Tag: nhm employees

  • एनएचएम कर्मचारियों मांगो को लेकर मुख्यमंत्री ने दिया आश्वासन :- राजीव राणा

    एनएचएम कर्मचारियों मांगो को लेकर मुख्यमंत्री ने दिया आश्वासन :- राजीव राणा

    22 मार्च 2023

    > सुख की सरकार के सौ दिन पूरे होने पर राजीव राणा ने दी बधाई

    असंगठित कामगार कर्मचारी कांग्रेस के प्रदेश चेयरमैन राजीव राणा की अध्यक्षता में एनएचएम राज्य स्वास्थ्य समिति के कर्मचारियों का प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री से मिला राजीव राणा ने सुक्खू सरकार के 100 दिन पूरे होने पर मुख्यमंत्री को बधाई दी और फूलों का हार पहनकर उनका अभिनंदन किया।

    उन्होंने बताया मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने विभाग को मणिपुर पॉलिसी पर काम करने के आदेश दिए है,औरपूर्णतः आशा है कि सरकार जल्दी ही एन एच एम कर्मचारियों को इसका लाभ देगी !

     

    वहीं प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य समिति के प्रदेश अध्यक्ष सतीश कुमार ने सयुंक्त व्यान में बताया कि 24 वर्षों से एन एच एम कर्मचारियों की अभी तक किसी भी सरकार द्वारा सुध नहीं ली गयी थी! यह पहली बार है जब किसी सरकार द्वारा इन कर्मचारियों की भावनाओं को समझा गया है और एन एच एम कर्मचारियों के पक्ष में जल्द स्कारात्मक निर्णय लेने के लिए कदमताल शुरू हुई।उन्होंने बताया कि इस से पहले भी एन एच एम कर्मचारी संघ असंगठित कामगार कर्मचारी कांग्रेस के प्रदेश चेयरमैन राजीव राणा जी की अध्यक्षता में 3-2-2023 और 14-3-2023 को स्वास्थ्य मंत्री से मिला चुका है और उसके बाद सरकार द्वारा मणिपुर राज्य की तर्ज़ पर NHM कर्मचारी कि फाइल को पेश करने के आदेश विभाग को जारी किए गए ! जिसमें की कर्मचारी में एक नई उम्मीद की किरण जगी है !

    राजीव राणा ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू बहुत ही जबरदस्त निर्णय ले रहे हैं ,ओ पी एस बहाली जैसा बहुत ही बड़ा फैसला सरकार पहली ही कैबिनेट में ले चुकी है, बताया कि संघ को पूर्ण विश्वास है कि सरकार 24 वर्षों से अनुबंध पर कार्य कर रहे इन कर्मचारियों के लिए इस अनुबंध प्रथा को समाप्त कर इसी बजट सत्र में नियमित कर वर्षों के इस ग्रहण को हमेशा के लिए खत्म करेगी।

  • एनएचएम कर्मचारियों को अपने अधीन लेने की तैयारी में हिमाचल सरकार

    एनएचएम कर्मचारियों को अपने अधीन लेने की तैयारी में हिमाचल सरकार

    शिमला, 02अप्रैल

    राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत स्वास्थ्य विभाग में सेवाएं दे रहे कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए सरकार राहत देने जा रही है। इन कर्मचारियों का भविष्य सुरक्षित करने के लिए पॉलिसी बनाई जा रही है। सर्व शिक्षा अभियान की तर्ज पर कर्मचारियों के लिए बनाई गई पॉलिसी को देखा जा रहा है।

    इसको लेकर स्वास्थ्य सचिव अमिताभ अवस्थी की यूनियन पदाधिकारियों के साथ बैठक हो गई है। सरकार से इस फैसले से एनएचएम के करीब दो हजार कर्मचारियों को फायदा होगा। वर्तमान में एनएचएम में 29 कैटेगिरी है। इनमें डॉक्टर, नर्स, फार्मासिस्ट, रेडियोग्राफर, डेंटल सर्जन और मेकेनिक और सर्जन, मेडिकल ऑफिसर, सोशल वर्कर, स्टाफ नर्स, बीसीसी कोऑर्डिनेटर, अकाउंटेंट, तकनीकी सहायक, डाटा मैनेजर आदि शामिल हैं। हालांकि, प्रदेश सरकार ने इन कर्मचारियों का बेसिक वेतनमान हिमाचल सरकार के अनुबंध स्वास्थ्य कर्मचारियों और अधिकारियों के बराबर कर दिया है।

    इस फैसले से एनएचएम में तैनात कर्मचारियों और अधिकारियों को 2000 से लेकर 17000 रुपये तक फायदा होगा। इसके अलावा नौकरी के दौरान अगर किसी कर्मचारी और अधिकारी की मृत्यु होती है तो ऐसी स्थिति में उनके आश्रितों के लिए भी नौकरी का प्रावधान किया गया है।

    कर्मचारियों को हर महीने 400 रुपये प्रति महीने मेडिकल अलाउंस भी मिलेगा। इसके अलावा कर्मचारियों को 12 कैजुअल लीव, 10 मेडिकल, पांच स्पेशल लीव और दो आरएच देने का आदेश भी जारी कर दिए हैं। एनएचएम कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष अमीचंद शर्मा ने यूनियन ने सरकार से पालिसी की मांग की है। एनएचएम निदेशक को सर्व शिक्षा अभियान के अलावा अन्य राज्यों में कर्मचारियों के लिए बनाई गई पॉलिसी भी दी है।