Tag: winter

  • लाहुल में सर्दियों में नहीं होगी बिजली गुल, अटल टनल रोहतांग होकर बिछाई 33केवी बिजली लाइन

    लाहुल में सर्दियों में नहीं होगी बिजली गुल, अटल टनल रोहतांग होकर बिछाई 33केवी बिजली लाइन

    जनजातीय जिला लाहुल-स्पीति की लाहुल घाटी के लोगों के लिए अच्छी खबर है। घाटी में भारी बर्फबारी के कारण सर्दियों में कई दिनों तक अब बिजली आपूर्ति ठप नहीं रहेगी। सीमा सड़क संगठन और बिजली बोर्ड ने अटल टनल रोहतांग से होकर भूमिगत ट्रांसमिशन लाइन बिछा दी है। अब घाटी में सर्दियों के दौरान लगने वाले लंबे बिजली कट से लोगों को राहत मिलेगी। अटल टनल के साउथ पोर्टल धुंधी से लेकर नार्थ पोर्टल होते हुए सिस्सू तक कुल दस किलोमीटर तक इस लाइन को बिछाकर बाकायदा विद्युत आपूर्ति भी बहाल कर दी गई है। गौरतलब है कि लाहुल घाटी को रोहतांग दर्रा से होकर बिजली आपूर्ति की जाती थी, लेकिन सर्दियों के दौरान कोकसर से रोहतांग दर्रा के आसपास कोई फाल्ट आने पर बिजली आपूर्ति करने में दिक्कतें रहती थी।

    सर्दियों में ऐसा भी हुआ है कि कई दिनों तक बिजली आपूर्ति न हो। अटल टनल बनने के बाद यह समस्या और भी बढ़ गई थी। क्योंकि रोहतांग दर्रा बर्फबारी के कारण बंद होने के बाद इस मार्ग से होकर यातायात पूर्ण रूप से बंद हो जाता है। सड़क भी गर्मियों में ही बहाल की जाती है। ऐसे में बिजली गुल होने पर रोहतांग दर्रा तक पहुंचना मुश्किल हो जाता था। सोमवार को इस लाइन को बिछाने का कार्य पूर्ण कर लिया गया है।

  • वन्यप्राणी विशेषज्ञ ने शिमला में सर्दियों में आने वाली पक्षी प्रजातियों की 10 प्रजातियों की रिपोर्ट दी

    वन्यप्राणी विशेषज्ञ ने शिमला में सर्दियों में आने वाली पक्षी प्रजातियों की 10 प्रजातियों की रिपोर्ट दी

    शिमला में सर्दियों में आने वाले पक्षियों का आगमन शुरू हो गया है ।  शिमला में सर्दियों में आने वाले पक्षियों की 10 प्रजातियों को रिपोर्ट किया जा चुका है ,जो कि हिमाचल प्रदेश के ऊपरी क्षेत्रों में बर्फ़बारी के कारण निचले क्षेत्रों की ओर माइग्रेट करते हैं ।

    संतोष ठाकुर वन्यप्राणी विशेषज्ञ ने शिमला में रिपोर्ट की सर्दियों में आने वाली पक्षी प्रजातियों की 10 प्रजातियां

    अभी तक शिमला में निम्नलिखित प्रजातियां शिमला पहुँच गई है।

    1.Rock Bunting.
    2.White-capped Bunting.
    3.Rufous breasted Accentor.
    4.Black throated Accentor.
    5.Pink browed Rosefinch
    6.Common Rosefinch.
    7.Yellow -breasted Greenfinch.
    8 Plain Mountainfinch.
    9.Black-throated Thrush.
    10. Red-headed Serin.

    वन्यप्राणी प्रभाग वन विभाग में बतौर वन्यप्राणी वनरक्षक के रुप में अपनी सेवाएं दे रहे संतोष ठाकुर जी एक वन्यप्राणी विशेषज्ञ के रूप में भूमिका निभा रहे हैं ।उनकी पत्नी भी उनके साथ वन रक्षक के रूप में वन विभाग में कार्यक्रत है । संतोष ठाकुर जी हिमाचल प्रदेश में पाई जाने वाली 450 से अधिक पक्षी प्रजातियों के छायाचित्र ले चुके हैं।