Tag: darlaghat

  • दाड़लाघाट : अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन के सभागार में सामुदायिक सलाहकार समिति की हुई त्रैमासिक बैठक

    दाड़लाघाट : अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन के सभागार में सामुदायिक सलाहकार समिति की हुई त्रैमासिक बैठक

    अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन के सभागार में सामुदायिक सलाहकार समिति की त्रैमासिक बैठक का आयोजन अम्बुजा सीमेंट फाउंडेशन के द्वारा किया गया। बैठक की अध्यक्षता अम्बुजा सीमेंट इकाई प्रमुख मनोज श्रीवास्तव ने की। उन्होंने जल प्रबंधन, प्राकृतिक खेती, पशुपालन और सामुदायिक स्वास्थ्य परियोजना, कृषि और दुग्ध व्यवसाय तथा आंगनबाड़ी केंद्रों को एक प्रारुप की तरह विकसित करने का आह्वान किया और जनभागीदारी सुनिश्चित करने पर बल दिया। कार्यक्रम प्रबंधक भूपेंद्र गांधी ने पंचायत प्रमुखों, सामाजिक प्रतिनिधियों, खंड विकास समिति, पशुपालन विभाग के प्रतिनिधि, किसान उत्पादक संघ, स्वयं सहायता समूह के प्रमुख और समिति के सदस्यों, स्वास्थ्य कार्यकर्ता, ग्राम पंचायत प्रधान कश्लोग, ग्याना, मांगू, दाड़लाघाट ने अपनी अपनी राय और भागीदारी को स्वास्थ्य सुविधाओं का उपयोग, आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से जनभागीदारी, सखियों के माध्यम से गृह मुलाकात, प्राकृतिक जल स्रोतों का संरक्षण और बचाव, पौधरोपण, पानी का संरक्षण, प्राकृतिक जल स्रोतों की पहचान और रखरखाव, महिला स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से लोगों को जोड़ने की बात पर बल दिया।

    एक सर्वजन हिताय प्रस्ताव पर मुहर लगाई गई कि दाड़लाघाट क्षेत्र में सार्वजनिक पुस्तकालय की स्थापना हो, ताकि विद्यालयों में पढ़ने वाले विद्यार्थी प्रतियोगी परीक्षाओं में ज्यादा से ज्यादा जुड़े और उनका बौद्धिक विकास हो सकें। उपप्रधान हेमराज ठाकुर ने अपने विचार रखें। हेमराज, मीरा शर्मा, शांता शर्मा व ललित कुमार ने अपना-अपना योगदान दिया। उच्च रक्तचाप और मधुमेह से ग्रसित व्यक्तियों को घर-घर जाकर परामर्श देने और सुरक्षित रहने की रूपरेखा भी प्रस्तुत की गई। अजीत कुमार सिंह, योगेश शर्मा, हरिकृष्ण शर्मा, मदन लाल शर्मा, आरती सोनी व दिलीप ने अपने अपने विचार रखें। इस मौके पर अगली कार्ययोजना की रूपरेखा प्रस्तुत की गई। इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य हीरा कौशल, पंचायत प्रधान रौडी रीना शर्मा, पंचायत प्रधान कोटलू नर्मदा शर्मा, उपप्रधान दाड़ला हेमराज ठाकुर, ललित गौतम, राजेश पूरी, नरेंद्र कुमार, बिमला देवी, वाटरशेड समिति पार्टी बड़ोग अनिल कुमार, केशव वशिष्ठ, रजनी बंसल व सुनीता देवी सहित अन्य उपस्थित रहे।

  • दाड़लाघाट : ऑटोमोबाइल कार्यशालाओं के उद्यमियों के लिए अभिनंदन समारोह का किया आयाेजन

    दाड़लाघाट : ऑटोमोबाइल कार्यशालाओं के उद्यमियों के लिए अभिनंदन समारोह का किया आयाेजन

