Tag: train

  • ट्रैन की चपेट में आने से 18 साल की युवती की दर्दनाक मौत 

    ट्रैन की चपेट में आने से 18 साल की युवती की दर्दनाक मौत 

    Kangra,15 February

    कांगडा जिला में एक दुःखद हादसा सामने आया है। यहां ट्रैन की चपेट में आने से एक युवती की दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार  पुलिस थाना डमटाल के अंतर्गत आते मोहटली रैंप से 200 मीटर की दूरी पर रेल किलोमीटर 106/31-107 पर ट्रैनकी चपेट में आने से 18 वर्षीय लड़की की मौत हो गई।

    रेलवे पुलिस के हेड कांस्टेबल विक्रमजीत ने बताया कि दोपहर 1.30 बजे के करीब रेलवे अधिकारियों ने उन्हें सूचना दी कि मोहटली रैंप रेलवे फाटक से 200 मीटर आगे जम्मू-दिल्ली ट्रैक पर एक लड़की ट्रेन की चपेट में आ गई है।जिस पर तुरंत कार्रवाई करते हुए विक्रमजीत सिंह पुलिस टीम सहित मौके पर पहुंचे तो जांच करने पर पाया कि महक पुत्री खेमराज निवासी घणडरा तहसील इंदौरा की वासी है। मामले की छानबीन जारी है।

  • ट्रेन के नीचे आया युवक, मौत

    ट्रेन के नीचे आया युवक, मौत

    प्रदेश की राजधानी शिमला में रविवार सुबह एक हादसा हुआ है। एक युवक कालका-शिमला रेलवे ट्रेक पर टूटू रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के नीचे आ गया। हादसे में युवक को अपना एक पैर गंवाना पड़ा। घटना के बाद घायल युवक को आईजीएमसी ले जाया गया, हालांकि रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद स्थानीय लोग नाराज हो गए और उन्होंने रेलवे स्टेशन पर प्रदर्शन किया और ट्रेन को रोक दिया। सूवना मिलते ही बालूगंज पुलिस और रेलवे पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गए और लोगों को शांत कराकर ट्रेन को रवाना किया। हालांकि इस कारण ट्रेन में सफर कर रहे पर्यटकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

  • शिमला में ट्रेन की चपेट में आने से 49 वर्षीय व्यक्ति की मौत

    शिमला में ट्रेन की चपेट में आने से 49 वर्षीय व्यक्ति की मौत

    राजधानी शिमला के उपनगर समरहिल में कालका-शिमला रेल ट्रैक पर एक व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा शनिवार की शाम 5:30 बजे के करीब हुआ। हिमालयन क्वीन ट्रेन कालका से शिमला की ओर आ रही थी कि समरहिल के पास ट्रैक पर चल रहा व्यक्ति ट्रेन की जद में आ गया।

    इस कारण व्यक्ति बुरी तरह जख्मी हुआ। उसे गंभीर अवस्था में आईजीएमसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत करार दिया। मृतक की पहचान शिमला के लोअर फागली निवासी महेश (49) के रूप में हुई है। मृतक व्यक्ति शराब के नशे में धुत बताया जा रहा है।

    रेलवे पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। रेलवे पुलिस शिमला के एक अधिकारी ने हादसे की पुष्टि करते हुए कहा कि हादसे को लेकर मामला दर्ज कर कार्रवाई  की जा रही है।