Tag: Indora

  • इंदौरा में अवैध खनन कर माल ले जाते 3 ट्रैक्टर पकड़े

    इंदौरा में अवैध खनन कर माल ले जाते 3 ट्रैक्टर पकड़े

    काँगड़ा

    इंदौरा पुलिस ने अवैध खनन कर माल ले जाते हुए 3 ट्रैक्टरों को पकड़ा है, जिन्हें 5 हजार रुपए प्रति ट्रैक्टर की दर से कुल 15 हजार रुपए नकद जुर्माना तो वहीं दो टिप्परों को माल ले जाते हुए यातायात नियमों की अवहेलना के चलते 6-6 हजार रुपए प्रति टिप्पर की दर से 12 हजार रुपए नकद जुर्माना वसूल किया गया।

    यह कार्रवाई थाना प्रभारी इंदौरा आशीष पठानिया के नेतृत्व में अमल में लाई गई। एस.पी. नूरपुर अशोक रत्न ने बताया कि उक्त मामलों बारे गुप्त सूचना मिली थी, जिस पर एस.एच.ओ. इंदौरा को कार्रवाई के निर्देश दिए गए। इस दौरान थाना क्षेत्र के अंतर्गत अलग-अलग स्थानों पर यह कार्रवाई अमल में लाई गई और कुल 27 हजार रुपए नकद जुर्माना वसूल किया गया।

  • इंदौरा में स्वर्ण व्यवसायी पर हुए हमले के आरोप में 3 हमलावर गिरफ्तार

    इंदौरा में स्वर्ण व्यवसायी पर हुए हमले के आरोप में 3 हमलावर गिरफ्तार

    क्षेत्र में गत दिनों रात को अज्ञात नकाबपोश हमलावरों द्वारा स्वर्णकार पर हुए जानलेवा हमले की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस मामले में विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच में जुटी हुई थी। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों सहित अन्य ठोस सुरागों की कड़ियां जोड़ते हुए 3 हमलावरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने हमलावरों द्वारा प्रयोग में लाई गई कार को भी बरामद किया है। बता दें कि जिला कांगड़ा के पुलिस थाना इंदौरा के अंतर्गत गत सप्ताह रात को करीब 2.20 पर इंदौरा के मेन बाजार में वार्ड नंबर 2 निवासी स्वर्ण व्यवसायी राजेश वर्मा पुत्र बंसी लाल के घर में घुसकर अज्ञात लोगों ने जानलेवा हमला कर उन्हें जख्मी कर दिया था और तेजधार हथियार वहीं छोड़कर फरार हो गए थे।

    वहीं भागते समय छत से छलांग लगाने के कारण मामले में संलिप्त एक युवक की टांग टूट गई थी, जिसका उपचार चल रहा है और इस कारण उसे गिरफ्तार कर थाना इंदौरा नहीं लाया जा सका है। हमला किस नीयत से किया गया था, इसका पता पुलिस रिमांड के दौरान चलेगा। इस हमले में उक्त व्यक्ति व उसकी पत्नी घायल हो गए थे। पीड़ित व्यक्ति ने हमले में 6 व्यक्तियों के शामिल होने की बात कही थी।

    29 तक के पुलिस रिमांड पर आरोपी
    एसपी नूरपुर अशोक रत्न ने बताया कि पुलिस तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों तक पहुंच बनाई और उन्हें रात को गिरफ्तार कर थाना इंदौरा लाया गया। वहीं पकड़े गए आरोपियों को बुधवार को न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी इंदौरा की अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उन्हें 4 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। एस.पी. ने बताया कि पुलिस ने मामले में संलिप्तता के चलते अभिषेक निवासी इंदौरा, सौरभ पुत्र वालसन निवासी पटेल चौक जगतु मोहल्ला पठानकोट और राजा पुत्र जमाल निवासी प्रेम नगर ढाकी पठानकोट को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि भागते समय छत से गिरने से घायल हुए विशाल निवासी हलेड़ तहसील इंदौरा का उपचार चल रहा है। पुलिस के अनुसार वारदात में शामिल 2 अन्य आरोपियों को भी शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • सुधीर कटोच ने उप मुख्यमंत्री की पत्नी को दी श्रद्धांजलि