    सोलन 11मार्च

    अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन आईटीआई दाड़लाघाट में लोकल ऑटोमोबाइल कार्यशालाओं के उद्यमियों के लिए अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के प्रबंधक गोवर्धन शर्मा रहे, जबकि जिला उद्योग केंद्र सोलन से अनुराग विशेष तौर पर उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत ऑटोमोबाइल कार्यशाला के उद्यमियों को तिलक तथा बैजिज लगाकर की गई। इस दौरान संस्थान की छात्राओं ने पहाड़ी नाटी इत्यादि सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। इस मौके पर अनुराग शर्मा ने उद्यमियों को मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना के बारे में व सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं से अवगत कराया। उन्होंने बहुत ही सरल उदाहरणों के साथ बताया कि किस प्रकार से अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाया जा सकता है व सरकार की योजनाओं में जो अनुदान दिया जा रहा है, उसका फायदा उठाया जा सकता है।

    इस दौरान अतिथियों ने अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन आईटीआई की ओर से सभी उद्यमियों को प्रशंसा पत्र व स्मृति चिन्ह सम्मान के तौर पर भेंट किए। यह वह उद्यमी हैं, जिनके पास संस्थान के प्रशिक्षु वर्तमान बाजार की मांग के अनुसार व्यावहारिक प्रशिक्षण प्राप्त करते हैं। यह उद्यमी प्रशिक्षुओं को व्यवहारिक ज्ञान के साथ-साथ उनकी वित्तीय सहायता भी करते हैं। इन उद्यमियों ने अपने विचार सांझा किए व प्रशिक्षुओं के लिए भविष्य में भी हर मदद देने की इच्छा जाहिर की।

     

     

     

     

     

    उद्यमियों में महक ऑटोमोबाइल, शर्मा टायर, गौतम ऑटो जोन, सुरेश मोटर, राजा बाबू ऑटोमोबाइल, सोनू मोटर, दिल्ली ऑटो सर्विस, विश्वकर्मा ऑटो सर्विस, सत्यम मोटर्स के प्रतिनिधि तथा सुरेश, चमन लाल, कमलजीत व बृजलाल आदि उपस्थित रहे। इस मौके पर संस्थान की ओर से प्रधानाचार्य राजेश शर्मा ने सबका धन्यवाद किया व उनके सहयोग का आभार प्रकट किया। इस अवसर पर सुनील कुमार, राकेश कुमार, सोनू शर्मा व मोनिका चंदेल सहित अन्य मौजूद रहे।

  • दाड़लाघाट में सफाई अभियान कार्यक्रम का हुआ आयोजन

    दाड़लाघाट में सफाई अभियान कार्यक्रम का हुआ आयोजन

    ग्राम पंचायत दाड़लाघाट में चौक के समीप दुकानदारों व ग्रामीणों द्वारा सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान सभी लोगों ने मिलकर अम्बुजा चोक व शिव मंदिर को जाने वाले रास्ते की सफाई कर कचरा एक जगह एकत्रित करके उसे जलाया। दुकानदारों ने स्थानीय लोगों से आह्वान किया कि सभी लोग अपने आसपास, अपने गांव में व अपने वार्ड में सफाई  करें। ताकि पूरे क्षेत्र की स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जा सके। इस मौके पर अनिल गुप्ता, राम चंद शर्मा, नरेश ठाकुर, रामू भैया, रितिक, मोहित, राकेश, नितीश, जतिन ठाकुर सहित अन्य दुकानदारों ने अपना सहयोग दिया।

  • दाड़लाघाट : राजकीय महाविद्यालय दाड़लाघाट की पीटीए कार्यकारिणी का हुआ गठन

    दाड़लाघाट : राजकीय महाविद्यालय दाड़लाघाट की पीटीए कार्यकारिणी का हुआ गठन

    राजकीय महाविद्यालय दाड़लाघाट में आज पीटीए कार्यकारिणी का गठन हुआ। इसकी अध्यक्षता प्राचार्य डॉ.जनेश कपूर ने की। चुनाव से पहले सत्र 2020-21 का लेखा-जोखा सभा में प्रस्तुत किया गया, जिसे सभा द्वारा सर्वसम्मति से पास किया गया।

    इसके बाद पुरानी कार्यकारणी को भंग किया गया और नई कार्यकारणी का गठन हुआ। इसमें वीरेंद्र शर्मा को सर्वसम्मति से प्रधान चुना गया, अमर चंद को उपप्रधान, संदीप को सचिव, सहसचिव हरीश को बनाया गया। वही गीता देवी को सलाहकार बनाया गया, जबकि राजेश गुप्ता को दूसरी बार कोषाध्यक्ष बनाया गया।कार्यकारणी सदस्यों में चेत राम, उमा देवी, लेखराम, रीमा देवी, सुरेश कुमार,अजय कुमार को चुना गया। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ जनेश कपूर ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को बधाई दी।

