Tag: darlaghat

  • संगीत की दुनिया में उभरती आवाज श्रुति शर्मा

    संगीत की दुनिया में उभरती आवाज श्रुति शर्मा

    सोलन

    संगीत की दुनिया में उभरती आवाज श्रुति शर्मा अब संगीत प्रेमियों के लिए परिचय की मोहताज नहीं रही है। पारंपरिक पहाड़ी गीत हों या फिर विभिन्न मेलों की सांस्कृतिक संध्याओं में श्रुति अपनी आवाज का जादू लगातार बिखेर कर दर्शकों के बीच अपनी अलग पहचान बनाती जा रही है।

    इसका स्पष्ट उदाहरण उनके कुछ माह पूर्व ही रिलीज किए गए गीत की बढ़ती लोकप्रियता से लग रहा है। श्रुति की नई एल्बम साजना ने मार्केट आते ही धूम मचा दी है। जिला सोलन के दाड़लाघाट में अपने माता-पिता सुनीता शर्मा व हंसराज शर्मा के साथ रह रही श्रुति मूलत : जिला बिलासपुर के घुमारवीं की निवासी हैं।

    बचपन से ही श्रुति को संगीत में बेहद रुचि थी और इसके चलते उसने विभिन्न मंचों सहित प्रतियोगिताओं में भाग लेना शुरू कर दिया था। अपनी रुचि को करियर का रूप देने में उसके माता-पिता का पूरा सहयोग रहा और उन्होंने हर कदम पर उसके साथ डट कर खड़े रहे। वर्तमान में श्रुति बिलासपुर कालेज में बीए म्यूजिक के अंतिम वर्ष में है और उसके बाद वह म्यूजिक में ही एमए करना चाहती है।

    म्यूजिक को ही करियर बना रही श्रुति बचपन से ही विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग ले चुकी है और उनकी विजेता भी रही है। श्रुति वर्ष 2017 में वॉयस ऑफ जिला बिलासपुर भी रह चुकी है। वह हिमाचली पहाड़ी गीतों के वीडियो निकालने के साथ-साथ प्रदेश व प्रदेश से बाहर भी विभिन्न मंचों पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रही है और रोहनप्रीत सिंह, सतिंदर सरताज व कुमार साहिल सरीखे गायकों के साथ मंच साझा कर चुकी है। यंगवार्ता न्यूज़ से विशेष बातचीत में श्रुति शर्मा ने बताया कि वह बचपन के शौक को अब करियर के रूप में अपना रही हूं। दर्शकों का प्यार मिल रहा है, जिसके लिए सभी का आभार। श्रुति ने बताया कि उसे हमेशा अपने माता-पिता व बहन का सहयोग मिलता रहा है।

  • कशिश ठाकुर ने पास की नीट की परीक्षा, बनेगी डॉक्टर

    कशिश ठाकुर ने पास की नीट की परीक्षा, बनेगी डॉक्टर

    अर्की

    नीट यूजी 2023 के परिणाम में दाड़लाघाट से कशिश ठाकुर ने पहले ही प्रयास में 564 अंक प्राप्त कर एमबीबीएस के लिये अपना स्थान सुनिश्चित किया।

    कशिश ठाकुर ने अपनी पढ़ाई कक्षा ग्यारवीं तक DAV दाड़लाघाटऔर उसके उपरांत उपरांत 12वीं की परीक्षा शिमला से उत्तीर्ण की।

    कशिश ठाकुर के पिता लच्छी राम ठाकुर वर्तमान में बीआरसीसी समग्र शिक्षा अभियान अर्की में तथा माताजी विज्ञान अध्यापिका राजकीय उच्च विद्यालय कश्लोग में कार्यरत हैं।

    दाड़लाघाट से कशिश ठाकुरबातचीत करते हुए कशिश ठाकुर ने अपनी सफलता का श्रेय गुरुजनों तथा अपने माता पिता को दिया।

  • Himachal Truck operators to pay tax

    Himachal Truck operators to pay tax

    Himachal Pradesh truck operator should tax on goods till March 31. This is the last chance for the truck operators who have not deposited the goods tax for a long time. If the tax is not paid even after this, then the trucks can be blacklisted and seized. After that the work of passing and fitness of the truck will not be done.

