Tag: record

  • जुन्गा तहसील में दो दिन में 86 भू-इंतकाल करके स्थापित किया रिकार्ड  

    जुन्गा तहसील में दो दिन में 86 भू-इंतकाल करके स्थापित किया रिकार्ड  

     

    शिमला 01 नवंबर । प्रदेश सरकार द्वारा भू-इंतकाल करने के लिए तय दो दिन जुन्गा तहसील के लोगों के लिए काफी कारगर साबित हुए हैं । बीते 30 व 31 अक्तूबर को भू-इंतकाल दिवस पर जुन्गा तहसील में 86 भू-इंतकाल दर्ज करके तहसीलदार जुन्गा रविन्द्र सिसोदिया ने रिकार्ड कायम किया है । इन्होने बताया कि 30 अक्तूबर को जुन्गा में तीन पटवार सर्कल जुन्गा, भड़ेच और घड़ोत के अंतर्गत 40 भू-इंतकाल और 31 अक्तूबर को चार पटवार सर्कल पीरन, जनेडघाट, कोटी और डुब्लु के भू-इंतकाल जनेडघाट में दर्ज किए गए । बता दें कि जुन्गा तहसील के अंतर्गत सात पटवार है जिनमें 12 पंचायतें आती है। बीते काफी महीनों से तहसीलदार का पद रिक्त चल रहा है जिसके चलते नायब तहसीलदार जुन्गा को सरकार ने तहसीलदार की शक्तियां प्रदान की गई है ।

    जुन्गा के प्रधान बंसीलाल कश्यप, पंकज सेन, पीरन पंचायत के पूर्व प्रधान अतर सिंह ठाकुर, ट्रहाई के प्रीतम ठाकुर सहित अनेक लोगों ने सरकार की इस व्यवस्था का स्वागत करते हुए कहा कि राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा होने से अब लोगों को बार बार तहसील के चक्कर नहीं काटने पड़ेगे । इनका कहना है कि राजस्व मामलों का निपटारे के लिए विधानसभा में लाया विधेयक लोगों के लिए काफी लाभदायक सिद्ध होगा । जुन्गा तहसील में पहली इतनी भारी संख्या में भू-इंतकाल होना अपने आप में बहुत बड़ी उपलब्धि है । इनका कहना है कि राजस्व अधिकारियों को प्रोटोकाॅल डियूटी के अतिरिक्त अन्य प्रशासनिक संबधी कार्य सौंपे जाने से राजस्व मामले लंबित पड़ जाते थे । सरकार की नई व्यवस्था से लोगों को जहां समय पर न्याय मिलेगा वहीं पर धन व समय की बचत होगी ।

  • हिमाचल में गर्मी ने तोड़ा 13साल का रिकॉर्ड,43 degree पहुंचा पारा

    हिमाचल में गर्मी ने तोड़ा 13साल का रिकॉर्ड,43 degree पहुंचा पारा

    हिमाचल प्रदेश में फिर तापमान चढ़ना शुरू हो गया है। शुक्रवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के सभी क्षेत्रों में धूप खिली। ऊना में अधिकतम तापमान 43 और बिलासपुर में 40 डिग्री दर्ज हुआ। मैदानी क्षेत्रों के साथ पहाड़ी क्षेत्र भी गर्मी से तपना शुरू हो गए हैं। न्यूनतम तापमान भी बढ़ने से रात के समय मौसम में गर्मी बढ़ गई है। सात जून तक प्रदेश के सभी क्षेत्रों में मौसम साफ बना रहने का पूर्वानुमान है।

    प्रदेश में 10 जून के आसपास प्री मानसून की बौछारें पड़ने की संभावना है। 17-18 जून को मानसून के हिमाचल में प्रवेश होने का पूर्वानुमान जताया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला से जारी बुलेटिन के आसार आने वाले एक सप्ताह तक गर्मी में लगातार बढ़ोतरी होगी। हमीरपुर और कांगड़ा का अधिकतम तापमान भी 40 डिग्री सेल्सियस होने के आसार हैं। शुक्रवार को प्रदेश के सभी क्षेत्रों के अधिकतम तापमान में सामान्य से अधिक बढ़ोतरी दर्ज हुई। दो-तीन दिनों के भीतर शिमला का अधिकतम तापमान भी 30 डिग्री तक पहुंचने का पूर्वानुमान है।

    तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
    क्षेत्र           अधिकतम    न्यूनतम
    ऊना           43.0            21.2
    बिलासपुर    40.0           21.0
    हमीरपुर      38.5           17.2
    कांगड़ा        37.4           20.3
    चंबा           36.8           18.3
    नाहन         36.8           23.5
    धर्मशाला    36.0            23.2
    सोलन       35.2            15.6
    शिमला      31.5           19.7
    कल्पा        23.2            9.4
    केलांग     19.3             5.0

  • मनाली : लेफ्टिनेंट कर्नल श्रीपाद श्रीराम ने बनाया रिकॉर्ड, गिनीज बुक में दर्ज किया नाम

    मनाली : लेफ्टिनेंट कर्नल श्रीपाद श्रीराम ने बनाया रिकॉर्ड, गिनीज बुक में दर्ज किया नाम

    लेफ्टिनेंट कर्नल श्रीपाद श्रीराम ने लेह से मनाली तक 472 किमी सबसे तेज एकल साइकिलिंग अभियान में नया गिनीज रिकॉर्ड स्थापित किया है। उन्होंने लेह से मनाली पहुंचने में रोहतांग दर्रे से होते हुए 34 घण्टे 32 मिनट का समय लगाया। उन्होंने अपने ही साथी लेफ्टिनेंट कर्नल भरत पन्नू का रिकॉर्ड तोड़ा है। भरत पन्नू ने 35 घण्टे 32 मिनट का समय लगाकर रिकॉर्ड बनाया था।

    मनाली पहुंचने पर एसडीएम मनाली डॉक्टर सुरेंद्र ठाकुर और डीएसपी मनाली संजीव कुमार ने लेफ्टिनेंट कर्नल श्रीपाद श्रीराम का मनाली पहुंचने पर स्वागत किया और समय दर्ज किया। लेफ्टिनेंट कर्नल श्रीराम लेह से 25 सितंबर को सुबह चार बजे चले और 26 सितंबर 2021 को शाम लगभग सवा तीन बजे मनाली पहुंच गए।

    अपने अनुभव सांझा करते हुए लेफ्टिनेंट श्रीपाद श्रीराम ने बताया कि दर्रों में रात का समय सफर करना चुनोती था। उन्होंने बताया कि बारालाचा दर्रे में तापमान माईनस पर था लेकिन हिम्मत से काम करते हुए सफलता पाई। उन्होंने कहा कि मनाली लेह मार्ग हालांकि अधिकतर जगह चकाचक हो गया है लेकिन सरचू भरतपुर सिटी, व रोहतांग मढ़ी के बीच खराब सड़क के कारण समय अधिक लगा है। इससे पहले रिकॉर्ड बनाने वाले लेफ्टिनेंट कर्नल भरत पन्नू को अपना आदर्श बताते हुए कहा कि उनके मार्ग दर्शन में ही यह सफलता पाने में सफल रहा हु। इस दौरान मनाली एसडीएम व डीएसपी संजीव कुमार ने लेफ्टिनेंट श्रीपाद श्रीराम का स्वागत किया और रिकॉर्ड बनाने पर उन्हें बधाई दी।