  • दाड़लाघाट : कम्युनिस्ट पार्टी का क्षेत्रीय सम्मेलन आयोजित

    दाड़लाघाट : कम्युनिस्ट पार्टी का क्षेत्रीय सम्मेलन आयोजित

    दाड़लाघाट :भारत की मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी का क्षेत्रीय सम्मेलन दाड़लाघाट में आयोजित किया गया। सम्मेलन की अध्यक्षता पूर्व सचिव राम कृष्ण शर्मा ने की। क्षेत्रीय सम्मेलन में पार्टी की पिछले 3 वर्षों के कार्यों की समीक्षा की गई व इसके साथ साथ वर्तमान समय के अंतर्राष्ट्रीय व राष्ट्रीय स्तर के राजनीतिक परिपेक्ष्य पर भी विस्तार में चर्चा की गई। सम्मेलन को संबोधित करते हुए भारत की मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी जिला सचिव मोहित वर्मा ने कहा कि वर्तमान में देश और दुनिया कोरोना महामारी से जूझ रही है व ऐसे समय में हमारे देश की सरकार लगातार मजदूर-किसान व आम जनता विरोधी नीतियां थोंपने का कार्य कर रही है। केंद्र सरकार की इन आमजनविरोधी नीतियों के विरुद्ध पार्टी को एक मजबूत आंदोलन तैयार करते हुए आम जनता को लामबंद करने की तरफ प्रयास करने चाहिए। सम्मेलन में प्रमुख तौर पर नई क्षेत्रीय कमेटी का चुनाव किया गया। इस क्षेत्रीय कमेटी के नए सचिव के तौर पर रूपचंद ठाकुर ग्याणा को चयनित किया गया। सम्मेलन से कई सारे भावी कार्य भी निर्धारित किए गए जिनमें अर्की क्षेत्र में केंद्र सरकार की आम जन विरोधी नीतियों के खिलाफ प्रचार प्रसार करते हुए आम जनता के आंदोलन विकसित करने का कार्य प्राथमिकता से रखा गया। इसी कड़ी में किसानों व मजदूरों को इकट्ठा करते हुए केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए तीन कृषि कानूनों व मजदूर विरोधी श्रम संहिताओं के विरूद्ध विरोध प्रदर्शन आयोजित करने का निर्णय लिया गया। इस मौके पर रामकृष्ण शर्मा, रूपचंद ठाकुर, अमरचंद गजपति, राहुल, मोहन लाल वर्मा, कुशाल, संजीव, पवन, रोहित व टेकचंद ठाकुर सहित अर्की क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से पार्टी सदस्यों ने भाग लिया।

  • धुंदन क्षेत्र में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के रिक्त पदों को शीघ्र भरने की मांग

    धुंदन क्षेत्र में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के रिक्त पदों को शीघ्र भरने की मांग

    दाड़लाघाट : जिला सोलन की तहसील अर्की के अंतर्गत धुन्दन क्षेत्र में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कई वर्षों से वहां अनेक पद रिक्त पड़े हैं, जिसके कारण लोगों को स्वास्थ्य संबंधी उपचार के लिए अन्य जगह जाना पड़ता है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धुन्दन में रिक्त पदों को शीघ्र भरने की मांग राष्ट्रीय राजीव गांधी ब्रिगेड के सचिव डाॅक्टर मस्तराम शर्मा ने की है। उन्होंने कहा कि बरसात के दिनों में लोग अनेक प्रकार की बीमारियों से ग्रस्त होने के कारण उन्हें कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।

    इस प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का जल्दबाजी में उद्घाटन कर दिया गया है, जिसकी मूलभूत समस्याएं यथावत बनी हुई है  अभी तक यहां पर पदों को नहीं भरा गया हैं, जिसमें टेक्निशन, लेब  अटेंडेंट, रेडियोग्राफर आदि के अनेक पद खाली पड़े हैं उन्हें भरा जाना चाहिए। लोगों को एक्स-रे करवाने के लिए और अन्य अपने शारीरिक संबंधी टेस्ट को करवाने के लिए दूसरे स्थानों में दौडना पड़ता है। स्थानीय लोगों ने बताया है कि बार-बार मांग करने पर भी हमारी बातों को नहीं सुना जा रहा है । उन्होंने आग्रह किया है कि इन समस्याओं का समाधान किया जाना चाहिए।