    BBN has more than 10,000 trucks. Out of these, 25 percent truck operators have not deposited their Goods Tax because they have been charged more than the penalty tax and are demanding waiver, but the penalty is not being waived by the government.

    Superintendent RTO Office Nalagarh Madan Chauhan says that by December 2022 the old tax was to be deposited in the Excise and Taxation Department only, but due to high penalty, many operators have not deposited the tax. The government has given time till March 31 for this. If the deposit is not made even after this, then their trucks will be blacklisted.

  • अर्की में देव बाडुबाड़ा जी की जात्रा 8 मार्च से शुरू

    अर्की में देव बाडुबाड़ा जी की जात्रा 8 मार्च से शुरू

    अर्की

    दाड़लाघाट क्षेत्र के सर्व आराध्य बाडुबाड़ा देव जी की जात्रा 8 मार्च से शुरू हो रही है। बाडुबाड़ा देव का प्रवास डेढ़ महीने तक लोगों के घरों में उनकी मन्नतें पूर्ण करने हेतु होता है यह देव यात्रा मार्च महीने से शुरू होकर मई माह तक रहेगी।

    बाडुबाड़ा देव के गुर अपने पूर्व नियोजित कार्यक्रम के अनुसार सोलन,शिमला,बिलासपुर सहित मंडी में अपने देव की जात्रा करेंगे।सोलन जिला और अर्की सहित आसपास के क्षेत्र में देवता को प्रमुख रूप से पूजा जाता है।

    देवता का प्रमुख मूल स्थान मांगल के मन्झयाटल धार के पूर्वी किनारे की ऊंची चोटी पर स्थित है,जबकि इसकी अन्य पूजाएं और रथ अर्की के दाड़लाघाट और मंडी सुकेत के नालनी बटवाड़ा तथा अन्य क्षेत्रों में स्थापित है।यह रथ चक्रधारी देव है और फाल्गुन मास के पश्चात वैशाख तक इस देव की जात्रा का आयोजन किया जाता है।

    एक किंवदंती के अनुसार बाडुबाड़ा देव सुकेत के निर्माता पराक्रमी वीरसेन है जिन्होंने 8वीं सदी में सुकेत की भी स्थापना की थी इसकी राजधानी पांगणा मंडी में थी इस वीर योद्धा ने चंबा सुकेत कल्लु,मंडी क्षेत्रों को जीता था हिस्ट्री ऑफ हिल स्टेट शिमला बाघल हुचीसन के अनुसार इस योद्धा ने कई किले जीते थे जिसमें श्रीगड़, नारायणगढ़,रघुपुर,जज माधोपुर बगा कोट,मनाली,चन्जयला,रायसन आदि है इन किलों के स्वामी इनके अधीन हुए तथा अनेक लोक देवों के रूप में प्रतिष्ठित हुए वीरसेन के गीत घर घर गाए जाते है।

    मांगल क्षेत्र के पार सतलुज की तलहटी बाडु में इसका ऐतिहासिक मन्दिर होने के कारण ही इसे बाडु बाड़ा का नाम दिया गया।बाडुबाड़ा देव कमेटी के प्रधान हेतराम ठाकुर व सचिव श्याम चौधरी ने बताया कि दाड़लाघाट में देवता का भव्य मंदिर बनाया गया है,हर वर्ष मार्च में देवता की यात्रा शुरू होकर शिमला,सोलन,अर्की,बिलासपुर से होकर लोगो की जो मन्नत होती है उनके घरों में जाकर यह उन्हें आशीर्वाद देते है और मन्नते पूरी करते हैं।स्थानीय ओर बाहरी लोगों में इस देव के प्रति अपार श्रद्धा देखी जा सकती है।

