Tag: Tableau

  • Featured Video Play Icon

    Hamirpur MP Anurag Singh Thakur Watches Himachal Tableau at Kartavya Path on 77th Republic Day

     

    New Delhi | January 26, 2026:

    Former Union Minister and Member of Parliament from Hamirpur Lok Sabha constituency, Shri Anurag Singh Thakur, along with Rajya Sabha MP Shri Sikander Kumar, witnessed and appreciated the Himachal Pradesh tableau showcased at Kartavya Path on the occasion of the 77th Republic Day celebrations.

    The leaders observed the tableau presentation with pride, highlighting Himachal Pradesh’s rich cultural heritage and contribution to the nation during the grand Republic Day parade.

  • गणतंत्र दिवस परेड में राजपथ पर इस साल भी नहीं दिखेगी हिमाचल की झांकी

    गणतंत्र दिवस परेड में राजपथ पर इस साल भी नहीं दिखेगी हिमाचल की झांकी

    दिसंबर 22

    हिमाचल प्रदेश के लोग लगातार दूसरे साल भी गणतंत्र दिवस पर 26 जनवरी 2022 को नई दिल्ली के राजपथ पर आयोजित होने वाले समारोह में देवभूमि की झलक नहीं देख पाएंगे। इस समारोह के लिए भेजा गया प्रदेश की झांकी का प्रस्ताव खारिज हो गया है। केंद्र सरकार ने 14 राज्यों के मॉडलों को चुना है। हिमाचल का मॉडल इनसे पिछड़ गया है। प्रदेश की ओर से विकासात्मक योजनाओं को दर्शाती झांकी का प्रस्ताव भेजा गया था। इस मॉडल को अब प्रदेश में आयोजित होने वाले समारोह में दर्शाया जाएगा। भाषा एवं संस्कृति विभाग की ओर से गणतंत्र दिवस की परेड के लिए सबसे पहले धामी गोलीकांड की झांकी का प्रस्ताव भेजा गया था।

     

    आजादी का महोत्सव विषय पर आधारित इस प्रस्ताव में स्वतंत्रता आंदोलन को लेकर धामी में हुए गोलीकांड की विस्तृत जानकारी दी गई थी। कई अन्य राज्यों की ओर से भी स्वतंत्रता सेनानियों से जुड़े प्रस्ताव भेजने पर हिमाचल का धामी गोलीकांड पहले चरण में ही बाहर हो गया था। इसके बाद हिमाचल प्रदेश को विकासात्मक योजनाओं को लेकर प्रस्ताव तैयार करने को कहा गया था। लिहाजा, बागवानी, पर्यटन, बिजली परियोजनाओं और धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम के विकास को दर्शाता प्रस्ताव भेजा गया था। दूसरे चरण में प्रदेश का यह प्रस्ताव पास हो गया लेकिन अंतिम छंटनी में इसे भी खारिज कर दिया गया। सरकार को इसकी मौखिक सूचना मिल गई है।

  • हिमाचल: गणतंत्र दिवस परेड का हिस्सा बन सकती है धामी गोलीकांड की झांकी

    हिमाचल: गणतंत्र दिवस परेड का हिस्सा बन सकती है धामी गोलीकांड की झांकी

    हिमाचल प्रदेश के धामी गोलीकांड की झांकी गणतंत्र दिवस परेड का हिस्सा बन सकती है। शुक्रवार को नई दिल्ली में हुई पहले चरण की बैठक में हिमाचल सरकार का डिजाइन पास हो गया है। शनिवार को दूसरे दौर की बैठक में डिजाइन में और सुधार करने पर मंथन होगा। नवंबर के अंत में झांकी को परेड में शामिल करने का अंतिम फैसला होगा।

    26 जनवरी 2022 को आयोजित होने वाले गणतंत्र दिवस के दौरान आजादी का अमृत महोत्सव थीम पर झांकियां बनाई जानी है। प्रदेश के भाषा एवं संस्कृति विभाग की ओर से प्रदेश के पहले गोलीकांड की झांकी बनाने का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा है। शुक्रवार को देश भर से आई झांकियों के प्रस्तावों को लेकर छंटनी बैठक हुई।

    इस बैठक में हिमाचल सरकार के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है। अब झांकी के मॉडल को चयन समिति को भेजा जाएगा। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि छंटनी बैठक में हिमाचल का प्रस्ताव पास होने से उम्मीदें बढ़ गई हैं। स्वतंत्रता संग्राम में धामी गोलीकांड विशेष महत्व रखता है। हिमाचल से ब्रिटिश हुकूमत की दमनकारी नीतियों के खिलाफ यहां के लोगों ने आंदोलन का जो बिगुल फूंका था। इसकी गूंज पूरे देश में सुनाई पड़ी थी।

    16 जुलाई 1939 को धामी में प्रजामंडल के कार्यकर्ताओं ने तत्कालीन रियासत के राजा की जनता विरोधी नीतियों को देखते हुए शिमला से भागमल सोहटा और पंडित सीताराम शर्मा के नेतृत्व में हजारों लोगों की उपस्थिति में राजमहल के बाहर प्रदर्शन व नारेबाजी की। थोड़ी देर बाद भीड़ बेकाबू हो गई और पथराव शुरू हो गया।

    राजा के सिपाहियों ने उग्र भीड़ को काबू करने के लिए उन पर लाठीचार्ज कर दिया। बाद में गोलियां चलाना शुरू दी। गोलीबारी में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो अन्य लोगों ने उपचार के लिए ले जाते वक्त रास्ते में दम तोड़ दिया। धामी गोलीकांड की इस घटना से पूरे देश में असंतोष फैल गया था।