Tag: #Obscene acts

  • इंश्योरेंस कंपनी में कार्यरत महिला कर्मचारी ने सहकर्मियों पर लगाए अश्लील हरकतों के आरोप

    इंश्योरेंस कंपनी में कार्यरत महिला कर्मचारी ने सहकर्मियों पर लगाए अश्लील हरकतों के आरोप

    ऊना, 25 मार्च

    जिला के एक कस्बा में इंश्योरेंस कंपनी कार्यालय में कार्यरत महिला कर्मचारी के साथ कार्यालय के ही एक कर्मचारी और एक अधिकारी द्वारा अश्लील हरकत एवं दुर्व्यवहार करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने घटना के संबंध में पीड़िता की शिकायत के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

    पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि कार्यालय में काम करने वाले सचिन विहान नाम के एक कर्मचारी ने सितंबर 2022 में कार्यालय के शौचालय में घुसकर उसके साथ अश्लील हरकत को अंजाम दिया था। महिला का आरोप है कि उसने तत्काल ब्रांच मैनेजर राजकुमार को इस मामले की शिकायत भी की। महिला का कहना है कि इसके बावजूद आरोपी ने उसके साथ व्हाट्सएप पर कई बार अश्लील चैट भी की। इतना ही नहीं आरोपी ने महिला के साथ कार्यालय में भी कई बार अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए उसे अपमानित किया।

    महिला ने बताया कि उसने कई बार ब्रांच मैनेजर को सचिन के इस व्यवहार के बारे में शिकायत की, लेकिन महिला की शिकायत को हर बार अनदेखा किया गया। महिला ने बताया कि 24 फरवरी को पीड़िता कार्यालय में अपने कैबिन में कम्प्यूटर और स्कैनर पर काम कर रही थी, इसी दौरान कार्यरत अन्य महिला कर्मी ने सचिन को बुलाया और पीड़िता को स्कैनर हैंडल करना सिखाने को कहा। लेकिन आरोपी ने पीड़िता की तरफ देखते ही उसे फिर अपमानित करना शुरू कर दिया।

     

    पीड़िता ने इस बारे में फिर से ब्रांच मैनेजर को बताया और इस दफा ब्रांच मैनेजर ने भी आरोपी का साथ देते हुए महिला के साथ दुर्व्यवहार कर डाला। इतना ही नहीं ब्रांच मैनेजर ने पीड़िता के खिलाफ एफआईआर करवाने की धमकी भी दी। महिला का आरोप है कि उसे कार्यालय में बार-बार मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

  • हिमाचल में यूकेजी की बच्ची के साथ  हुई अश्लील हरकतें

    हिमाचल में यूकेजी की बच्ची के साथ हुई अश्लील हरकतें

    ऊना

    हिमाचल के ऊना जिला में 4 साल की बच्ची से अश्लील हरकतें करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक प्राइवेट स्कूल के सिक्योरिटी गार्ड ने स्कूल वैन में बच्ची के संग गलत हरकतें की।इस संबंध में बच्ची की मां ने गगरेट पुलिस थाना में शिकायत दर्ज कराई है, जिसके आधार पर पुलिस ने सिक्योरिटी गार्ड के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी सिक्योरिटी गार्ड से पूछताछ करेगी।

    शिकायतकर्ता के मुताबिक, उसकी 4 साल की बेटी यूकेजी में पढ़ती है। महिला का आरोप है कि स्कूल वैन में सिक्योरिटी गार्ड ने उसकी बच्ची के साथ अश्लील हरकतें व बदतमीजी की है। सिक्योरिटी गार्ड ने पहले भी बच्ची के साथ इस तरह का कृत्य किया था और उसकी परिजनों ने शिकायत स्कूल प्रबंधन से की थी। महिला ने बताया कि इस बार सिक्योरिटी गार्ड ने उनकी बच्ची से स्कूल वैन में गंदी हरकत की।

    मामाले को लेकर एसपी अर्जित सेन ठाकुर ने कहा कि आईपीसी की धारा 354 और पोक्सो एक्ट की धारा 8 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस जांच कर रही है। इसके बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। एडिशनल एसपी प्रवीण कुमार धीमान ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने महिला के शिकायत के आधार पर केस दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच आगे बढ़ा दी गई है।