    सुधीर कटोच ने उप मुख्यमंत्री की पत्नी को दी श्रद्धांजलि

    काँगड़ा

    उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की पत्नी प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री के निधन के बाद अब लोग उनके घर शोक प्रकट करने के लिए पहुंच रहे हैं। प्रेजिडेंट सोशल वेलफेयर क्लब, सुधीर कटोच इंदोरा काँगड़ा जिला ने प्रो. सिम्मी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने कहा है की ईश्वर इस दुःख के कठिन समय में आपका और आपके परिवार का ध्यान रखे।

    बता दें कि दिवंगत प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री की फूल अस्थियां 12 फरवरी को मोक्षधाम से एकत्रित की जाएंगी और 18 फरवरी को हरिद्वार में विसर्जित की जाएंगी। 19 फरवरी को किरया होगी।

  • कलयुगी माँ ने 7 साल के बेटे का गाला दबाया

    कलयुगी माँ ने 7 साल के बेटे का गाला दबाया

    हिमाचल प्रदेश के काँगड़ा जिला में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है । बतया जा रहा है काँगड़ा के  इंदौरा में  एक  माँ ने  अपने 7 साल के लाल की  हत्या कर दी । जानकारी के  मुताबिक माँ तथा देवर के  अवैध संबंधों के चलते, दोनों ने  7 साल के मासूम की हत्या कर दी । पुलिस ने  मामला दर्ज कर दिया था जिसकी आज सुनवाई होनी थी ।

    सुनवाई में आज  अतिरिक्त जिला न्यायाधीश राजेंद्र की अदालत द्वारा उपरोक्त बेटे की मां तथा उसके चाचा को उम्र कैद की सजा सुनाई है। इस संबंध में जानकारी कर देते हुए नूरपुर के उप जिला न्यायवादी पंकज धीमान बताया के थाना इंदौरा के अंतर्गत केस नंबर 227/ 19 28 /12 को थाना इंदौरा के अंतर्गत उसके पिता बलवंत सिंह द्वारा दर्ज करवाया गया था कि वह ड्राइविंग का काम करता था तथा इसके तहत वह जम्मू में गया हुआ था वापस आने पर उसके छोटे बेटे ने बताया के उसकी माता तथा चाचा द्वारा अनैतिक तौर पर संबंध करते हुए देख लिया था जिसके तहत उसकी पत्नी पुणे देवी तथा सेवा सिंह भाई इसके बेटे उधवीर सिंह को जंगल में ले गए तथा किन्नू नाले में उसकी गला दबाकर हत्या करके उसको पहाड़ी के नीचे फेंक दिया गया तथा थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई उसका बेटा गुम हो गया है परंतु मौका पर थाना प्रभारी इंदौरा सुरेंद्र धीमान मौके पर पहुंचे तथा तथ्यों के आधार पर जांच करने पर पाया गया के मामला अवैध संबंधों का है जिसके चलते कार्रवाई करते हुए जब मृतक मासूम मृतक की माता पुन्नी देवी तथाउसके चाचा सेवा सिंह से जब कड़ी पूछताछ की गई उन्होने बताया कि के चलते मृतक ने अवैध संबध करते उन्हें देख लिया था जिसके चलते उन्होंने यह अपना गुनाह छुपाने के लिए यह जा रचा।

  • बजट में हर वर्ग का रखा ख्याल :सुधीर कटौच

    बजट में हर वर्ग का रखा ख्याल :सुधीर कटौच

    सुधीर कटौच, अध्यक्ष रजिस्टर सोशल वेलफेयर क्लब इंदौरा जिला कांगड़ा ने प्रदेश सरकार के वार्षिक बजट को विकासात्मक दृष्टि से प्रगतिशील और जनहित में करार देते हुए सराहना की। कटौच  ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने 13 नई योजनाएं शुरू करने की घोषणा की।

