 बहाली का काम शुरू

    किन्नौर के स्किबा समीप करीबन दो दिन से अवरुद्ध NH-5 बहाली का काम शुरू

    किन्नौर के स्किबा समीप करीबन दो दिन से अवरुद्ध NH-5 बहाली का काम  शुरू

  • Featured Video Play Icon

    कालका शिमला NH चक्की मोड के पास बंद हैं

    कालका शिमला Nh चक्की मोड पर  के पास बंद हैं।चक्की  मोड़ को खोलने के लिए  कार्य शुरू कर दिया है। पर लगातार मौसम बारिश के कारण खोलने में कठिनाई हो रही है।

  • मंडी कुल्लू NH पण्डोह डैम कैंची के पास भूस्खलन NH अवरुद्ध

    मंडी कुल्लू NH पण्डोह डैम कैंची के पास भूस्खलन NH अवरुद्ध

    मंडी कुल्लू NH पण्डोह डैम कैंची के पास भूस्खलन NH अवरुद्ध।

  • एनएच पर अतिक्रमण मामलों बारे समीक्षा याचिका दायर करे सरकार -डाॅ0 तंवर  

    एनएच पर अतिक्रमण मामलों बारे समीक्षा याचिका दायर करे सरकार -डाॅ0 तंवर  

     

    शिमला 28 मई । राष्ट्रीय उच्च मार्ग- 05 के टूटीकंडी से हसन वैली तक 27 किलोमीटर सड़क के किनारे हटाए जा रहे अतिक्रमण बारे प्रदेश सरकार को माननीय उच्च न्यायालय में समीक्षा याचिका दायर करनी चाहिए ताकि बेधर हो रहे सैंकड़ों लोगों को राहत मिल सके । हिमाचल प्रदेश किसान सभा के अध्यक्ष डाॅ0 कुलदीप तंवर ने रविवार को जारी बयान में कहा है कि प्रदेश सरकार को राष्ट्रीय उच्च मार्ग- 05 के बाईपास की टूटीकंडी से हसन वैली तक संयुक्त निशानदेही करवानी चाहिए जबकि राष्ट्रीय उच्च मार्ग और भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा अपने स्तर पर निशानदेही करवाकर सड़क के किनारे चला रहे असंख्य छोटे कारोबारियों का रोजगार छीन गया है । जिसमें अधिकांश छोटी दुकान, वर्कशाप, ढाबें चलाने शामिल हैं । उन्होने बताया कि सबसे अहम बात यह है कि अतिक्रमण धारकों को बिना नोटिस दिए उन पर नेशनल हाई वे अथोरिटी द्वारा एकतरफा कार्यवाही करना न्यायसंगत नहीं है । बताया कि प्रभावित लोगों को अपनी बात रखने का एक बार अवसर दिया जाना चाहिए था ।

    डाॅ0 तंवर ने बताया कि 1962 के भारत चीन युद्ध के उपरांत इस बाईपास रोड़ को सामरिक दृष्टि से निर्मित किया गया था । उस दौरान यह रोड़ राष्ट्रीय उच्च मार्ग नहीं हुआ करता था । उस दौरान प्रभाावित परिवारों को रोड़ निर्मित करने के एवज में बहुत कम मुआवजा मिला था । बताया कि वर्ष 1998 के उपरांत इस रोड़ को मेहली तक एनएच-22 के तहत लाया गया था और एनएच के अंतर्गत आने पर प्रभावित परिवारों को अतिरिक्त मुआवजा नहीं दिया गया है । इस दौरान जो राजस्व रिकार्ड और खसरा नंबर राष्ट्रीय उच्च मार्ग प्राधिकरण को दिए गए थे उनके मुताबिक कई जगह पर सड़क नहीं बनी है जिस कारण अधिकांश लोग प्रभावित हो गए है । इनका कहना है कि माननीय हाईकोर्ट में जो तथ्य एनएच व प्रदेश सरकार द्वारा दिए गए है उसमें काफी कमियां रह गई है।

    उन्होने बताया कि इस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे स्थानीय विधायक एवं मंत्री अनिरूद्ध सिंह और पूर्व भाजपा सरकार में मंत्री रहे सुरेश भारद्वाज को प्रभावित हो रहे सैंकड़ों लोगों के पुनर्वास बारे सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू से बात करनी चाहिए । इस बारे कानून विशेषज्ञों की राय लेकर माननीय उच्च न्यायालय में समीक्षा याचिका दायर करनी चाहिए और एनएच की जमीन की निशानदेही करने के लिए विशेष आयुक्त की तैनाती करके नए सिरे से संयुक्त डिमार्केशन की जानी चाहिए ।

    डाॅ0 तंवर ने बताया कि वर्ष 2015-16 के दौरान अपर शिमला में माननीय हाईकोर्ट के आदेशों की अनुपालना में अतिक्रमण हटाने का कार्य शुरू हुआ था जिसमें अधिकांश सेब के बागीचे शामिल थे । जिस बारे किसान सभा ने तत्कालीन मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के समक्ष इस मामले को रखा गया था जिनकी सरकार ने माननीय हाईकोर्ट में समीक्षा याचिका दायर की गई थी जिससे करीब पौने दो लाख कब्जाधारकों को राहत मिली थी । उन्होने प्रदेश सरकार से अपील की है इस गंभीर मामले पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करके माननीय हाईकोर्ट में समीक्षा याचिका दायर की जाए ।

  • NH चंडीगढ़ मनाली 205 पर हादसा, एक की मौत 20 घायल

    NH चंडीगढ़ मनाली 205 पर हादसा, एक की मौत 20 घायल

    NH चंडीगढ़ मनाली 205 पर हादसा, जबली के पास दिल्ली से मनाली जा रही बस दुर्घनाग्रस्त, 1 लड़की की मौत, 20 लोग घायल, बस में कुल 41 लोग थे सवार, घायल लोगों का बिलासपुर अस्पताल में चल रहा उपचार