Tag: #satluj river

  • Satluj water level rising at Sunni

    Satluj water level rising at Sunni

    Shimla

    Satluj water level rising at Sunni touching Thalli bridge.

  • सतलुज नदी में गिरी पिकअप, चालक समेत दो महिलाएं बही

    सतलुज नदी में गिरी पिकअप, चालक समेत दो महिलाएं बही

    हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में एक पिकअप अनियंत्रित होकर सतलुज नदी में जा गिरी। हादसे में तीन लोग बह गए और एक घायल हो गया। जिला प्रशासन के एक प्रवक्ता ने गुरुवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किन्नौर जिले के निचार उपमंडल के तहत जानी संपर्क मार्ग पर कल शाम एक पिकअप वाहन सतलुज में गिर गया। प्रशासन ने कहा कि गाड़ी में बैठे चार लोगों में से केवल एक घायल को ही बचाया जा सका। बाकी लोग सतलुज नदी की तेज़ धारा में गाड़ी के साथ बह गए, उनका कोई पता नहीं चल सका।

    पीड़ितों में तीन महिलाएं शामिल हैं जिनकी पहचान चंपा देवी, अनीता देवी और राजकुमारी के रूप में हुई है। इसके अलावा वाहन चालक जीवन सिंह है। दुर्घटना में घायल हुई राजकुमारी को चिकित्सा उपचार के लिए किन्नौर जिले के शोल्टू में जेएसडब्ल्यू अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस स्टेशन टापरी से एक पुलिस बचाव दल मौके पर पहुंचा और लापता पीड़ितों का पता लगाने की कोशिश की। लेकिन वे केवल एक घायल महिला को बचा सके। राहत एवं बचाव कार्य जारी है।