    बाड़ू बाड़ा देव का मूल स्थान मंडी है और सक्रांति के दिन दाड़लाघाट में इसके देव स्थल पर लोगो का हुजूम अपनी श्रद्धा और मनोकामना की पूर्ति होते देख इस देव स्थल में अपनी आस्था के प्रति नतमस्तक दिखते है।उन्होंने कहा कि जब देव जात्रएं सम्पन्न हो जाती हैं तो देवता का रथ अपने स्थान पर आ जाता है और उसी रोज से मंदिर में भगवद् कथा का आयोजन किया जाता है।

     

  • दाड़लाघाट सीमेंट उद्योग प्रबंधन पर लगे कर्मचारियों को प्रताड़ित करने के आरोप

    दाड़लाघाट सीमेंट उद्योग प्रबंधन पर लगे कर्मचारियों को प्रताड़ित करने के आरोप

    विधानसभा अर्की के विधायक संजय अवस्थी द्वारा जारी प्रेस बयान में कहा गया कि अंबुजा प्रबन्धन द्वारा स्थानीय कर्मचारियों को प्रताड़ित किया जा रहा है. अंबुजा सीमेंट उद्योग दाड़लाघाट में कार्यरत लेंड लूजर कर्मचारियों को प्रबन्धन द्वारा दबाव डाला जा रहा है कि उनके या उनके परिवार के सदस्यों द्वारा जो ट्रक माल ढुलाई में लगे हैं उन्हें बंद करे या नौकरी छोड़े.

     

    प्रबन्धन द्वारा इस तरह का दबाव डालना गलत है और 1992 में जो एग्रीमेंट अंबुजा प्रबन्धन के साथ हुआ था उसका उल्लघंन है. 1995 में अंबुजा प्रबन्धन द्वारा ही कर्मचारियों को गाडियां डलवाई गई थी. इस तरह की तानाशाही व अंबुजा प्रबन्धन का दबाव बिलकुल गलत है व हम इसकी निन्दा करते है. प्रशासन तुरंत प्रभाव से इस मामले को सुलझाए अन्यथा आने वाले समय में अंबुजा प्रबन्धन द्वारा किए जा रहे इस शोषण को रोकने के लिए आन्दोलन का रास्ता अपनाना पड़ेगा.

     

    प्रदेश में 8 दिसम्बर को चुनाव परिणाम के बाद सरकार कांग्रेस की बन रही है. कांग्रेस सरकार बनते ही अंबुजा प्रबन्धन के इस गलत फैसले को रिव्यू किया जाएगा व ट्रांसपोर्टर व कर्मचारियों के हितों की रक्षा की जाए.

  • शिमला मंडी राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर चमाकड़ी पुल के समीप सड़क हादसा

    शिमला मंडी राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर चमाकड़ी पुल के समीप सड़क हादसा

    शिमला-मंडी नेशनल हाईवे 205 चमाकड़ी पुल के समीप कार व ट्रक की टक्कर हो गयी।गनीमत रही कि इसमें दोनों गाड़ियों के चालकों को कोई चोटें नही आई।पुलिस थाना दाड़लाघाट ने ट्रक व कार के चालक के खिलाफ गलत व लापरवाही से गाड़ी चलाने को लेकर मामला दर्ज कर दिया है।पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।जानकारी के मुताबिक पुलिस को सूचना मिली कि चमाकड़ी पुल में गाड़ियों की आपसी टक्कर हुई है।पुलिस थाना से अन्वेषणकर्ता सुनील कुमार ने मौके पर कार नंबर एचपी-11-सी-5009 जो भराड़ीघाट की तरफ से चमाकड़ी पुल की तरफ जा रही थी तथा ट्रक नंबर एचपी-64-4203 जो दाड़लाघाट की तरफ से भराड़ीघाट की तरफ जा रहा था,सड़क में खड़े पाये गये।

