Tag: soldier

  • जम्मू में तीन आतंकी सेना द्वारा मारे  गए

    जम्मू में तीन आतंकी सेना द्वारा मारे गए

    जम्मू

    शोपियां जिले में मंगलवार को सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई। जानकारी के अनुसार, सुरक्षाबलों ने जंगल में कई आतंकियों को घेर लिया है। ऐसी सूचना है कि इस एनकाउंटर में तीन आतंकी मारे गए हैं।

  • लद्दाख : नदी में गिरा 26 जवानों को ले जा रहा सेना का वाहन, 7 शहीद

    लद्दाख : नदी में गिरा 26 जवानों को ले जा रहा सेना का वाहन, 7 शहीद

    लद्दाख

    लद्दाख के तुरतुक सेक्टर में एक बड़ा सड़क हादसा पेश आया हैं। यहां सेना का एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने से भारतीय सेना के 7 जवान शहीद हो गए हैं, जबकि अन्य घायल बताए जा रहे हैं।

    जानकारी के मुताबिक ये हादसा थोइस से लगभग 25 किमी दूर हुआ है। 26 जवानों का एक दल परतापुर के ट्रांजिट कैंप से सब-सेक्टर हनीफ के फॉरवर्ड एरिया की ओर जा रहा था। करीब 9 बजे थोइस से लगभग 25 किमी दूर, वाहन सड़क से फिसल गया और श्योक नदी में गिर गया। यह वाहन करीब 50-60 फीट नीचे गिरा।

    सभी 26 जवानों को निकालकर परतापुर के 403 फील्ड अस्पताल ले जाया गया, जिसके बाद लेह से सर्जिकल टीमों को परतापुर भेजा गया। यहां 7 जवानों को मृत घोषित कर दिया गया हैं  जबकि अन्य का उपचार जारी हैं। फ़िलहाल सेना ने इसकी आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की हैं।