Tag: war

  • हिमाचल के छात्रों की यूक्रेन से आज होगी घर पर वापसी: CM

    हिमाचल के छात्रों की यूक्रेन से आज होगी घर पर वापसी: CM

    शिमला,26फरवरी

    यूक्रेम में फंसे भारतीयों छात्रों को निकालने के लिए सरकार ने कार्य शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री ने बताया कि हमने यूक्रेम मामले को लेकर विदेश मंत्री को पत्र लिखा है।

    मुख्य सचिव की विदेश सचिव से भी बात हुई है। विदेश से विशेष विमान से छात्रों को निशुल्क लाया जा रहा है। सीएम ने बताया कि आज जो विशेष विमान छात्रों को लेकर आ रहा है उसमें 15 छात्र हिमाचल के भी शामिल हैं।

    बता दें कि इस समय रूस और यूक्रेन के बीच भीषण युद्ध जारी है। ऐसे में भारत के भी हजारों लोग यूक्रेन में फंस गए हैं। इनमें से अधिक्तर छात्र हैं। हिमाचल प्रदेश के भी 150 के करीब छात्र यूक्रेन में फंसे हैं। इन छात्रों ने परिजनों ने सरकार से अपने बच्चों को सकुशल वापस लाने की गुहार लगाई है। वहीं, सरकार ने भी यूक्रेन में फंसे छात्रों को सुरक्षित देश वापस लाने की बात कही है।

     

  • यूक्रेन में पढ़ रही छात्रा के दादा की TV पर युद्ध का समाचार देखकर हार्ट अटैक से मौत

    यूक्रेन में पढ़ रही छात्रा के दादा की TV पर युद्ध का समाचार देखकर हार्ट अटैक से मौत

    हमीरपुर,26फरवरी

    यूक्रेन में फंसे भारतीयों की चिंता में परिवार दिन रात टीवी के आगे बैठकर वहां की स्थिति को देख रहे हैं।  हर माँ बाप अपने बच्चों की राह देख रहे है।

    ऐसा ही एक मामला नादौन उपमंडल की गौना पंचायत में सामने आया है। जहां यूक्रेन में पढ़ रही छात्रा के दादा टीवी पर यूक्रेन-रूस के युद्ध का समाचार देख रहे थे कि इस दौरान उन्हें हार्ट अटैक आ गया और उनकी मृत्यु  हो गई।

    जानकारी के अनुसार गौना की पायल यूक्रेन में एमबीबीएस कर रही है। उसके दादा रत्न चंद टीवी पर यूक्रेन में युद्ध के हालातों बारे समाचार देख रहे थे कि तभी उन्हें दिल का दौरा पड़ गया और उनका निधन हो गया। वहीं इसी इलाके से यूक्रेन में पड़ रहे आर्यन रत्न के परिजन भी परेशान हैं।

    इतना ही नहीं, भदरोल पंचायत के शुभम जंगा भी यूक्रेन से पढ़ाई कर रहे हैं। शुभम जंगा के पिता मिलाप जंगा ने बताया कि जब उन्हें युद्ध का पता चला उसके बाद परेशानी और भी बढ़ गई। शुभम के ताया कैलाश जंगा ने बताया कि शुभम का फोन आया था कि उनके होस्टल के पास ही बम ब्लास्ट हो रहे हैं, जिससे सारे सहमे हुए हैं।

    उन्होंने बताया कि पिछले दिनों शुभम की वापसी के लिए ३ गुना पैसे देकर एयरलाइंस की टिकट ली थी किन्तु फ्लाइटें बंद होने के कारण वो वहां से नहीं आ सका, जिससे परिजन और भी परेशान हो गए हैं। इन बच्चों के अभिभावकों सरकार से मांग की है कि बच्चों को जल्द से जल्द सुरक्षित भारत लाया जाए। उन्होंने केंद्र व प्रदेश सरकार से मांग की है कि इन परिस्थितियों में वहां फंसे छात्रों को वापस लाने के लिए शीघ्र प्रयास किए जाएं।

  • सुबह तेज धमाकों से दहली यूक्रेन की राजधानी कीव, रूसी हमले में अबतक 137 की मौत

    सुबह तेज धमाकों से दहली यूक्रेन की राजधानी कीव, रूसी हमले में अबतक 137 की मौत

    नई दिल्ली,25फरवरी

    रूस के हमले के बाद यूक्रेन में तबाही मची हुई है. यूक्रेन की राजधानी कीव को रूस घेरने की प्लानिंग बना चुका है. दूसरी तरफ यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की बेबस नजर आ रहे हैं और यूएस के राष्ट्रपति बाइडेन ने भी हाथ खड़े कर दिए हैं. इसपर जेलेंस्की ने कहा है कि रूस से लड़ाई में उनको अकेले छोड़ दिया गया है. उन्होंने दावा किया है कि रूसी हमले में यूक्रेन के 137 लोगों की मौत हो गई वहीं 316 जख्मी हैं. यूक्रेन रूस के खिलाफ जंग लड़ने के लिए सेना को एकजुट भी कर रहा है.

    यूक्रेन की राजधानी कीव सुबह-सुबह तेज धमाकों से दहल गई है. इसके अलावा यूक्रेन के शहर कोनोटोप को भी रूसी सैनिकों ने घेर लिया है. इसके अलावा बाकी फोर्स कीव की तरफ बढ़ रही है.

    रूस के यूक्रेन पर आक्रमण करने के विरोध में प्रदर्शन तेज हो गए हैं. अमेरिका के वाशिंगटन डी.सी में मौजूद वाइट हाउस के बाहर भी प्रदर्शनकारी कई घंटों से जमा हैं.

    यूक्रेन ने रूसी सैनिकों से लड़ने के लिए आम नागरिकों को भी हथियार दिए हैं. कीव मीडिया के मुताबिक, करीब 10 हजार असॉल्ट राइफल आम लोगों को दी गई हैं. यूक्रेन का दावा है कि अबतक 5 रूसी जेट मार गिराए गए हैं. जिसमें दो Sukhoi Su-30 भी शामिल ते. इसके अलावा 50 रूसी सैनिक ढेर किए गए हैं. वहीं 25 रूसी सैनिकों ने सरेंडर किया है. कुछ टैंक भी नष्ट किए गए हैं.

    यूक्रेन के अधिकारियों का कहना है कि शुक्रवार रूसी हमले का सबसे खराब दिन हो सकता है. इसमें एयरस्ट्राइक, जमीनी हमले, घेराव आदि शामिल होगा.