    कार नंबर एचपी-11सी-5009 के चालक का नाम आयुष कंवर सुपुत्र जगजीत सिंह गांव गोहर (धुन्दन) व ट्रक नंबर एचपी-64-4203 के चालक का नाम मदन लाल सुपुत्र मेहर चन्द गांव सिल्ला जिला बिलासपुर पता चला दुर्घटना में दोनों गाड़ियों के चालको को कोई भी चोटें न आई है,सिर्फ गाड़ियों का नुक्सान हुआ है।मौके पर पाया गया कि कार नंबर एचपी-11सी-5009 के चालक आयुष कंवर और ट्रक नंबर एचपी-64-4203 के चालक मदन लाल द्वारा अपनी-2 गाड़ियों को गलत व लापरवाही से चलाने के कारण यह दुर्घटना हुई है।पुलिस ने कार्यवाही करते हुए 279 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर दिया है।मामले की पुष्टि डीएसपी दाड़लाघाट प्रताप सिंह ठाकुर ने की है।

  • दाड़लाघाट : डीएवी पब्लिक स्कूल में कथक नृत्य की तीन दिवसीय कार्यशाला शुरू

    दाड़लाघाट : डीएवी पब्लिक स्कूल में कथक नृत्य की तीन दिवसीय कार्यशाला शुरू

    डीएवी अंबुजा विद्या निकेतन पब्लिक स्कूल दाड़लाघाट में विद्यार्थियों के लिए कथक नृत्य की तीन दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह नृत्य कार्यशाला मशहूर एवं हिमाचल प्रदेश के प्रथम मेल कथक डांसर दिनेश गुप्ता द्वारा संचालित की गई।

    इस दौरान बच्चों को कथक नृत्य के मूल तथा कुछ प्रचलित नृत्य सिखाए गए। बच्चों ने इस नृत्य में खूब रुचि दिखाते हुए बढ़-चढ़ कर भाग लिया। कथक नृत्य कार्यशाला में दिनेश गुप्ता द्वारा विद्यार्थियों को इसके बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई व इस नृत्य के विभिन्न गुणों का व्खान भी किया गया। प्रधानाचार्य मुकेश ठाकुर ने इस मौके पर बताया की इस तरह की गतिविधियों के आयोजन का मुख्य उदेश्य विद्यार्थियों में छुपी हुई प्रतिभा को उजागर करना है, ताकि विद्यार्थी पढ़ाई के साथ-साथ अन्य गतिविधियों में अपने आप को आगे लाकर साबित कर सकें।

     

  • हनुमानबड़ोग के 72 वर्षीय बुजुर्ग की दाड़ला में मौत

    हनुमानबड़ोग के 72 वर्षीय बुजुर्ग की दाड़ला में मौत

    दाड़लाघाट, अर्की

    पुलिस थाना दाड़लाघाट के अंतर्गत गांव हनुमानबड़ोग के एक व्यक्ति की बीमारी के कारण मृत्यु हो गयी।जानकारी के मुताबिक दिला राम ने पुलिस को बताया कि कृष्ण चन्द पुत्र चन्दु राम निवासी गांव हनुमान बड़ोग 04 जुलाई 2022 को इनके घर दाड़ला आया हुआ था तथा खाना खाने के बाद इनके घर के कमरा में सो गया था।आज सुबह देखा तो कृष्ण चन्द अपने बिस्तर में ही सोया हुआ मृत पाया।इसकी सूचना पुलिस को दी गयी।पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची व मौका का निरीक्षण करके मृतक की फोटोग्राफ लेने के बाद गवाहों के ब्यान कलमबद्ध कर शव को अर्की अस्तपाल लाया गया।

