Tag: Traumatic

  • दर्दनाक हादसा : सोलन-कुनिहार मार्ग पर पुल से नीचे गिरी कार, भाई-बहन की मौके पर मौत

    दर्दनाक हादसा : सोलन-कुनिहार मार्ग पर पुल से नीचे गिरी कार, भाई-बहन की मौके पर मौत

    Solan  9th March

    सोलन-कुनिहार सड़क मार्ग पर गम्बर पुल से एक कार के नीचे गिर जाने से इसमें सवार 2 लोगों की मौके पर मौत हो गई। हादसे में जान गंवाने वाले भाई-बहन बताए जा रहे हैं।

    वहीं सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। यह कार सुबाथू से कुनिहार की ओर जा रही थी। गम्बर पुल एक बड़ा ब्लैक स्पॉट बन गया है। यहां पर पिछले 3-4 वर्षों में इसी स्थान पर करीब एक दर्जन से अधिक हादसे हो चुके हैं। हादसे में चंडीगढ़ नम्बर की कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

  • शिमला: कोटखाई में दर्दनाक सड़क हादसा, 30 वर्षीय युवक की गई जान

    शिमला: कोटखाई में दर्दनाक सड़क हादसा, 30 वर्षीय युवक की गई जान

    शिमला

    बीती रात कोटखाई से लगभग 2 किलोमीटर दूर पान्दली रोड पर एक दर्दनाक सडक हादसा हुआ। जानकारी के मुताबिक लगभग 10 बजे विनय आयु 30 वर्ष, पुत्र स्वर्गीय रमेश चौहान, गांव पान्दली अपनी कार नंबर Hp14A0947 से कोकूनाला से अपने घर आ रहा था। पान्दली रोड़ में ज़ीरो पॉइंट से लगभग 50 मीटर आगे हादसे का शिकार हो गया, जिसमे विनय की मौत हो गई। इस हादसे से क्षेत्र में शोक की लहर फ़ैल गई है।