    जिसमें युवाओं, महिलाओं, किसान-बागवानों और कारोबारियों के लिए कई घोषणाएं की गईं। जबकि विभिन्न विभागों के माध्यम से हजारों बेरोजगारों को सरकारी नौकरी की सौगात भी वार्षिक बजट में लाई गई है। विधवाओं, एकल महिलाओं को भी बजट में विशेष सौगात दी गई है। जबकि पंचायतीराज प्रतिनिधियों, कंप्यूटर टीचर, एसएमसी अध्यापक, आंगनबाड़ी, आशा कार्यकर्ता सहित सभी वर्गों के मानदेय में बढ़ोतरी की है।

    मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा प्रस्तुत पहला बजट प्रदेश में विकास करने वाला है।

  • Sudhir Katoch thanked HP Chief Minister for installation of old pension scheme

    Sudhir Katoch thanked HP Chief Minister for installation of old pension scheme

    Sudhir Katoch President Social Welfare Club registered Indora district Kangra thanked Himachal Pradesh Chief Minister Sukhwinder Singh Sukhu for the Restoration of the old pension scheme.

    Sudhir Katoch said the Congress government has full filled their election manifesto promises of restoring old pension scheme not only for Government employees but for board’s and Corporation also. On this occasion, he on the behalf of his Corporation retires thanked Sukhwinder Singh Sukhu for considering them under same platform. He said we were 6500 retires from Cooperation who were neglected by anti-people politics of the BJP since 2003.

    Katoch further added that it is the duty of the government to support the employees in their old age who have made their valuable contribution in the development of the state.

  • Sudhir Katoch met Himachal Chief Minister

    Sudhir Katoch met Himachal Chief Minister

    Sudhir Katoch ,President, Social Welfare Club Registered, Indora, kangra District, presented bouquet to Himachal Chief Minister Sukhvinder Singh Sukhu and Deputy Chief Minister Mukesh Agnihotri at Vidhansabha Session in Dharamshala.

    On this occasions, Sudhir Katoch congrats CM and Deputy CM for their appointments and also discuss the problem of the Indora area.

    CM ensures him to solve the problem of Indora region.

    On this occasions, Katoch also met Kuldeep Singh Pathania and congratulated him to be speaker of Vidhan Sabha.Satish Katoch, Retired Under Secretary Vidhan Sabha were also present on this ocassion and has also congratulated the CM, Deputy CM and newly appointed Speaker of Vidhansabha.

    During his visit, Katoch’s also met MLA Vikramaditya, MLA Kuldeep Rathore. It was a courtesy meeting.

     

  • इंदाैरा : थाना डमटाल की महिला ने लगाए वाहन चालक पर छेड़छाड़ के आरोप

    इंदाैरा : थाना डमटाल की महिला ने लगाए वाहन चालक पर छेड़छाड़ के आरोप

    काँगड़ा,11मार्च

    थाना डमटाल के अंतर्गत आते गांव गगवाल में महिला ने वाहन चालक पर छेड़छाड़ के वह गाड़ी चला कर मारने की धमकी देने के आरोप लगाए। मामले की जानकारी देते हुए थाना डमटाल के प्रभारी हरीश गुलेरिया ने बताया कि महिला ने वाहन चालक पर छेड़छाड़ व वाहन चलाकर मारने की धमकी दी है।

    महिला ने थाने में मामला दर्ज करवाकर मदद की मांग की है। महिला का नाम नीना जो कि डेंकवा की रहने वाली है, उसने बताया कि उसका पति मनाली में नौकरी करता था, जिसका मशीन में हाथ आने से हाथ कट गया था, उनकी देखभाल के लिए वह मनाली जा रही थी, जो कि शाम 4:00 बजे टिप्परी मोड़ पर ढकवा निवासी प्रशांत ने गाड़ी रोककर संभाल के ऊपर गाड़ी चढ़ाकर गंदी-गंदी गाली निकालकर अभद्र व्यवहार करने की धमकी दी, तो मेरा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। पीड़ित महिला ने बताया कि उसकी राजनीति में अच्छी पकड़ होने के कारण उसने यह कदम उठाया है। हरीश गुलेरिया ने बताया कि महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है, तो आगे की कार्रवाई जारी है।