Tag: raped

  • शिमला में घर पर अकेली महिला से पति के दोस्त ने किया दुष्कर्म

    शिमला में घर पर अकेली महिला से पति के दोस्त ने किया दुष्कर्म

    शिमला, 05 जून

    रोहड़ू उपमण्डल में एक महिला के साथ उसके पति के दोस्त द्वारा दुष्कर्म करने मामला सामने आया है। पीड़िता जब घर पर अकेली थी, तब उसके पति का दोस्त किसी काम के बहाने घर में घुस गया और पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत के आधार पर नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना शिमला जिला के रोहड़ू उपमंडल के तहत चिडग़ांव थाना क्षेत्र के इलाके की है।

    पीड़िता ने क्षेत्र में ही रहने वाले अपने पति के दोस्त राकेश के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया है। पीड़ित महिला के मुताबिक घटना वाले दिन 3 जून को जब वह घर में अकेली थी। इस दौरान आरोपी एलबम देखने के बहाने उसके घर में घुसा। उसने कमरे को लॉक किया औऱ फिर दुष्कर्म किया। महिला ने यह बात अपने पति को बताई और फिर आरोपी के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई। आरोपी 29 साल का अविवाहित युवक है।

    डीएसपी रोहड़ू चमन कुमार ने पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। आरोपी के विरुद्ध आइपीसी की धारा 376 व 342 के तहत केस दर्ज किया गया है।

     

  • नाबालिग लड़की से 3 युवकों ने किया दुष्कर्म, 2 गिरफ्तार, एक फरार

    नाबालिग लड़की से 3 युवकों ने किया दुष्कर्म, 2 गिरफ्तार, एक फरार

    सुंदरनगर उपमंडल में एक नाबालिग लड़की के साथ 3 लड़कों द्वारा दुष्कर्म करने की घटना सामने आई है। 16 वर्षीय पीड़िता मानसिक रूप से दिव्यांग बताई गई है, जिसे 2 आरोपी शादी करने के बहाने बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए और कथित रूप से 2 दिन तक उसके साथ दुष्कर्म करते रहे। इस दौरान उसकी शादी करवाने के भी प्रयास किए गए लेकिन इससे पहले मामले का खुलासा हो गया और परिजन उसे सुंदरनगर पुलिस थाना लेकर आ गए।

    डीएसपी सुंदरनगर दिनेश कुमार ने बताया कि 2 आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं जबकि एक आरोपी अभी फरार है। पुलिस ने पोक्सो एक्ट और धारा 376 के तहत मामला दर्ज किया है तथा पीड़िता को न्यायालय में पेश कर बयान दर्ज कर मेडिकल करवाया है।

  • बिलासपुर में महिला को पहले पीलाई नशीली कोल्ड ड्रिंक, फिर किआ दुष्कर्म

    बिलासपुर में महिला को पहले पीलाई नशीली कोल्ड ड्रिंक, फिर किआ दुष्कर्म

    कोल्ड ड्रिंक में कोई नशीला पेय पिलाकर बेहोशी की हालत में एक विवाहिता के साथ दुराचार का मामला सामने आया है। आरोपी ने उसके आपत्तिजनक फोटो भी खींच लिए। उन्हें वायरल करने की धमकी देकर वह मनमानी करता रहा। किसी तरह उससे छूटकर घर पहुंची महिला ने पति को आपबीती बताई। पति के साथ महिला पुलिस थाने पहुंची युवती की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

    जानकारी के अनुसार घुमारवीं तहसील क्षेत्र के एक गांव की 20 वर्षीय विवाहिता के अनुसार कुछ माह पहले एक अज्ञात व्यक्ति ने उसे इंस्टाग्राम पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी। उसके बाद उनके बीच चैटिंग होने लगी। वह उसे छोटी बहन कहता था। गत मई माह में गुरप्रीत नामक उक्त व्यक्ति ने उसे बिलासपुर बुलाया। बहन की तरह उससे अपनी कलाई पर राखी के तौर पर धागा बंधवाने के साथ ही उसने उसे कुछ उपहार भी दिए। उसके बाद बस में बिठाकर घर भेज दिया। कुछ दिनों बाद उसने जिला में नौकरी दिलाने की पेशकश करते हुए डॉक्यूमेंट भेजने को कहा। उसके बाद उसे इंटरव्यू के लिए बिलासपुर में आने को कहा। वह सुबह ही पहुंच गई।

    इंटरव्यू लंच के बाद होने की बात कहकर वह उसे एक होटल में ले गया। खाना खाने के बाद उसने धोखे से कोल्ड ड्रिंक में कोई नशीली चीज मिलाकर उसे पिला दी, जिससे वह बेहोश हो गई। होश आने पर वह बिस्तर पर निर्वस्त्र हालत में थी। तब उसे अस्मत लूटने का पता चला। उसने आपत्तिजनक हालत में उसके फोटो भी खींचे थे। उन्हें वायरल करने की धमकी देकर उसने कई बार ज्यादती की।

    धमकी देकर वह उसे अपने साथ ऊना व मुबारकपुर के साथ ही मेरठ भी ले गया। इस दौरान फोन आने पर उसने उसके पति से भी गाली गलौज करते हुए धमकी दी। महिला ने आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। उधर डीएसपी हेडक्वार्टर राजकुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है।

  • मंडी में 11साल की मासूम के साथ दुष्कर्म

    मंडी में 11साल की मासूम के साथ दुष्कर्म

    मंडी में एक बार फिर नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने अधेड़ उम्र के व्यक्ति को सलाखों के पीछे भेज दिया है। उसके विरुद्ध भादंसं की धारा 376 व पॉक्सो अधिनियम की धारा 4 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

     

    जानकारी के अनुसार नाबालिग की माता ने पुलिस थाना में दर्ज ब्यान में कहा कि रिश्तेदारी में 67 वर्षीय व्यक्ति ने उसकी 11 वर्षीय बेटी को बहला फुसला कर अपने पास बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने पीड़ित की माता के ब्यान पर आरोपी को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है।

    मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी लोकेश नेगी ने कहा कि नाबालिग से गलत काम करने का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध भादंसं की धारा 376 तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 4 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। एसआई पवन कुमार अपने दल के साथ मामले की जांच कर रहे है।