  • दाड़लाघाट : शिमला-मंडी नेशनल हाइवे-205 पर बस व ट्रक के बीच हुई टक्कर

    दाड़लाघाट : शिमला-मंडी नेशनल हाइवे-205 पर बस व ट्रक के बीच हुई टक्कर

    शनिवार को शिमला मंडी नेशनल हाइवे-205 पर झरना के समीप एक निजी बस और ट्रक में टक्कर हो गई। हादसे में ट्रक चालक और बस में बैठी कुछ सवारियों को चोटें आई है। घायल लोगों को दाड़लाघाट अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने बस चालक के खिलाफ तेज रफ्तारी और लापरवाही से वाहन चलाने पर मुकद्दमा दर्ज कर लिया है। चोटिल ट्रक चालक की पहचान कमल जीत पुत्र कली राम निवासी सुरजपुर डा पिपलुघाट के रूप में हुई है। ट्रक चालक ने पुलिस को दिए ब्यान में बताया है कि जब वह ट्रक नम्बर एचपी-62बी-3627 में सीमेंट लोड करके दाड़लाघाट से शिमला की ओर जा रहा था तो शिमला कि तरफ से न्यु प्रेम बस नम्बर एचपी-68-5959 तेज रफ्तारी व गलत दिशा से आने की वजह से इसके ट्रक से टकरा गई। इस हादसा में  बस में बैठी सवारियों को चोट आई है।

    निजी बस चालक की पेचान जोगिन्द्र सिहं पुत्र साहिबा सिहं गांव व डा.बलौल तह.बाबा बडोह जिला कांगडा के रूप में हुई है। पुलिस ने मौका मुआयना कर और ट्रक चालक के बयान के आधार पर आईपीसी 279, 337 और सीआरपीसी की धारा 154 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। डीएसपी दाड़लाघाट प्रताप सिंह ठाकुर ने पुष्टि करते हुए बताया कि बस के चालक के खिलाफ तेज रफ्तारी और लापरवाही से वाहन चलाने पर मुकद्दमा दर्ज कर लिया है। वही घायल हुए लोगों को दाड़लाघाट अस्तपाल में उपचार देकर उन्हें अस्तपाल से छुटी कर दी है।

  • कर्फ्यू का उलंघन करने पर दाड़लाघाट में कटे चालान

    कर्फ्यू का उलंघन करने पर दाड़लाघाट में कटे चालान

    दाड़लाघाट में कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए चल रहे कर्फ्यू की उल्लंघना करने पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। एसएचओ मोती सिंह व ट्रैफिक इंचार्ज दाड़ला कमला वर्मा ने दाड़लाघाट सहित आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने धारा-144 का उल्लंघन करने पर वाहनों के चालान काटे।

    इस मौके पर 34 छोटे वाहनों से 12,800 रुपये वसूल किया जा चुका है। कर्फ्यू के दौरान पुलिस ने नाकेबंदी और गश्त तेज कर दी है। इसके चलते बिना किसी कार्य के घूमने वाले बाइक और कार चालकों पर पुलिस सख्ती से कार्रवाई करेगी।

    एसएचओ मोती सिंह ने कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए लागू किए गए लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले लोगों की कमी नहीं है। पुलिस कार्रवाई के बावजूद लोग हैं कि नियमों को तोड़ रहे हैं।

    ऐसे लोगों के खिलाफ पुलिस कड़ी कार्रवाई कर रही है। उन्होंने कहा कि दाड़लाघाट में विभिन्न स्थानों पर पुलिस ने नाकाबंदी कर रखी है। उन्होंने स्थानीय लोगों से अपील की है कि वे कर्फ्यू में ढील के समय सिर्फ जरूरी सामान खरीदने के लिए ही घरों से बाहर निकलें।खरीदारी के लिए किसी तरह का वाहन उपयोग में न लाएं।