    जहाँ पर मृतक का पोस्टमार्टम कर शव दाह संस्कार के लिए परिजनों को सुपुर्द कर दिया।डीएसपी दाड़ला प्रताप सिंह ठाकुर ने पुष्टि करते हुए बताया कि मृतक कृष्ण चन्द काफी दिनों से दमा की बीमारी से ग्रसित था,जिसकी मृत्यु बीमारी होने के कारण पाई।पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए 174 सीआरपीसी के तहत कार्यवाही की जा रही है।

  • दाड़लाघाट : कुश्ती मेले में चंडीगढ़ के बबलू ने जीती बड़ी माली

    दाड़लाघाट : कुश्ती मेले में चंडीगढ़ के बबलू ने जीती बड़ी माली

    ग्राम पंचायत पारनू की मेला कमेटी ने कुश्ती मेला करवाया। इस दौरान मुख्यातिथि के रूप में विधायक अर्की संजय अवस्थी ने शिरकत की। इस दौरान विधायक ने ऐच्छिक निधि में 21 हजार रुपए देने की घोषणा की। वहीं स्थानीय युवाओं के लिए एक जिम खोलने की भी घोषणा की। सरडमरास के स्थानीय लोगों ने अंबुजा कंपनी द्वारा पेयजल स्रोतों के साथ छेडख़ानी करने सहित गांव में पेयजल की किल्लत जेसी समस्याओं को विधायक समक्ष उठाया। गांव नेर पुआब के लिए सड़क निर्माण की स्थानीय जनता द्वारा विधायक के समक्ष मांग की गई, जिस पर विधायक अवस्थी ने जमीन के कागजात पूरे होने पर सड़क निर्माण को पूरा करने का पूर्ण आश्वासन दिया गया। विधायक अवस्थी ने स्थानीय जन समस्याओं को सुना और बहुत सी समस्याओं का मौके पर ही निपटारा कर दिया। कुश्ती प्रतियोगिता में बड़ी माली में अमित चंडीगढ़ ने बबलू दिल्ली को पटकनी दी। छोटी माली का खिताब दीपक हमीरपुर के नाम रहा। उसने आनंदपुर साहिब के पहलवान रिंकू को पटकनी दी। पहलवानों ने करीब 6 घंटे तक अखाड़े में अपने जौहर का प्रदर्शन किया।

     

    मुख्यातिथि ने विजेता पहलवानों को मेला कमेटी की ओर से घोषित पुरस्कार दिए। इस अवसर पर विधायक संजय अवस्थी, बीडीसी के पूर्व उपाध्यक्ष जगदीश ठाकुर, अर्की यूथ कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत वर्मा, पूर्व उपप्रधान दाड़ला राजेश गुप्ता, ऋषि देव शर्मा, प्रेम केशव, मेला कमेटी के प्रधान जुल्फी राम ठाकुर, प्रधान पारनु केशव राम, पूर्व प्रधान विद्या सागर ठाकुर, बसंत राम ठाकुर, बाबू राम, हीरा लाल, जीत राम, ललित, सुरेश, श्याम लाल राठौर, मनीराम, भीम दत्त वर्मा, हेमराज शर्मा, ललित आदि मौजूद रहे।

  • दाड़लाघाट : युवा संसद प्रतियोगिता में धुंदन स्कूल रहा प्रथम

    दाड़लाघाट : युवा संसद प्रतियोगिता में धुंदन स्कूल रहा प्रथम

    राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धुंदन ने इस वर्ष खंड स्तर पर आयोजित हुई युवा संसद प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया है। इस प्रतियोगिता में विद्यालय के 33 छात्र-छात्राओं ने प्रवक्ता सुरेंद्र कुमार व सुमन बट्टू के नेतृत्व में भाग लिया। इस मौके पर प्रधानाचार्य सरताज सिंह ने इन सभी विद्यार्थियों को प्रार्थना सभा में सम्मानित किया।

    प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर व वरिष्ठ प्रवक्ता महेंद्र पाल ने सभी विद्यार्थियों और स्टाफ सदस्यों को बधाई दी तथा विद्यार्थियों को अगली प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी।