Tag: classes

  • 14 फरवरी को फिर बुलाई मंत्रिमंडल की बैठक, छोटी कक्षाओं के लिए खुल सकते हैं स्कूल

    14 फरवरी को फिर बुलाई मंत्रिमंडल की बैठक, छोटी कक्षाओं के लिए खुल सकते हैं स्कूल

    शिमला, 10फरवरी

    ठेकेदारों को राहत देने के मामले को लेकर बुधवार को बुलाई गई मंत्रिमंडल की आपात बैठक के बाद 14 फरवरी को फिर से मंत्रिमंडल बैठक को बुलाया गया है। बैठक में छोटी कक्षाओं के लिए स्कूल खोलने के निर्णय पर मोहर लग सकती है, जिसको लेकर शिक्षा विभाग की ओर से प्रस्ताव लाया जा रहा है। मंत्रिमंडल में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर की तरफ से विधानसभा बजट सत्र के पहले दिन पढ़े जाने वाले अभिभाषण को भी स्वीकृति प्रदान की जा सकती है।

    इसी तरह कर्मचारियों को थर्ड आप्शन या अन्य कोई विकल्प दिए जाने के मसले पर भी निर्णय लिया जा सकता है। साथ ही पैंशनरों को पंजाब की तर्ज पर वित्तीय लाभ दिए जाने पर निर्णय हो सकता है। इंटर डिस्ट्रिक तबादलों से जुड़े मामले और विधानसभा में लाए जाने वाले अन्य संशोधनों पर भी बैठक में चर्चा की संभावना है।

    मंडी शराब कांड पर सीएम ने तलब किए अधिकारी

    मंडी में जहरीली शराब पीने के कारण 7 लोगों की मौत होने के बाद पुलिस और आबकारी एवं कराधान विभाग की ओर से अब तक की गई कार्रवाई पर फीडबैक लेने के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने पुलिस एवं आबकारी एवं कराधान विभाग के आला अधिकारियों से मंत्रणा की।

    इसमें पुलिस विभाग के मुखिया एवं डीजीपी संजय कुंडू व आबकारी एवं कराधान आयुक्त यूनस सहित अन्य अधिकारियों ने अपना पक्ष रखा। इस दौरान आबकारी एवं कराधान विभाग के स्तर पर अलग से पुलिस बल गठन की मांग उठी। मौजूदा समय में आबकारी एवं कराधान विभाग के पास अपनी पुलिस नहीं है, ऐसे में पुलिस एवं आबकारी व कराधान विभाग में तालमेल की कमी सामने आ रही है ।

    2 दिन पंजाब में चुनाव प्रचार करेंगे मुख्यमंत्री

    मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर वीरवार यानी 10 फरवरी से 2 दिन पंजाब में चुनाव प्रचार करेंगे। उनका सबसे पहले मुकेरियां जाने का कार्यक्रम है, जहां पर चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद उनका गढ़शंकर, अगमापुर व जीरकपुर में चुनावी सभा को संबोधित करने का कार्यक्रम है। मुख्यमंत्री 11 फरवरी को नया गांव खरड़, अमर पैलेस रामा मंडी जालंधर और सौढल चौक जालंधर में चुनावी सभा को संबोधित करने का कार्यक्रम है।

  • कक्षा में एक सीट छोड़ बैठेंगे 10वीं-11वीं और 12वीं कक्षा के विद्यार्थी

    कक्षा में एक सीट छोड़ बैठेंगे 10वीं-11वीं और 12वीं कक्षा के विद्यार्थी

    हिमाचल प्रदेश में बीते दिन हुई कैबिनेट की बैठक में दसवीं से बाहरवीं कक्षा के विद्यार्थियों के स्कूल खोलने का फैसला लिया गया था। प्रदेश में दो अगस्त से खुलने जा रहे स्कूलों में 10वीं, 11वीं और 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को एक-एक सीट छोड़कर बैठाया जाएगा। एक कक्षा में अधिक विद्यार्थियों के होने पर शारीरिक दूरी का पालन करते हुए विद्यार्थियों को अलग-अलग कमरों में बिठाकर कक्षाएं लगाई जाएंगी। फेस मास्क पहनना अनिवार्य रहेगा। थर्मल स्क्रीनिंग के बाद ही शिक्षकों और विद्यार्थियों को स्कूल परिसरों में प्रवेश दिया जाएगा। मानसून की छुट्टियां समाप्त होते ही 26 जुलाई से ग्रीष्मकालीन स्कूलों में शिक्षकों को अनिवार्य तौर पर आना होगा। शीतकालीन स्कूलों में 22 जुलाई से 27 जुलाई तक बरसात की छुट्टियां रहेंगी। इन स्कूलों में 28 जुलाई से शिक्षक स्कूलों में आएंगे। प्रदेश में दो अगस्त से शुरू होने वाले स्कूलों में लागू की जाने वाली एसओपी को एक-दो दिन के भीतर शिक्षा विभाग जारी करेगा।

    वंही दो अगस्त से पांचवीं और आठवीं कक्षा के विद्यार्थी परामर्श लेने के लिए स्कूलों में आ सकेंगे। हालांकि इनकी हाजिरी नहीं लगेगी। इन कक्षाओं की ऑनलाइन कक्षाएं पहले की तरह जारी रहेगी। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत इन दोनों कक्षाओं की इस शैक्षणिक सत्र से परीक्षाएं ली जानी हैं। आरटीई नियम के तहत अभी तक इन दोनों कक्षाओं के विद्यार्थी अगली कक्षाओं में प्रमोट किए जाते रहे हैं। अब इन्हें परीक्षा के आधार पर ही अगली कक्षा में भेजा जाएगा। ऐसे में सरकार ने इन कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए स्कूल खोलने का फैसला लिया है। तीसरी कक्षा की भी इस वर्ष से परीक्षाएं होनी है। फिलहाल सरकार ने तीसरी कक्षा के विद्यार्थियों को अभी नहीं बुलाने का फैसला लिया है।

  • HPU के नई सत्र का शेडूल जारी

    HPU के नई सत्र का शेडूल जारी

    हिमाचल प्रदेश विश्विद्यालय के लिए नई सत्र का शेडूल जारी