LIVE HPBOSE 10th Result: हिमाचल प्रदेश 10वीं का रिजल्ट कुछ ही देर में, ये रहा लिंक

शिमला। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा कक्षा 10वीं का रिजल्ट आज घोषित किया जाएगा। हिमाचल प्रदेश बोर्ड 10वीं के रिजल्ट की घोषणा अब से थोड़ी ही देर बाद सुबह 11:30 बजे के बाद करेगा। एचपी बोर्ड अब से कुछ देर में प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए नतीजों की घोषणा करेगा।

हिमाचल प्रदेश बोर्ड से कक्षा 10 की परीक्षाओं के लिए 1।3 लाख स्टूडेंट्स ने फॉर्म भरे थे। इनमें से 1.16 लाख नियमित और 14,929 स्टूडेंट्स एसओएस के हैं। ये सभी स्टूडेंट्स एचपीबीओएसई 10वीं रिजल्ट 2021 की घोषणा के बाद स्टूडेंट्स अपना एचपी बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2021 बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट, hpbose.org पर चेक कर पाएंगे। स्टूडेंट्स अपना हॉल टिकट नंबर भरकर रिजल्ट चेक कर सकेंगे।

ऐसे चेक करें रिजल्ट

 

  • रिजल्ट (HPBOSE 10th Result 2021) देखने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट hpbose.org पर जाएं।
  • वेबसाइट पर रिजल्ट टैब पर क्लिक करें।
  • एक नई विंडो खुलेगी जहां आप अपना लॉगिन की जरूरी जानकारी दर्ज कर सकते हैं।
  • इसके बाद सबमिट ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर होगा और आप इसे भविष्य के संदर्भों के लिए डाउनलोड और रख सकते हैं।हिमाचल प्रदेश बोर्ड की ओर से पिछले साल, HPBOSE कक्षा 10 के रिजल्ट का कुल पास प्रतिशत 68.11 प्रतिशत था। इस परीक्षा में, लड़कियों ने लड़कों की तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया था। तब देश में COVID-19 लॉकडाउन होने से पहले मार्च में ही परीक्षा आयोजित की गई थी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *